प्रीमियर लीग : लिवरपूल ने बोर्नमाउथ को 4-2 से हराया
लिवरपूल, 16 अगस्त । प्रीमियर लीग चैंपियन में लिवरपूल ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है। लिवरपूल ने बोर्नमाउथ पर 4-2 से जीत दर्ज की। Advertismentशुक्रवार को एनफील्ड में खेले गए मैच में गत चैंपियन लिवरपूल की जीत में मोहम्मद सलाह और फेडेरिको चिएसा की अहम भूमिका रही। दोनों ने मैच के आखिरी क्षणों में गोल कर टीम को जीत दिलायी। लिवरपूल की तरफ से डेब्यू कर रहे ह्यूगो एकिटिके ने 37वें मिनट में मैच का पहला गोल दागा। मैच के 49वें मिनट में कोडी गाकपो ने दूसरा गोल दाग लिवरपूल की बढ़त 2-0 कर दी। बोर्नमाउथ के एंटोनी सेमेन्यो ने बैक टू बैक दो गोल करते हुए स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। एंटोनी ने पहला गोल मैच के 64वें मिनट में और दूसरा गोल 76वें मिनट में दागा। एंटोनी के दो गोलों ने लिवरपूल टीम और फैंस को शांत करा दिया। 88 वें मिनट में लिवरपूल ने वापसी की और स्थानापन्न खिलाड़ी फेडेरिको चिएसा के गोल से बढ़त बनाते हुए स्कोर 3-2 कर दिया। इसके बाद मोहम्मद सलाह की बारी थी। सलाह ने 94वें मिनट में डिफेंस को भेदते हुए अंदर की ओर शॉट मारा और निचले कोने से गेंद को गोल पोस्ट में भेज स्कोर 4-2 करते हुए लिवरपूल को जीत दिला दी। मैच एक अप्रिय घटना की वजह से कुछ मिनट के लिए रोका गया था। दरअसल, बोर्नमाउथ के लिए खेल रहे घाना के फॉरवर्ड एंटोनी सेमेन्यो ने नस्लवादी दुर्व्यवहार की शिकायत की थी। इस वजह से मैच को कुछ समय के लिए रोका गया था। मैच शुरू होने के बाद सेमेन्यो के बैक टू बैक गोल ने लिवरपूल को सन्न कर दिया था। सेमेन्यो के साथ हुई नस्लवादी घटना पर बोर्नमाउथ के कप्तान एडम स्मिथ ने कहा कि यह स्वीकार्य नहीं है। मैं इस घटना से सदमे में हूं। --आईएएनएस पीएके/एएस डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Lord's ODI: बारिश से बाधित मैच में इंग्लैंड ने भारतीय महिला टीम को 8 विकेट से हराया, सोफी बनीं प्लेयर ऑफ द मैचLord&39;s ODI: बारिश से बाधित मैच में इंग्लैंड ने भारतीय महिला टीम को 8 विकेट से हराया, सोफी बनीं प्लेयर ऑफ द मैच
Read more »
पहले टी20 में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरायापहले टी20 में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया
Read more »
नुनेज ने हैट्रिक लगाकर लिवरपूल को स्टोक सिटी पर 5-0 से जीत दिलाईनुनेज ने हैट्रिक लगाकर लिवरपूल को स्टोक सिटी पर 5-0 से जीत दिलाई
Read more »
पंजाब किंग्स का धुरंधर हो गया सिर्फ इतने रनों पर ढेर, डीपीएल के पहले मैच में नहीं दिखा आईपीएल वाला भौकाल!दिल्ली प्रीमियर लीग के तीसरे मैच में न्यू दिल्ली टाइगर्स ने आउट दिल्ली वॉरियर्स को 40 रनों से हरा दिया। इस मुकाबले में प्रियांश आर्य भी फेल हो गए।
Read more »
LSG के सितारे ने DPL में काटा बवाल... फिर भी टीम ने फेर दिया पानी, नितीश राणा ने भी 5 गेंद पर मचाया कोहरामआयुष बडोनी ने दिल्ली प्रीमियर लीग में एक कमाल की पारी खेली। लेकिन इसके बावजूद वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।
Read more »
टी20 सीरीज: टिम डेविड की तूफानी पारी, ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 17 रन से हरायाटी20 सीरीज: टिम डेविड की तूफानी पारी, ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 17 रन से हराया
Read more »
