सूरत के लालगेट क्षेत्र में सेल्समैन एजाज पटेल को अमेरिका में रहने वाली तलाकशुदा महिला से प्रेमजाल में फंसाकर 60 लाख रुपये, 18 तोला सोना और फ्लैट हड़पने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. आरोपी ने सऊदी अरब में महिला का धर्म परिवर्तन कर ऑनलाइन शादी की थी. बाद में उसने धमकी देकर पैसे व जेवर ऐंठे. पुलिस ने मोबाइल-लैपटॉप जब्त कर जांच शुरू की है.
गुजरात के सूरत शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कपड़े के शोरूम में काम करने वाले विवाहित सेल्समैन ने अमेरिका में रहने वाली तलाकशुदा हिंदू महिला को प्रेमजाल में फंसाकर उससे लाखों रुपये, जेवर और फ्लैट हड़प लिया.
आरोपी ने महिला को सऊदी अरब बुलाकर उसका धर्म परिवर्तन भी कराया और उससे ऑनलाइन शादी कर ली. इस मामले में सूरत के लालगेट थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी एजाज सलीमभाई पटेल को गिरफ्तार कर लिया है. और पढ़ेंपुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला गुजरात के हिम्मतनगर की रहने वाली है और उसके परिवार का ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर का कारोबार है. महिला की शादी 2014 में अहमदाबाद में हुई थी, जिसके बाद वह अपने पति के साथ हैदराबाद और फिर अमेरिका चली गई थी. दोनों की एक बेटी भी है. हालांकि, पारिवारिक विवाद के चलते 2020 में दोनों का तलाक हो गया और महिला अपनी बेटी के साथ अमेरिका में रहने लगी.यह भी पढ़ें: कंडोम का ढेर देख पुलिस भी हैरान, सूरत में स्पा की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेटऑनलाइन शॉपिंग से शुरू हुई दोस्ती, फिर प्रेमजाल में फंसायातलाक के बाद महिला ने सूरत के घोड़दौड़ रोड स्थित जी-3 शोरूम से ऑनलाइन कपड़े मंगवाए थे. इसी दौरान वहां काम करने वाले सेल्समैन एजाज पटेल ने उसका मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और उसे मैसेज करना शुरू कर दिया. धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और फिर प्रेम संबंध बन गए. Advertisement जनवरी 2024 में जब महिला हैदराबाद आई, तो एजाज उससे मिलने वहां पहुंच गया. होटल में ठहरने के दौरान उसने झांसा देकर महिला के हैदराबाद स्थित फ्लैट की चाबियां ले लीं. इसके बाद मई 2024 में एजाज ने महिला को सऊदी अरब बुलाया, जहां एक संस्था में ले जाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया गया और उसका नया नाम ‘इकरा’ रखा गया. बाद में दोनों ने ऑनलाइन शादी कर ली.शादी के बाद शुरू हुआ ब्लैकमेल, 60 लाख रुपये और जेवर हड़पेशादी के करीब छह महीने बाद आरोपी ने महिला पर उसे अमेरिका ले जाने का दबाव बनाया. जब उसे वीजा नहीं मिला, तो उसने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. उसने व्हाट्सएप, ईमेल और फोन के जरिए धमकी देकर महिला से करीब 60 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए.इसके अलावा, 2025 में आरोपी ने महिला को इंडोनेशिया बुलाया और विश्वास दिलाया कि वह उसके जेवर अमेरिका पहुंचा देगा. महिला के कहने पर उसके भाई ने हिम्मतनगर से सूरत आकर एजाज को करीब 18 तोला सोने के जेवर सौंप दिए, जिन्हें आरोपी ने हड़प लिया. जब महिला ने अपने पैसे और जेवर वापस मांगे, तो आरोपी ने उसे गालियां दीं और धमकाया.शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, जांच जारी Advertisement पीड़िता ने अमेरिका से अपने भाई को ईमेल भेजकर पूरी घटना की जानकारी दी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने को कहा. इसके बाद लालगेट पुलिस ने ईमेल और शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया और कुछ ही घंटों में आरोपी एजाज पटेल को गिरफ्तार कर लिया.