फराह खान और साजिद खान की मां मेनका ईरानी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वह 79 साल की थीं। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। हाल ही में फराह ने अपने व्लॉग में उन्हें दिखाया भी था, जब वह उनके घर गई थीं। वहां उनकी मां ने कुर्सी पर बैठकर कुक को इंस्ट्रक्शन भी दिए...
कोरियोग्राफर-निर्देशक फराह खान और निर्देशक साजिद खान की मां मेनका ईरानी का शुक्रवार 26 जुलाई को को मुंबई में निधन हो गया। वह 79 वर्ष की थीं। मेनका चाइल्ड आर्टिस्ट डेजी ईरानी और हनी ईरानी की बहन थीं। उन्होंने 'बचपन' फिल्म में भी बतौर एक्ट्रेस काम किया था, जिसमें सलमान खान के पिता और स्ट्रीनराइटर सलीम खान भी थे। बाद में उन्होंने फिल्म निर्माता कामरान से शादी कर ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेनका पिछले कुछ समय से बीमार थीं।फराह खान और साजिद खान की मां मेनका ईरानी हाल ही में डायरेक्टर-कोरियोग्राफर के व्लॉग में भी नजर आई थीं। जब फराह उनसे मिलने के लिए अपने कुक दिलीप के साथ गई थीं। वहां उन्होंने खाना भी पकाया था और मां ने कुर्सी पर बैठकर उसे इंस्ट्रक्ट किया था। लेकिन अब उनके जाने से साजिद खान अकेले हो गए। फराह और साजिद, दोनों को अभी तिशा कुमार के अंतिम संस्कार के दौरान श्मशान घाट पर देखा गया था। 12 जुलाई को मां मेनका को फराह ने दी थी जन्मदिन की बधाईदो हफ्ते पहले ही फराह खान ने मां का 79वां जन्मदिन मनाया था। फराह ने तस्वीरें पोस्ट की थीं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने लिखा था, 'हम सभी अपनी माओं को हल्के में लेते हैं, खासकर मैं। लेकिन अब खुलासा हो गया है कि मैं अपनी मां मेनका से कितना प्यार करती हूं.
. वह अब तक की सबसे मजबूत, सबसे बहादुर इंसान हैं। कई सर्जरी के बाद भी उनका सेंस ऑफ ह्यूमर बरकरार है। जन्मदिन मुबारक हो मां!' View this post on Instagram A post shared by Farah Khan Kunder फराह और साजिद खान के पिता का निधन कैसे हुआ था?फराह खान के पिता कामरान खान भी इस दुनिया में नहीं हैं। साजिद खान ने 'बिग बॉस 16' में बताया था कि कैसे उनकी फिल्में फ्लॉप होने लगी थीं। जिसके बाद वह अपना सारा पैसा नशे में गंवाने लगे थे। उन्हें शराब की लत हो गई थी। इस कारण तबीयत भी खराब हो गई थी। और उसके बाद उनका निधन हो गया था। इस वक्त इनकी जेब में सिर्फ 30 रुपये थे। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए साजिद ने पैसे इकट्ठा किए थे।
Farah Khan Mother Farah Khan Mother Name Farah Khan Mother Age Farah Khan Mother Death Reason Farah Khan Mother News Sajid Khan Farah Khan Mother
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हिना खान को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, मां का रो-रोकर बुरा हाल, एक्ट्रेस बोलीं- वक्त खराब...बॉलीवुड-टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान, तीसरी स्टेज के ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं. उनका कोकिलाबेन हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है.
Read more »
कैंसर के दर्द में एक्ट्रेस, जानकर मायूस हुई मां-खूब रोई, बोली- ताकत कहां...टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान को स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर है. कोकिलाबेन हॉस्पिटल में इनकी कीमोथेरेपी चल रही है.
Read more »
कोरियोग्राफर फराह खान की मां का निधन, 2 हफ्ते पहले मनाया था 79वां बर्थडे, लिखा था इमोशनल पोस्टफराह खान और साजिद खान की मां मेनका ईरानी के निधन की खबर से पूरे बॉलीवुड में शोक है. करीब दो हफ्ते पहले ही फराह ने अपनी मां का 79वां जन्मदिन मनाया था. मां के इस खास दिन पर उन्होंने एक बेहद भावुक करने वाली पोस्ट भी साझा की था, जो अब वायरल हो रहा है.
Read more »
फराह खान की मां का हुआ निधन, 79 साल की उम्र में ली आखिरी सांसFarah Khan Mother Passed Away: बॉलीवुड डायरेक्टर फराह खान की मां का निधन हो गया. फराह की मां लंबे समय से बीमार थी. उनकी मौत का कारण अभी सामने नहीं आया है.
Read more »
डायरेक्टर फराह खान की मां का निधन: कई बार सर्जरी हो चुकी थी; दो हफ्ते पहले सेलिब्रेट किया था बर्थडेBollywood Filmmakers Farah Khan Mother Death News - कोरियोग्राफर- डायरेक्टर फराह खान की मां मेनका ईरानी का आज 26 जुलाई को मुंबई में निधन हो गया
Read more »
फराह-साजिद खान की मां का हुआ निधन, 2 हफ्ते पहले मनाया था 79वां बर्थडे; लिखा था भावुक पोस्टमनोरंजन: फराह खान और साजिद खान की मां मेनका ईरानी के निधन की खबर से पूरा बॉलीवुड शोक में है. करीब दो हफ्ते पहले ही फराह ने अपनी मां का 79वां जन्मदिन मनाया था.
Read more »
