इंडिया एआई इम्‍पैक्‍ट समिट की शान हैं ये टॉप-70 AI प्रोजेक्‍ट, 60 देशों से चुने गए इसल‍िए बेहद खास

Top 70 AI Projects India AI Impact Summit News

इंडिया एआई इम्‍पैक्‍ट समिट की शान हैं ये टॉप-70 AI प्रोजेक्‍ट, 60 देशों से चुने गए इसल‍िए बेहद खास
AI For All Winning Projects ListYuvai Category Winners 2026Women Leadership In AI Projects
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 287 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 142%
  • Publisher: 51%

India AI Impact Summit में अपनी जगह बनाने के ल‍िए 60 से ज्‍यादा देशों से 4650 से ज्‍यादा एआई प्रोजेक्‍ट्स के आवेदन म‍िले थे। इनमें से कुल 70 प्रोजेक्‍ट को चुना गया है। अगर आप इस सम‍िट को देखने के ल‍िए जा रहे हैं तो इन प्रोजेक्‍ट्स को देखना ना भूलें।

India AI Impact Summit 2026 में जाने का प्लान बना रहे हैं तो टॉप 70 AI प्रोजेक्ट्स के बारे में जरूर जानें। समिट में इस बार 60 से ज्यादा देशों से 4650 से ज्यादा AI प्रोजेक्ट्स के आवेदन मिले थे। इनमें से एक्सपर्ट ने AI फॉर ऑल, वीमेन लीडरशिप और यूथ यानी YuvAI कैटिगरी में 70 प्रोजेक्ट्स चुने हैं। ये प्रोजेक्ट हेल्थ, एग्रीकल्चर, क्लाइमेट, एजुकेशन जैसे क्षेत्रों में AI सॉल्यूशंस लेकर आए हैं। भारत मंडपम और सुषमा स्वराज भवन में मंगलवार को ग्रैंड फिनाले होगा। इसमें चुने गए प्रोजेक्ट को पॉलिसीमेकर्स, इंवेस्टर्स और इंडस्ट्री लीडर्स के सामने रखा जाएगा। फिर सरकार इन्हें आगे बढ़ाने में मदद करेगी।AI फॉर ऑलइस कैटिगरी में 1350 से ज्यादा एंट्रीज आईं, जिनमें से 20 को चुना गया। ये प्रोजेक्ट्स हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर, क्लाइमेट, गवर्नेंस, एजुकेशन और फाइनेंशल इनक्लूजन यानी हर तबके तक वित्तीय सेवाएं पहुंचाने पर फोकस्ड हैं।1.