लालगेट पुलिस थाना के इंस्पेक्टर एन.एम. चौधरी ने बताया कि आरोपी ने ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान महिला का नंबर हासिल कर उससे दोस्ती की और बाद में उसे झांसे में लेकर शादी और धर्म परिवर्तन कराया. आरोपी ने महिला से 60 लाख रुपये और जेवर लिए, साथ ही उसके हैदराबाद स्थित फ्लैट की चाबियां भी ले लीं. जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और अपनी पहली पत्नी के साथ रह रहा था. पुलिस ने आरोपी का मोबाइल और लैपटॉप जब्त कर लिया है और उसे रिमांड पर लेकर आगे की जांच कर रही है.---- समाप्त ---- ये भी देखें
एजाज पटेल प्रेमजाल NRI महिला धर्म परिवर्तन ठगी मामला 60 लाख ठगी लालगेट थाना गिरफ्तारी ऑनलाइन शादी सऊदी अरब सोना हड़प ब्लैकमेल गुजरात पुलिस क्राइम न्यूज Surat Ejaz Patel Love Affair NRI Woman Religious Conversion Fraud Case Rs 60 Lakh Fraud Lalgate Police Station Arrest Online Marriage Saudi Arabia Gold Snatching Blackmail Gujarat Police Crime News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट की शान हैं ये टॉप-70 AI प्रोजेक्ट, 60 देशों से चुने गए इसलिए बेहद खासIndia AI Impact Summit में अपनी जगह बनाने के लिए 60 से ज्यादा देशों से 4650 से ज्यादा एआई प्रोजेक्ट्स के आवेदन मिले थे। इनमें से कुल 70 प्रोजेक्ट को चुना गया है। अगर आप इस समिट को देखने के लिए जा रहे हैं तो इन प्रोजेक्ट्स को देखना ना भूलें।
Read more »
जब एक पादरी ने उठाई बंदूक, कैसे ‘भगवान का आदमी’ बन गया गुरिल्ला लड़ाका; 60 साल बाद कब्र से लौटा कैसे लौटा?Colombia News: करीब छह दशक पहले कोलंबिया की सेना और विद्रोहियों के बीच भीषण गोलीबारी हुई थी. इस गोलीबारी में एक कोलंबियाई पादरी की भी जान चली गई थी. अब जाकर उनकी पहचान हो पाई है.
Read more »
NRI પાસેથી પ્રોપર્ટી ખરીદનારાઓ માટે મોટા સમાચાર: હવે TAN નંબરની ઝંઝટમાંથી મળશે મુક્તિAhmedabad News: ગુજરાત સહિત ભારતમાં રિયલ એસ્ટેટ ક્ષેત્રે રોકાણ કરનારા અને ખાસ કરીને NRI (બિન-નિવાસી ભારતીય) પાસેથી મિલકત ખરીદનારા લોકો માટે કેન્દ્ર સરકાર દ્વારા એક રાહતજનક નિર્ણય લેવામાં આવ્યો છે.
Read more »
Whirlpool ने लॉन्च की लेटेस्ट AC रेंज, महज 60 सेकंड में घर होगा ठंडाWhirlpool ने अपने लेटेस्ट 3D Cool Pro Plus AC रेंज को लॉन्च किया है. इस रेंज में 1 टन, 1.5 टन और 2 टन कैपेसिटी वाले AC मिलेंगे, जो 3-स्टार और 5-स्टार रेटिंग के साथ आएंगे. कंपनी का दावा है कि नई एसी रेंज सिर्फ 1 मिनट में कमरे को ठंडा कर सकती है. आइए जानते हैं नई रेंज की कीमत और दूसरी खास बातें.
Read more »
तमिलनाडु: वेल्लोर में शोभा यात्रा के दौरान गिरा 60 फीट ऊंचा रथ, 7 लोग घायलतमिलनाडु के वेल्लोर में मयाना कोल्लई उत्सव के दौरान 60 फुट ऊंचा मंदिर का रथ गिरने से सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना पलार नदी के किनारे हुई जब रथ को सड़क पर खींचा जा रहा था और उसका संतुलन बिगड़ गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और जिला प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। पिछले साल भी ऐसी ही घटना हुई थी, जबकि सरकारी नियम...
Read more »
સુરતના યુવકે NRI મહિલાને બનાવી લવ જેહાદનો શિકાર, 18 તોલા સોનું અને ફ્લેટ પડાવ્યોSurat News: સાવધાન! જો તમે પણ કોઈ શોરૂમમાં ખરીદી કરવા જાવ છો અને ત્યાં તમારો મોબાઈલ નંબર લખાવો છો, તો આ સમાચાર તમારા માટે ચેતવણી સમાન છે. સુરતની આ ઘટના તમારા હોંશ ઉડાવી દેશે.
Read more »
