करण वीर मेहरा बने 'बिग बॉस 18' के विजेता

United States News News

करण वीर मेहरा बने 'बिग बॉस 18' के विजेता
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

करण वीर मेहरा बने 'बिग बॉस 18' के विजेता

मुंबई, 20 जनवरी । करण वीर मेहरा ने आखिरकार बिग बॉस 18 के विजेता की ट्रॉफी जीत ली है। वह और पहले रनर-अप विवियन डीसेना बिग बॉस 18 के घर के अंदर 105 दिनों की लंबी, थकाऊ और चुनौतीपूर्ण यात्रा के बाद फिनाले में अंतिम दो कंटेस्टेंट थे।काफीसस्पेंस क्रिएट करने के बाद शो के होस्ट सलमान खान ने रविवार आधी रात के बाद करण के विजेता बनने की घोषणा की।घर में करण वीर मेहरा का सफर स्ट्रेटिजिक चालों और भावनात्मक क्षणों भरा रहा। घर में अपने समय के दौरान, उन्होंने अपने साथी चुम दरंग के साथ एक खास रिश्ता बनाया। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी दो असफल शादियों के बारे में भी खुलकर बात की।दूसरी ओर, विवियन डीसेना का बिग बॉस का सफर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। शो के शुरुआती हफ्तों में मधुबाला अभिनेता की तुलना पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी सिद्धार्थ शुक्ला से की गई थी। बाद में, अपनी पत्नी नूरन के साथ उनके दिल को पिघला देने वाली प्रेम गाथा ने बहुत ध्यान आकर्षित किया। विवियन डीसेना को अपने बिग बॉस के सफर के दौरान कई मजबूत रिश्ते बनाने के लिए भी जाना जाता है।रजत दलाल, विवियन डीसेना, करण वीर मेहरा, चुम दरंग, अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह इस सीजन के शीर्ष छह दावेदार थे। चुम दरंग और ईशा सिंह पहले दिन घर से बाहर हो गए, उसके बाद रजत दलाल और अविनाश मिश्रा बाहर हो गए।बिग बॉस 18 का प्रीमियर 6 अक्टूबर 2024 को कलर्स पर शुरू हुआ था। रियलिटी शो की शुरुआत शिल्पा शिरोडकर, चाहत पांडे, कशिश कपूर, सारा अरफीन खान, अरफीन खान, दिग्विजय सिंह राठी, एडिन रोज, यामिनी मल्होत्रा, अदिति मिस्त्री, एलिस कौशिक, मुस्कान बामने, तजिंदर बग्गा, शहजादा धामी, न्यारा बनर्जी, हेमा शर्मा और गुणरत्न सदावर्ते सहित 23 घरवालों के साथ हुई।सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए बिग बॉस 18 के फिनाले में कुछ उल्लेखनीय प्रदर्शन देखने को मिले। वीर पहरिया, जो अपने आगामी नाटक स्काई फोर्स के प्रचार के लिए वहां आए थे, ने होस्ट सलमान खान के साथ डांस भी किया।इसके अलावा, आमिर खान पहली बार बिग बॉस में दिखाई दिए। वह अपने अंदाज अपना अपना के सह-कलाकार सलमान खान के साथ फिर से जुड़े। दोनों ने इस मशहूर फिल्म के एक सीन को रीक्रिएट भी किया। इसके अलावा, जुनैद खान और खुशी कपूर भी फिनाले का हिस्सा थीं। वे अपनी फिल्म लवयापा का प्रमोशन करने आए थे।बिग बॉस 18 की जगह कलर्स पर एक और रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स 2 आएगा।--आईएएनएसएकेजे/ डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बिग बॉस 18 में कशिश की पोलपट्टी खुलती है, करण वीर मेहरा का अविनाश पर साथबिग बॉस 18 में कशिश की पोलपट्टी खुलती है, करण वीर मेहरा का अविनाश पर साथबिग बॉस 18 के नए एपिसोड में कशिश कपूर की पोलपट्टी खुल गई है। करण वीर मेहरा ने कशिश को 'वुमेन कार्ड खेलने वाली' बताया।
Read more »

बिग बॉस 18 में विवियन और करणवीर के बीच तनातनी, हुआ भयंकर झगड़ाबिग बॉस 18 में विवियन और करणवीर के बीच तनातनी, हुआ भयंकर झगड़ाबिग बॉस 18 में करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है।
Read more »

बिग बॉस 18: सारा अरफीन ने करण वीर मेहरा पर लगाया आरोप, लीगल एक्शन की धमकीबिग बॉस 18: सारा अरफीन ने करण वीर मेहरा पर लगाया आरोप, लीगल एक्शन की धमकीबिग बॉस 18 के हालिया एपिसोड में सारा अरफीन खान ने अपना आपा खो दिया और करण वीर मेहरा के साथ हाथापाई कर दी। सारा ने करण पर धक्का देकर गिराने का आरोप लगाया और बिग बॉस को लीगल एक्शन की धमकी दी।
Read more »

बिग बॉस 18: रजत दलाल ने करण वीर पर मिट्टी से भरी बाल्टी फेंकीबिग बॉस 18: रजत दलाल ने करण वीर पर मिट्टी से भरी बाल्टी फेंकीबिग बॉस 18 के घर में रजत दलाल और करण वीर मेहरा के बीच एक टास्क के दौरान अनबन हो गई जिसके बाद रजत ने करण पर मिट्टी से भरी बाल्टी फेंकी.
Read more »

बिग बॉस 18: रजत दलाल और करण वीर मेहरा के बीच गरमा गरम झगड़ाबिग बॉस 18: रजत दलाल और करण वीर मेहरा के बीच गरमा गरम झगड़ाबिग बॉस 18 में रजत दलाल और करण वीर मेहरा के बीच एक टास्क के दौरान एक अनबन हो गई है. इस अनबन ने घर में तनाव पैदा कर दिया है.
Read more »

करण वीर मेहरा बिग बॉस ग्रैंड फिनाले के बाद चुम दरांग को करेंगे रोमांटिक प्रपोजलकरण वीर मेहरा बिग बॉस ग्रैंड फिनाले के बाद चुम दरांग को करेंगे रोमांटिक प्रपोजलबिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले में करण वीर मेहरा ने चुम दरांग को रोमांटिक प्रपोजल देने का वादा किया है। शिल्पा शिरोडकर के बाहर होने के कारण करण और चुम एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:29:05