एक शख्स ने दावा किया गया है कि जब एक उम्मीदवार ने उसके जॉब ऑफर को अस्वीकार कर दिया तो उसने गुस्से में कीबोर्ड तोड़ दिया.
लंदन में एक रिक्रूटर अपने टूटे हुए कीबोर्ड की तस्वीर शेयर करने के बाद वायरल हो गया है, जिसमें दावा किया गया है कि जब एक उम्मीदवार ने उसके जॉब ऑफर को अस्वीकार कर दिया तो उसने गुस्से में कीबोर्ड तोड़ दिया.
रिक्रूटमेंट कंसल्टेंट एथन मूनी ने लिंक्डइन पर तस्वीर पोस्ट की और बताया कि क्या हुआ.मूनी के अनुसार, उम्मीदवार को सुबह 9:30 बजे दूसरे राउंड के इंटरव्यू में शामिल होना था, लेकिन वह नहीं आया. आधे घंटे बाद, उम्मीदवार ने मूनी को मैसेज भेजकर बताया कि उसने इसके बजाय दूसरी नौकरी के ऑफर को स्वीकार कर लिया है. स्थिति से निराश मूनी ने कथित तौर पर अपना कीबोर्ड तोड़ दिया और मज़ाक में कहा, "मेरे बचाव में, मैं F*** कुंजी नहीं ढूंढ़ पाया," और कहा, "कौन कहता है कि रिक्रूटर को परवाह नहीं है?"{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});Add image caption hereलोगों ने सुनाई खरी-खोटीलिंक्डइन पर यह पोस्ट वायरल हो गई है, जिसे यूजर्स से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली हैं. कई लिंक्डइन यूजर्स ने कमेंट भी किए हैं. जिनमें से कुछ ने इस घटना को मज़ाकिया पाया, जबकि अन्य ने रिक्रूटर के इस एक्ट्रीम बिहेवियर पर आपत्ति जताई. इस बहस ने वर्कप्लेस, खास तौर से रिक्रूटमेंट प्रोसेस को लेकर बहस छेड़ दी.एक यूजर ने लिखा, "कल्पना करें कि अगर उम्मीदवार हर बार पोस्ट करें जब कोई रिक्रूटर उन्हें इंटरव्यू के बाद भूल जाता है. क्या होगा जब उम्मीदवार घंटों इंतजार करे और कभी कोई जवाब नहीं मिलता? सम्मान दोनों तरफ से काम करता है." दूसरे ने लिखा, ‘यही जीवन है. अधिकांश बार, हमें इंटरव्यू के बारे में कोई भी प्रतिक्रिया नहीं मिलती. न ही ये बताया जाता है कि नतीजा क्या हुआ, क्या कहां सुधार की जरूरत है.'एक अन्य ने लिखा, "अपने KPI, पॉकेट्स और नंबर्स की परवाह करते हैं? ज़रूर. लेकिन कैंडिडेट के नंबर एक पर भी ध्यान देना चाहिए. आप लोगों में कोई वफ़ादारी नहीं है. अगर क्लाइंट को CV पसंद नहीं आता है, या अगर कोई अनौपचारिक बातचीत या इंटरव्यू खराब होता है, तो उम्मीदवार को नजरअंदाज कर दिया जाता है और उसे उक्त रिक्रूटर से निराशा का सामना करना पड़ता है. तो जब स्थिति बदल जाती है तो क्यों परेशान होना? उम्मीदवार को शायद एक बेहतर ऑफर मिला है जिसके लिए आप लड़ने के लिए तैयार नहीं थे, या आपके क्लाइंट ने उनके अनुरोधों को पूरा करने के लिए उन्हें अहमियत नहीं दिया." ये Video भी देखें:
Candidate Rejects Job Offer रिक्रुटर ने तोड़ी कीबोर्ड Recruiter Job Offer Rejection Keyboard Linkedin Viral Post
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अंकल-आंटी ने 'जूली-जूली' पर स्टेज पर डांस किया, सब दंग!एक अंकल-आंटी जोड़ी ने 'जूली-जूली' गाने पर स्टेज पर एक धमाकेदार डांस प्रदर्शन दिया जिसने सोशल मीडिया पर वायरल होकर सभी को दंग कर दिया।
Read more »
विक्की कौशल ने पटना में लिट्टी-चोखा का स्वाद चखाबॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने बिहार की राजधानी पटना में लिट्टी-चोखा का आनंद लिया। उन्होंने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की और अपने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया।
Read more »
रणवीर इलाहाबादिया की फूहड़ता और दो लाख करोड़ रुपये का कारोबार... बवाल से लेकर कमाई की कहानीRanveer Allahabadia's Case: सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर बनकर जो कुछ समाज में परोसा जा रहा है, अगर ऐसे ही चलता रहा तो समाज कहां जाएगा...रणवीर इलाहाबादिया ने ये बता दिया.
Read more »
बेस्ट फ्रेंड की शादी में जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस ने सोशल मीडिया को मोहित कर दिया!एक लड़की ने बेस्ट फ्रेंड की शादी में 'कहते हैं मुझको हवा हवाई' गाने पर जबरदस्त डांस कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Read more »
हरियाणवी गाने पर दो लड़कियों का जोरदार डांस, सोशल मीडिया में वायरलदो लड़कियों के डांस के वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। हरियाणवी गाने 'डिग्री जाली' पर लगाए जादुई ठुमके ने ऑडियंस को भी झूमने पर मजबूर कर दिया है।
Read more »
राधिका आप्टे के बाफ्ता फोटो ने सोशल मीडिया पर भड़का दिया, ट्रोल हुआ!ब्रेस्टमिल्क पंप करते हुए शैंपेन ग्लास पकड़े एक्ट्रेस की फोटो ने जमकर ट्रोलिंग भरी है.
Read more »
