पहले टी20 में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया
ढाका, 20 जुलाई । तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान के दिए 111 रन के लक्ष्य को बांग्लादेश ने 15.3 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। Advertismentढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। कप्तान लिटन दास के फैसले को बांग्लादेश के गेंदबाजों ने सही साबित किया और पाकिस्तान टीम को 19.
3 ओवर में महज 110 रन पर समेट दिया। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 44 रन फखर ज़मान ने बनाए। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 34 गेंद की पारी में 6 चौके और 1 छक्का लगाए। इसके अलावा टॉप ऑर्डर के सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे। खुशदिल शाह ने 17 और अब्बास अफरीदी ने 22 रन बनाए। शेष 8 बल्लेबाज दो अंकों में नहीं पहुंच पाए। बांग्लादेश के लिए तस्किन अहमद ने शानदार गेंदबाजी की और 3.3 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। मुस्तफिजुर रहमान ने भी घातक गेंदबाजी की और 4 ओवर में सिर्फ 6 रन देकर 2 विकेट लेने में सफलता पाई। महेदी हसन और तंजिम हसन साकिब ने 1-1 विकेट लिए। वहीं, तीन बल्लेबाज रन आउट हुए। 111 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश को सलमान मिर्जा ने एक के बाद एक दो झटके दिए। सात के स्कोर पर बांग्लादेश ने ओपनर तंजिद हसन और कप्तान लिटन दास का विकेट खो दिया। इसके बाद परवेज हुसैन एमोन और तौहिद हृदय ने तीसरे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी कर टीम की जीत की नींव रखी। 80 के स्कोर पर तौहिद 36 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद जाकेर अली ने परवेज के साथ मिलकर 32 रन जोड़े और टीम को 7 विकेट से जीत दिला दी। बांग्लादेश ने 15.3 ओवर में 3 विकेट पर 112 रन बनाए। परवेज 56 और जाकेर अली 15 रन पर नाबाद रहे। परवेज को मैच का श्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। --आईएएनएस पीएके/एबीएम डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
वैभव सूर्यवंशी के शानदार प्रदर्शन से भारत अंडर-19 ने सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड को हरायावैभव सूर्यवंशी के शानदार प्रदर्शन से भारत अंडर-19 ने सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड को हराया
Read more »
IND W vs ENG W: भारत ने इंग्लैंड को पहले टी20 में 97 रन से हराया, मंधाना का शतक; श्री चरणी को मिले चार विकेटभारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को पहले टी20 मैच में 97 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। शनिवार
Read more »
बांग्लादेश में क्या गुल खिलाने जा रहे मुनीर? पाक आर्मी के तीन ब्रिगेडियर चोर रास्ते से पहुंचे ढाका, सामने आया म्यांमार कनेक्शनबांग्लादेश और पाकिस्तान बीते करीब एक साल से लगातार संबंधों को बेहतर करने में लगे हुए हैं। दोनों देशों में खासतौर से सैन्य संबंधों को सुधारने पर काम किया जा रहा है।
Read more »
Lord's ODI: बारिश से बाधित मैच में इंग्लैंड ने भारतीय महिला टीम को 8 विकेट से हराया, सोफी बनीं प्लेयर ऑफ द मैचLord&39;s ODI: बारिश से बाधित मैच में इंग्लैंड ने भारतीय महिला टीम को 8 विकेट से हराया, सोफी बनीं प्लेयर ऑफ द मैच
Read more »
टी20 सीरीज : शानदार फॉर्म में बांग्लादेश, पाकिस्तान को रहना होगा सावधानटी20 सीरीज : शानदार फॉर्म में बांग्लादेश, पाकिस्तान को रहना होगा सावधान
Read more »
बांग्लादेश ने पाकिस्तान को पहले टी20 में किया शर्मसार, पहली बार हुआ क्रिकेट इतिहास में ऐसाढाका में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को 19.3 ओवर में 110 रनों पर ऑल आउट कर दिया।
Read more »
