प्लेन में सीट छोड़ने पर मिले 1.8 लाख रुपये, पैसेंजर ने बताया एयरलाइन ने क्यों दिया ऐसा ऑफर?

Delta Airlines Flight Compensation News

प्लेन में सीट छोड़ने पर मिले 1.8 लाख रुपये, पैसेंजर ने बताया एयरलाइन ने क्यों दिया ऐसा ऑफर?
Oversold Flight Seat OfferSeattle To Palm Springs Delta FlightAirline Passenger Compensation Offer
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 130 sec. here
  • 23 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 121%
  • Publisher: 63%

सिएटल से पाम स्प्रिंग्स जा रही डेल्टा एयरलाइन की फ्लाइट में कुछ कारणवश यात्रियों को अपनी सीट छोड़ने के एवज में 2800 डॉलर यानी 1.8 लाख रुपये का ऑफर दिया गया.

एक विमान यात्री ने सोशल मीडिया पर एक एयरलाइन की ओर से अजीबोगरीब ऑफर के बारे में बताया. इसके तहत यात्रियों को फ्लाइट में अपनी सीट छोड़ने के लिए लालच दिया गया. Advertisementरेडिट पर अपने पोस्ट में पैसेंजर ने कहा कि मैंने कभी इतना ऊंचा ऑफर नहीं देखा.

पिछले हफ्ते सिएटल से पाम स्प्रिंग्स जा रहा था. गेट पर पहुंचा तो वहां अफरा-तफरी मची हुई थी. यूजर ने लिखा कि किसी मशीनी समस्या के कारण विमान को छोटे प्लेन से बदलना पड़ा, जिसके कारण एयरलाइन को यात्रियों से अपनी सीटें छोड़ने के लिए कहना पड़ा. सीट छोड़ने के एवज में बढ़ती गई ऑफर की गई राशिपोस्ट में आगे कहा गया कि पहले तो 1000 डॉलर प्रति सीट का ऑफर दिया गया. डेल्टा मील या क्रेडिट नहीं, बल्कि 1000 डॉलर मूल्य का वीज़ा गिफ्ट कार्ड और एक होटल वाउचर. जैसे-जैसे यात्री विमान में चढ़ने लगे, ऑफर बढ़ने लगे. दो लोगों ने $2200 तक देने को कहा, वहीं एक और व्यक्ति ने $2500 लिए, और अंत में एक बुजुर्ग दंपत्ति ने $2800 यानी 1 लाख 80 रुपये तक की मांग की. जाते समय उन्होंने कहा कि हम इस पैसे का इस्तेमाल अपनी कार का भुगतान करने के लिए करेंगे. Advertisementयूजर ने पूछा कि डेल्टा ने उड़ान का इंतजार कर रहे लोगों को 2,800 डॉलर और होटल वाउचर की पेशकश क्यों नहीं की और अगले दिन उड़ान भरने का वादा क्यों नहीं किया. क्या वे यह ऑफर उन लोगों को भी देते हैं जो किसी के टिकट छोड़ने का इंतजार कर रहे हैं?ओवरसोल्ड फ्लाइट में सीट छोड़ने के लिए दिए जाते हैं ऐसे ऑफररेडिट फोरम पर डेल्टा के एक प्रवक्ता ने फॉक्स न्यूज डिजिटल को बताया कि ओवरसोल्ड फ्लाइट में ऐसी असामान्य घटना होने पर डेल्टा बाद की उड़ान लेने के लिए फ्लेक्सिबल लोगों के सामने आकर्षक प्रस्ताव रखता है. डेल्टा की वेबसाइट पर परिवहन अनुबंध के अंतर्गत नियम 20 में बोर्डिंग से इंकार करने पर मुआवजा देने की सूची दी गई है.नियम में कहा गया है कि ओवरसोल्ड फ्लाइट में कन्फर्म रिजर्वेशन वाले किसी भी यात्री को बोर्डिंग से इनकार करने से पहले, डेल्टा फ्लाइट में मौजूद अन्य यात्रियों से स्वेच्छा से अपनी सीट छोड़ने के लिए कहेगा, जिसके बदले में डेल्टा अपने विवेक के आधार पर राशि और मुआवजा देगा.'सीट छोड़ने में जितना हिचकिचाएंगे पैसा उतना ज्यादा मिलेगा'यात्रियों द्वारा अपनी सीट छोड़ने के बारे में अपने अनुभव और विचार साझा करने के लिए यात्रियों ने कमेंट सेक्शन में अपनी बात रखी. एक यूजर ने कहा कि ऐसा हो सकता है कि लोग जितना अधिक हिचकिचाएंगे, राशि उतनी ही अधिक होगी. मैं 2,800 डॉलर में एयरपोर्ट पर सो सकता हूं. मैंने एक बार 1,200 डॉलर के लिए कोशिश की थी, लेकिन आगे बैठे दो लोगों ने मुझे हरा दिया. Advertisementकुछ यात्री अक्सर ऐसे ऑफर की ताक में रहते हैंएक अन्य यूजर ने कहा कि मेरी एक मित्र है जो हर साल नए साल के दिन मैक्सिको में ऐसा करती थी, वह मूल रूप से एक अतिरिक्त दिन रुकने के लिए 600-800 डॉलर पाने के इरादे से हवाई अड्डे जाती थी. वे अनैच्छिक रूप से बोर्डिंग से इनकार करने से बचने के लिए जितना ज़रूरी हो उतना ज़्यादा देने को तैयार रहते हैं. कभी-कभी आप खुद ही कोई प्रस्ताव दे सकते हैं, उदाहरण के लिए, 1000 डॉलर, अगली उड़ान में एक कन्फर्म सीट और अगर अगली उड़ान अगले दिन तक नहीं है तो एक होटल में कमरा. गेट एजेंट तुरंत इसे स्वीकार कर लेगा ताकि उड़ान जल्दी निकल जाए.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Oversold Flight Seat Offer Seattle To Palm Springs Delta Flight Airline Passenger Compensation Offer Delta Airlines Voluntary Seat Surrender Flight Overbooking Compensation Policy Delta Airlines Oversold Flight Policy Highest Airline Compensation Offer Passenger Compensation For Seat Surrender Delta Airlines Travel Voucher Offer डेल्टा एयरलाइंस सीट मुआवजा ओवरसोल्ड फ्लाइट सीट ऑफर सिएटल से पाम स्प्रिंग्स फ्लाइट एयरलाइन यात्री मुआवजा ऑफर डेल्टा एयरलाइंस सीट छोड़ने का ऑफर फ्लाइट ओवरबुकिंग मुआवजा नीति डेल्टा एयरलाइंस ओवरसोल्ड फ्लाइट एयरलाइन का सबसे बड़ा मुआवजा ऑफर सीट छोड़ने पर यात्री को मुआवजा डेल्टा एयरलाइंस यात्रा वाउचर ऑफर