AOne फैक्ट्रियों में मशीनों का काम और बिजली की खपत कम करने और मॉनिटर करने वाला AI प्लैटफॉर्म है।2. BeCrop AI की मदद से मिट्टी की सेहत जांचने और आगे की स्थिति का अंदाजा लगाने वाला प्लैटफॉर्म है।3. BiTTE मोबाइल फोन से किसी तरह के वायरस या गड़बड़ी को पकड़ने वाला AI टूल है।4. CoRE Stack यह सैटलाइट और जमीन से मिले डेटा के आधार पर जमीन और पानी के बेहतर इस्तेमाल में मदद करने वाला प्लैटफॉर्म है।5. CropScan हाथ से ऑपरेट होने वाली डिवाइस के साथ इंटीग्रेट करके फसल और पोषक तत्वों की जांच की जाती है।6. Elementech यह AI टूल बताता है कि मार्केट में बिजली की डिमांड कितनी है। इससे खपत का पहले से ही अंदाजा लग जाता है।7. EQUITWIN यह मरीज की डिजिटल कॉपी बनाता है। इससे इलाज सटीक होने का दावा किया जा रहा है।8. Forus Health यह मेडिकल स्कैन पढ़ने वाला AI टूल है। डायबिटिक रेटिनोपैथी, ग्लूकोमा और मोतियाबिंद का पता लगाता है।9. Helios 2.0 बच्चों और दिव्यांगों की पढ़ाई को आसान बनाने के लिए इस टूल को बनाया गया है।10. Infiheal Healthtech अलग-अलग भाषाओं में मानसिक स्वास्थ्य सलाह देने वाला यह AI प्लैटफॉर्म है।11. Intello Labs फसल की गुणवत्ता जांचकर उसे सीधे डिजिटल बाजार से जोड़ने वाला सिस्टम है।12. Kidaura ऑटिज्म और बच्चों के विकास में देरी की जल्दी पहचान करने वाला टूल है।13. MadhuNetrAI डायबिटीज से जुड़ी आंखों की बीमारी की जांच करने वाला AI सिस्टम है।14. Helium Health डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की मदद करने वाला AI असिस्टेंट है।15. Percept CTEM साइबर हमलों पर नजर रखने और सुरक्षा बढ़ाने वाला प्लैटफॉर्म है।16. Resilience360 मौसम और जलवायु से जुड़े खतरों का पहले से अंदाजा लगाने वाला सिस्टम है।17. SatSource सैटलाइट के जरिए खेती के जोखिम का आकलन करने वाला AI प्लैटफॉर्म है।18 Torchit दिव्यांगों के लिए आसान पढ़ाई के लिए AI कंटेंट देने वाला प्लैटफॉर्म है।19. Vajra Global सरकारी डेटा को आसान और समझने लायक बनाने वाला AI सिस्टम है।20. Wysa चैट के जरिए मानसिक स्वास्थ्य सलाह देने वाला AI ऐप है।वीमेन लीडरशिपमहिला लीडरशिप वाले इनोवेटर्स के लिए 50 से ज्यादा देशों से 800 से ज्यादा एंट्रीज आईं। इनमें से टॉप 30 को चुना गया। हेल्थ, सस्टेनेबिलिटी, फाइनैंशल इनक्लूजन पर ये प्रोजेक्ट फोकस्ड हैं। इनसे कैंसर स्क्रीनिंग, न्यूट्रिशन, क्रेडिट सिस्टम्स जैसी समाधान मिला।1. Zekoकंपनियों को सही कर्मचारी चुनने में मदद करने वाला AI प्लैटफॉर्म है।2. Magicrollअपने आप विडियो बनाकर देने वाला AI टूल है।3. Vinobaबच्चों की पढ़ाई और गिनती सुधारने वाला AI प्लेटफॉर्म है।4. SODIETसेहत और सही पोषण की सलाह देने वाला AI सिस्टम है।5. Smart Scopeसर्वाइकल कैंसर की जांच करने वाली पोर्टेबल मशीन है।6. Shabd22 भारतीय भाषाओं में कंटेंट तैयार और अनुवाद करने वाला प्लैटफॉर्म है।7. Gooeyबिना ज्यादा कोडिंग के AI ऐप बनाने वाला प्लैटफॉर्म है।8. Happykidsबच्चों की भावनात्मक सेहत पर नजर रखने वाला सिस्टम है।9. Volar Altaड्रोन से फैक्ट्री और साइट की जांच करने वाला AI प्लैटफॉर्म है।10. Aezoछोटे कारोबारियों को ऑनलाइन लाने में मदद करने वाला ऐप है।11. Ayu 2.0डॉक्टरों को इलाज का सुझाव देने वाला मल्टिलिंगुअल AI सिस्टम है।12. Neuraशरीर की मूवमेंट जांचकर इलाज में मदद करने वाला प्लैटफॉर्म है।13. Remidio Mediosमोबाइल से आंखों की जांच करने वाला AI सिस्टम है।