फराह खान अपने यूट्यूब चैनल पर 'बिग बॉस 18' के विजेता करण वीर मेहरा के साथ नजर आएँगी। फराह ने करण को अपना पसंदीदा प्रतियोगी बताया है।
मुंबई, 25 जनवरी । "बिग बॉस 18" के विजेता करण वीर मेहरा जल्द ही बॉलीवुड की मशहूर निर्देशक फराह खान के साथ उनके यूट्यूब चैनल पर साथ नजर आएंगे। फराह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर करण को अपना पसंदीदा प्रतियोगी बताया। सोशल मीडिया पर एक्टिव फिल्म निर्माता-निर्देशक फराह खान ने पोस्ट को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, जल्द ही आ रही हूं। मेरे यूट्यूब चैनल पर, मैं और "बिग बॉस 18" के मेरे पसंदीदा प्रतियोगी करण वीर मेहरा के साथ।”बता दें, फराह खान ने "बिग बॉस 18" के "वीकेंड का वार" एपिसोड में से एक के दौरान होस्ट सलमान खान की जगह ली थी और शो को उन्होंने होस्ट किया था।करण वीर मेहरा का समर्थन करते हुए फराह खान ने एपिसोड के दौरान कहा था कि उन्हें लगता है कि करण वीर मेहरा को पूर्व "बिग बॉस" प्रतियोगी सिद्धार्थ शुक्ला की तरह ही निशाना बनाया जा रहा है। निर्देशक ने बताया था कि जब वह सीजन 13 के लिए "बिग बॉस" हाउस में थीं, तब भी उन्हें ऐसी स्थिति दिखी थी।इस बीच बता दें, फराह खान की गिनती उन हस्तियों में की जाती है, जो न केवल सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं बल्कि किसी भी मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखती नजर आती हैं।कोरियोग्राफर-निर्देशक फराह ने साझा कर बताया कि जुनैद खान-खुशी कपूर स्टारर लवयापा में नई जनरेशन के साथ काम करने को लेकर वह उत्साहित हैं। फराह ने हिंदी सिनेमा में अपने सफर पर रोशनी डालते हुए बताया कि वह कुछ उन कलाकारों के बच्चों के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ी हुई हैं, जिनके साथ उन्होंने काम किया है।फराह खान एक बेहतरीन कोरियोग्राफर हैं और उन्होंने जुनैद खान-खुशी कपूर को अपकमिंग फिल्म लवयापा के गानों को कोरियोग्राफ भी किया है।जुनैद खान और खुशी कपूर स्टारर अपकमिंग फिल्म "लवयापा" आधुनिक रोमांस पर आधारित है।खुशी कपूर और जुनैद खान स्टारर लवयापा 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।--आईएएनएसएमटी/सीबीटी डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
FARAH KHAN KARAN VEER MEHRA BIG BOSS 18 YOUTUBE BOLLYWOOD
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ईशा और शालीन के रिश्ते पर करणवीर बोले- खतरों के खिलाड़ी के दौरान वीडियो कॉल पर रहते थे शालीन!बिग बॉस 18 में सलमान खान ने ईशा के रिश्तों को लेकर सवाल किए और करणवीर मेहरा ने ईशा से शालीन के साथ वीडियो कॉल पर रहने की बात कही.
Read more »
बिग बॉस 18: रजत दलाल ने करण वीर पर मिट्टी से भरी बाल्टी फेंकीबिग बॉस 18 के घर में रजत दलाल और करण वीर मेहरा के बीच एक टास्क के दौरान अनबन हो गई जिसके बाद रजत ने करण पर मिट्टी से भरी बाल्टी फेंकी.
Read more »
बिग बॉस 18: रजत दलाल और करण वीर मेहरा के बीच गरमा गरम झगड़ाबिग बॉस 18 में रजत दलाल और करण वीर मेहरा के बीच एक टास्क के दौरान एक अनबन हो गई है. इस अनबन ने घर में तनाव पैदा कर दिया है.
Read more »
करण वीर मेहरा बने 'बिग बॉस 18' के विजेताकरण वीर मेहरा बने 'बिग बॉस 18' के विजेता
Read more »
करणवीर मेहरा को पहले वोट ना करने की फैंस से की थी अपील, उसे ही दी बॉलीवुड एक्टर ने बधाई, लोगों ने दिया रिएक्शनबिग बॉस 18 के फिनाले के साथ इस सीजन का विनर करण वीर मेहरा बन गए हैं, जिसके चलते सोशल मीडिया पर मिक्स रिएक्शन देखने को मिल रहा है.
Read more »
बिग बॉस 18 विजेता करण वीर मेहरा को शिल्पा शिंदे ने दी बधाईबिग बॉस 18 के विजेता करण वीर मेहरा को शिल्पा शिंदे ने जीत के लिए बधाई दी है. शिल्पा ने करण के प्रशंसकों और समर्थकों का भी आभार जताया. शिल्पा ने सोशल मीडिया पर करण को बधाई देने के लिए एक शॉर्ट वीडियो बनाया और इंस्टाग्राम पर लिखा कि करण ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है बैक टू बैक दो रियलिटी शो की ट्रॉफी अपने नाम की है.
Read more »