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पलवल में पुलिस एनकाउंटर, रेवाड़ी के 2 बदमाश ढेर: 1-1 लाख के इनामी शूटर; CIA इंचार्ज समेत 3 पुलिसवालों को भी ...पलवल में पुलिस एनकाउंटर, रेवाड़ी के 2 बदमाश ढेर: 1-1 लाख के इनामी शूटर; CIA इंचार्ज समेत 3 पुलिसवालों को भी ...हरियाणा के पलवल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें पुलिस ने 2 बदमाशों का ढेर कर दिया। दोनों बदमाशों पर पुलिस ने 1-1 लाख रुपए इनाम रखा था।
Read more »

तमन्ना भाटिया, पर्पल साड़ी में 'रूप की रानी' बनकर निकलींतमन्ना भाटिया, पर्पल साड़ी में 'रूप की रानी' बनकर निकलींतमन्ना भाटिया ने पर्पल साड़ी में एक ऐसा लुक दिया जो लोगों को हैरान कर गया।
Read more »

Kia Syros SUV भारतमें लॉन्च: हर रंग की खूबसूरतीKia Syros SUV भारतमें लॉन्च: हर रंग की खूबसूरतीकिआ सिरॉस ने भारत में एसयूवी प्रेमियों को दीवाना बना दिया है। यह सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी 8.99 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत से उपलब्ध है।
Read more »

रिटायर होने के 18 साल बाद भी नहीं मिली शख्स को पेंशन, हैरत में पड़ा सुप्रीम कोर्ट, सरकार को लगाई फटकाररिटायर होने के 18 साल बाद भी नहीं मिली शख्स को पेंशन, हैरत में पड़ा सुप्रीम कोर्ट, सरकार को लगाई फटकारसुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को 10 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है, क्योंकि 2007 में रिटायर हुए कर्मचारी को 18 साल बाद भी पूरी पेंशन नहीं मिली थी.
Read more »

कैंडिडेट ने ठुकरा दिया जॉब ऑफर तो रिक्रूटर ने गुस्से में कर लिया अपना ही नुकसान, सोशल मीडिया पर हुआ ट्रोलकैंडिडेट ने ठुकरा दिया जॉब ऑफर तो रिक्रूटर ने गुस्से में कर लिया अपना ही नुकसान, सोशल मीडिया पर हुआ ट्रोलएक शख्स ने दावा किया गया है कि जब एक उम्मीदवार ने उसके जॉब ऑफर को अस्वीकार कर दिया तो उसने गुस्से में कीबोर्ड तोड़ दिया.
Read more »

1650 KG का बैल, 42 संतानों का पिता! 80 लाख का ऑफर मिला फिर भी मालिक ने ठुकराया1650 KG का बैल, 42 संतानों का पिता! 80 लाख का ऑफर मिला फिर भी मालिक ने ठुकराया1650 किलो का बैल, 42 संतानों का पिता! 300 रुपये में बिकता सीमेन, 80 लाख का ऑफर मिला फिर भी मालिक ने ठुकराया
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:57:40