14. Lightbees AbleCreditलोगों की क्रेडिट क्षमता का आकलन करने वाला AI टूल है।15. nVIBESदांतों के इलाज के दौरान शोर कम करने वाला सिस्टम।16. EZSpeechबोलने में दिक्कत वाले लोगों के लिए स्पीच थेरपी ऐप है।17. Project RISEबच्चों की सुरक्षा पर नजर रखने वाला AI सिस्टम है।18. FarmerLifelineकिसानों को कीट और मौसम की जानकारी देने वाला सोलर AI सिस्टम है।19. SuperHuman Raceप्रदूषण और कार्बन उत्सर्जन का हिसाब रखने वाला प्लैटफॉर्म है।20. Prosicalपढ़ने की क्षमता जांचने वाला AI टूल है।21. WordWorksअलग-अलग प्लैटफॉर्म पर बातचीत करने वाला AI चैट सिस्टम है।22. Sustaining.AIकंपनियों के पर्यावरण संबंधी आंकड़ों का आकलन करने वाला प्लैटफॉर्म है।23. Talentiकरियर और मेंटरिंग के लिए AI आधारित प्लैटफॉर्म है।24. Top Parentछोटे बच्चों की पढ़ाई के लिए स्थानीय भाषा वाला AI ऐप है।25. MevnAIअलग-अलग भाषाओं में स्किल आधारित पढ़ाई कराने वाला प्लैटफॉर्म है।26. fieldWISE AIखेती और सरकारी योजनाओं पर डेटा विश्लेषण करने वाला प्लैटफॉर्म है।27. Ashwin AIबोलकर मरीज की रिपोर्ट तैयार करने वाला हेल्थ सिस्टम है।28. Sivi AIडिजाइन और पोस्टर अपने आप बनाने वाला AI टूल है।29. Kandid AIऑनलाइन बिक्री बढ़ाने में मदद करने वाला AI सिस्टम है।30. Data Pigeonईवी चार्जिंग स्टेशनों के मेटिंनेंस और खराबी पहले से बताने वाला प्लैटफॉर्म है।YuvAiYUVAi में कैटिगरी में 13-21 साल के युवा लीडर्स ने आवेदन किया। 38 देशों से 2,500 से ज्यादा एंट्रीज मिली थीं। इनमें से टॉप 20 प्रोजेक्ट को सिलेक्ट किया गया, जो पब्लिक हेल्थ, एग्रीकल्चर, मोबिलिटी पर हैं। ये मलेरिया डिटेक्शन से डीपफेक तक सॉल्यूशंस दे रहे हैं।1. MalariaX मलेरिया की जल्दी पहचान करने वाला AI सिस्टम है।2. Paraspeak बोलने में दिक्कत को साफ आवाज में बदलने वाला पहनने लायक डिवाइस है।3. Arogya AI डॉक्टरों को बीमारी समझने में मदद करने वाला AI मॉडल है।4. CytoScanZ सर्वाइकल कैंसर की जांच करने वाला AI प्लैटफॉर्म है।5. SafePath AI चौराहों पर दुर्घटना से बचाने वाला अलर्ट सिस्टम है।6. AgriTech Pro फसल की निगरानी और उत्पादन बढ़ाने वाला AI प्लैटफॉर्म है।7. KedovoAI NCERT की पढ़ाई को इंटरैक्टिव बनाने वाला AI सिस्टम है।8. MooApps पशुपालन को बेहतर बनाने वाला AI सिस्टम है।9. WildTrack 360 वन्यजीव और गांवों की सुरक्षा के लिए AI प्लैटफॉर्म है।10. AgniSena जंगल में आग लगने की पहले चेतावनी देने वाला सिस्टम है।11. WAYV ब्रेल सीखने के लिए खास AI ग्लव्स है।12. Circadian AI मोबाइल से दिल की गड़बड़ी पहचानने वाला टूल है।13. MediCare गांवों में ऑनलाइन इलाज की सुविधा देने वाला प्लैटफॉर्म है।14. TrustTrace फर्जी विडियो और डीपफेक पहचानने वाला AI सिस्टम है।15. AI Driven Flood Early Warning System बाढ़ की पहले चेतावनी देने वाला सिस्टम है।16. Thirdeye रास्ता दिखाने वाला रियल टाइम AI सिस्टम है।17. Dysarthric Speech Analysis बोलने की समस्या पहचानने वाला AI टूल है।18. INDEX दिमाग से जुड़ी बीमारियों की जांच में मदद करने वाला सिस्टम है।19. Deep Learning for Sustainable Tourism in Bishnupur पर्यटन और ऐतिहासिक जगहों की पहचान करने वाला AI प्लैटफॉर्म है।20. Z-TRACS शहर में ट्रैफिक को बेहतर तरीके से संभालने वाला AI सिस्टम है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

