IAS पूजा खेडकर की मां का कुछ दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था.इस वीडियो में पूजा खेडकर की मां किसानों से बात करतीं और उन्हें पिस्तौल दिखाते दिख रही हैं.
किसानों को पिस्तौल दिखाने और धमकाने के मामले में ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की मां की मुश्किलें बढ़ सकती है. पुणे पुलिस कमिश्नर ने पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को एक नोटिस भी जारी किया है. इस नोटिस में उनसे 10 दिन के अंदर इस मामले पर अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है.
अगर वह ऐसा नहीं कर पाती हैं तो उनका गन लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा. पुणे पुलिस की तरफ से दिए गए नोटिस में BNS की अलग-अलग धाराओं का जिक्र किया गया है. नोटिस में कहा गया है कि मनोरमा खेडकर द्वारा पिस्तौल दिखाने से शिकायतकर्ता को अपनी जान का खतरा है.आपको बता दें की IAS पूजा खेडकर की मां का एक वीडियो बीते दिनों वायरल हो रहा था. इस वीडियो में पूजा खेडकर की मां मनोरमा देवी किसानों से बात करते हुए पिस्तौल लहराते हुए दिख रही थीं. जो वीडियो वायरल हुआ था उसमे किसानों से बात करते समय पूजा खेडकर के हाथ में पिस्तौल दिख रहा था. इस दौरान पूजा के मां के साथ कुछ बॉडी गार्ड भी हैं. बताया जा रहा था कि यह वीडियो पुणे जिले के मुलशी तालुका का है.खास बात ये है कि पूजा खेडकर की मां पर आरोप है कि उन्होंने अपनी जमीन के पास दूसरे किसानों की जमीन पर भी कब्जा करने की कोशिश की है. किसानों ने जब इसका विरोध किया तो पूजा खेडकर की मां बाउंसर के साथ जमीन पर पहुंची और किसानों की धमकी भी दी. इस दौरान उनके हाथ में एक पिस्तौल भी थी. इस घटना को लेकर जब किसानों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने शिकायत तो ली लेकिन किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की. {ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});
Puja Kehdkar Action Against IAS Puja Khedkar Mother
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
रेणुकास्वामी के मर्डर का पवित्रा को जरा भी गिल्ट नहीं? पुलिस कस्टडी में लिपस्टिक और मेकअप लगाने पर बवालमर्डर केस में पुलिस कस्टडी में एक्ट्रेस पवित्रा (Pavitra Gowda) को मेकअप लगाने की परमिशन दिए जाने पर डीसीपी ने आरोपी महिला पुलिस सब-इंस्पेक्टर को नोटिस जारी कर जबाव मांगा है.
Read more »
मां सरपंच, पिता रिटायर्ड अफसर... कौन हैं IAS पूजा खेडकर, जिनके खुद के नाम है 17 करोड़ की संपत्तिमहाराष्ट्र की प्रोबेशनरी IAS अफसर पूजा खेडकर (IAS Puja Khedkar) का बीते दिनों पुणे से तबादला हो गया था. अब पूजा ने वाशिम में अपनी ड्यूटी ज्वाइन की है. पूजा के पिता दिलीप खेडकर और दादा भी अफसर रहे हैं. उनकी मां सरपंच हैं. पूजा के पास करोड़ों की संपत्ति है.
Read more »
ट्रेनी IAS पूजा खेडकर के बाद अब उसकी मां भी मुश्किल में... मनोरमा खेडकर के खिलाफ इस मामले में FIR दर्जमहाराष्ट्र की विवादित ट्रेनी IAS अधिकारी पूजा खेडकर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पुणे ग्रामीण पुलिस ने पूजा की मां मनोरमा खेडकर और पिता दिलीप खेडकर के साथ पांच अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर पौड पुलिस स्टेशन में एक स्थानीय किसान की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है। किसान ने आरोप लगाया कि उसे मनोरमा खेडकर ने धमकाया...
Read more »
बढ़ रहीं पूजा खेडकर की मुश्किलें, पुणे नगर निगम ने उनकी मां को भेजा नोटिसPooja Khedkar News: कुछ दिन पहले ही एक वीडियो सामने आया था जिसमें मनोरमा भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों को कथित तौर पर बंदूक से धमकाती नजर आ रही थीं.
Read more »
अब नई मुसीबत में फंसी IAS पूजा खेडकर, मां को भी मिला नोटिस; पुणे नगर निगम ने 10 दिन के अंदर मांगा जवाबअब पुणे नगर निगम पीएमसी के अधिकारियों ने IAS पूजा खेडकर के खिलाफ आवास पर अवैध कब्जे को लेकर नोटिस जारी किया है। पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर पर भी पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार की तरफ से कारण बताओ नोटिस चिपका दिया गया है। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है। इससे पहले उनके खिलाफ पिस्तौल मामले में एफआईआर दर्ज हुई...
Read more »
पूजा खेडकर ने जिस ऑडी को लेकर मचाया था बवाल, अब वही बनी जी का जंजाल! पुलिस उठा ले गई थानेPooja Khedkar News: विवादास्पद प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर द्वारा इस्तेमाल की गई निजी लक्जरी कार को जांच और दस्तावेज सत्यापन के लिए पुणे के चतुरश्रंगी पुलिस स्टेशन में लाया गया है.
Read more »
