फराह-साजिद खान की मां का हुआ निधन, 2 हफ्ते पहले मनाया था 79वां बर्थडे; लिखा था भावुक पोस्ट

Farah Khan News

फराह-साजिद खान की मां का हुआ निधन, 2 हफ्ते पहले मनाया था 79वां बर्थडे; लिखा था भावुक पोस्ट
Sajid KhanChoreographer Farah Khan
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 70 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 38%
  • Publisher: 51%

मनोरंजन: फराह खान और साजिद खान की मां मेनका ईरानी के निधन की खबर से पूरा बॉलीवुड शोक में है. करीब दो हफ्ते पहले ही फराह ने अपनी मां का 79वां जन्मदिन मनाया था.

फराह खान और साजिद खान की मां मेनका ईरानी के निधन की खबर से पूरा बॉलीवुड शोक में है. करीब दो हफ्ते पहले ही फराह ने अपनी मां का 79वां जन्मदिन मनाया था.डायरेक्टर फराह खान और साजिद खान पर दुखों का पहाड़ टूट गया है.

उनकी मां मेनका ईरानी का 79 साल की उम्र में निधन हो गया. मिली जानकारी के मुताबिक, फराह-साजिद की मां लंबे समय से बीमार चल रही थी. जिसकी चलते उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती भी किया गया था. कुछ समय पहले फराह ने अपने व्लॉग में भी मां के बीमार होने के बारे में जानकारी दी थी और मां का परिचय भी फैंस से कराया था. हालांकि फराह की मां किस बीमारी से जूझ रही थी इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है. कहा जा रहा है कि उम्र के चलते बीमारियों से वो घिरी हुई थीं.बता दें, फराह खान ने 2 हफ्ते पहले 12 जुलाई को अपनी मां मेनका ईरानी का जन्मदिन मनाया था. अपने जन्मदिन के 2 हफ्ते बाद उनका निधन हो गया. फराह खान ने मां के जन्मदिन पर उनके साथ फोटो शेयर करते हुए इमोशनल पोस्ट शेयर किया था. फराह ने इंस्टाग्राम पर लिखा था- 'हम सब अपनी मां को हल्के में लेते हैं.. खासकर मैं. पिछले महीने पता चला कि मैं अपनी मां मेनका से कितना प्यार करती हूं. वह बहुत स्ट्रॉन्ग और सबसे बहादुर हैं. सर्जरी होने के बाद भी उनका सेंस ऑफ ह्यूमर काफी अच्छा है. हैप्पी बर्थडे मां. आज अच्छा दिन है घर वापस आने का. मैं इंतजार कर रही हूं कि कब वापस स्ट्रॉन्ग बनोगे और मुझसे लड़ाई करोगे. मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं.' फराह खान की मां मेनका ईरानी एक्ट्रेस रह चुकी हैं. उन्होंने साल 1963 में आई फिल्म ‘बचपन’ में काम किया था. इस फिल्म को सलीम खान ने लिखा था. मेनका ईशानी पॉपुलर चाइल्ड आर्टिस्ट डेजी ईशान और राइटर हनी ईरानी की बहन है. मेनका ने फिल्म प्रोड्यूसर कामरान खान से शादी की थी. दोनों के दो बच्चे हुए जो कि साजिद खान और फराह खान हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Sajid Khan Choreographer Farah Khan

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

"10 दिनों में जवाब दें नहीं तो..." IAS पूजा खेडकर की मां को पुणे पुलिस ने जारी किया नोटिस"10 दिनों में जवाब दें नहीं तो..." IAS पूजा खेडकर की मां को पुणे पुलिस ने जारी किया नोटिसIAS पूजा खेडकर की मां का कुछ दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था.इस वीडियो में पूजा खेडकर की मां किसानों से बात करतीं और उन्हें पिस्तौल दिखाते दिख रही हैं.
Read more »

बदायूं: रात में पिता के पास सोया था बेटा, सुबह मां की चारपाई पर मिली छह साल के बच्चे की लाशबदायूं: रात में पिता के पास सोया था बेटा, सुबह मां की चारपाई पर मिली छह साल के बच्चे की लाश​​पिता का कहना है कि बच्चे का गला सूजा हुआ था। उसे गला दबाकर हत्या की आशंका है। उसका कहना था कि घर में प्रीति के अलावा और कोई नहीं था।
Read more »

कोरियोग्राफर फराह खान की मां का निधन, 2 हफ्ते पहले मनाया था 79वां बर्थडे, लिखा था इमोशनल पोस्टकोरियोग्राफर फराह खान की मां का निधन, 2 हफ्ते पहले मनाया था 79वां बर्थडे, लिखा था इमोशनल पोस्टफराह खान और साजिद खान की मां मेनका ईरानी के निधन की खबर से पूरे बॉलीवुड में शोक है. करीब दो हफ्ते पहले ही फराह ने अपनी मां का 79वां जन्मदिन मनाया था. मां के इस खास दिन पर उन्होंने एक बेहद भावुक करने वाली पोस्ट भी साझा की था, जो अब वायरल हो रहा है.
Read more »

फराह खान की मां का निधन, कई दिनों से थीं बीमार, 2 हफ्ते पहले मनाया था बेटी संग बर्थडेफराह खान की मां का निधन, कई दिनों से थीं बीमार, 2 हफ्ते पहले मनाया था बेटी संग बर्थडेफराह खान ने कुछ दिनों पहले अपनी मम्मी मेनका का बर्थडे भी सेलिब्रेट किया था. उन्होंने दो फोटोज शेयर कर इमोशनल कैप्शन लिखा था. फराह ने दुआ भी की थी कि मेनका जल्द ही ठीक हो जाएं.
Read more »

फराह खान की मां का हुआ निधन, 79 साल की उम्र में ली आखिरी सांसफराह खान की मां का हुआ निधन, 79 साल की उम्र में ली आखिरी सांसFarah Khan Mother Passed Away: बॉलीवुड डायरेक्टर फराह खान की मां का निधन हो गया. फराह की मां लंबे समय से बीमार थी. उनकी मौत का कारण अभी सामने नहीं आया है.
Read more »

डायरेक्टर फराह खान की मां का निधन: कई बार सर्जरी हो चुकी थी; दो हफ्ते पहले सेलिब्रेट किया था बर्थडेडायरेक्टर फराह खान की मां का निधन: कई बार सर्जरी हो चुकी थी; दो हफ्ते पहले सेलिब्रेट किया था बर्थडेBollywood Filmmakers Farah Khan Mother Death News - कोरियोग्राफर- डायरेक्टर फराह खान की मां मेनका ईरानी का आज 26 जुलाई को मुंबई में निधन हो गया
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:28:46