AI For All Winning Projects List Yuvai Category Winners 2026 Women Leadership In AI Projects इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट टॉप 70 प्रोजेक्ट एआई फॉर ऑल प्रोजेक्ट लिस्ट युवा एआई (Yuvai) टॉप 20 प्रोजेक्ट एआई समिट दिल्ली

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

AI इम्पैक्ट समिट 2026 आज से शुरू: सुंदर पिचाई, बिल गेट्स समेत 100 ग्लोबल CEO शामिल होंगे; 300 कंपनियां दिखा...AI इम्पैक्ट समिट 2026 आज से शुरू: सुंदर पिचाई, बिल गेट्स समेत 100 ग्लोबल CEO शामिल होंगे; 300 कंपनियां दिखा...India AI Impact Summit 2026 begins today in Delhi. Follow latest updates on AI innovations and global tech leaders.
Read more »

India AI Impact Summit 2026 kicks off today; PM Modi hails it as testament to youth powerIndia AI Impact Summit 2026 kicks off today; PM Modi hails it as testament to youth powerThe India-AI Impact Summit 2026, being convened between February 16-20, is the first global AI summit to be hosted in the Global South.
Read more »

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 से दिल्ली बनी वैश्विक टेक्नोलॉजी का केंद्र, 100 से ज्यादा देशों के नेता सहित लाखों प्रतिभागी होंगे शामिलइंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 से दिल्ली बनी वैश्विक टेक्नोलॉजी का केंद्र, 100 से ज्यादा देशों के नेता सहित लाखों प्रतिभागी होंगे शामिलNational News | National News in Hindi | AI Impact Summit 2026 | AI Impact Summit | AI Summit in India | PM Modi | Narendra Modi | AI Summit News | AI Summit at Bharat Mandapam | India AI Summit | Delhi News | Delhi NCR News | देश
Read more »

AI Summit 2026: AI के दिग्गजों का दिल्ली में हुआ स्वागत, देखें ग्राउंड रिपोर्टAI Summit 2026: AI के दिग्गजों का दिल्ली में हुआ स्वागत, देखें ग्राउंड रिपोर्टAI Summit 2026: राजधानी दिल्ली कर रही है AI के दिग्गजों की मेजबानी. 16 से 20 फरवरी तक चलने वाले वाले कार्यक्रम में शामिल होंगी कई टेक कंपनियां. वीडियो देश
Read more »

दिल्ली में AI समिट 2026: भारत AI के क्षेत्र में नेतृत्व की ओरदिल्ली में AI समिट 2026: भारत AI के क्षेत्र में नेतृत्व की ओरभारत मंडप, दिल्ली में आयोजित हो रहे इंडिया AI इंपैक्ट समिट 2026 में दुनिया भर की बड़ी तकनीकी कंपनियां अपने नवीनतम AI समाधान प्रदर्शित करेंगी। इस समिट का उद्देश्य भारत की AI में बढ़ती भूमिका को उजागर करना है, जिसमें जिम्मेदार और समावेशी AI पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इसमें चिप निर्माण, सेमीकंडक्टर निर्माण इकाइयों, और डेटा सेंटर जैसे आवश्यक हार्डवेयर पर भी जोर दिया जाएगा। समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे, जिनमें कई राष्ट्राध्यक्ष और वैश्विक टेक कंपनियों के सीईओ शामिल हैं।
Read more »

PM Modi पहुंचे AI Impact Summit, देसी स्टार्टअप्स ने दिखाया दम, Sarvam AI का बड़ा दावाPM Modi पहुंचे AI Impact Summit, देसी स्टार्टअप्स ने दिखाया दम, Sarvam AI का बड़ा दावापीएम मोदी ने AI Impact Summit के शुरुआती दिन ही इस इवेंट में शिरकत की. उन्होंने अलग अलग स्टार्टअप्स और कंपनियों के पेवेलियन और कियॉस्क का जायजा लिया.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:49:07