प्रियंका और चंद्रशेखर की मुलाकात के बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि मायावती अब अमेठी और रायबरेली पर कुछ फैसला ले सकती हैं.
दरउसल, मेरठ में प्रियंका गांधी के भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद से मुलाकात करने उस्पताल पहुंची. इस मुलाकात के बीच मायावती और अखिलेश यादव की बैठक बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जा रही है. क्योंकि बसपा ये कह चुकी है वो किसी भी राज्य में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपना और मायावती का फोटो शेयर किया है, जिसका कैप्शन उन्होंने लिखा है आज एक मुलाक़ात ‘महापरिवर्तन’ के लिए... इस ट्वीट के बाद ये कयास और तेज हो गए हैं कि सपा-बसपा गठबंधन जल्द ही कोई बड़ा फैसला ले सकता है. अखिलेश और मायावती के मुलाकात के बाद सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि यह मुलाकात आगामी लोकसभा चुनाव के लिए होने वाली रैलियों, सभाओं और बैठकों के सिलसिले में थी. उन्होंने बताया कि चुनाव करीब आ रहे हैं. होली के बाद चुनाव प्रचार की पूर्णतया शुरूआत कर दी जाएगी. उन्होंने कहा कि गठबंधन ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के लिए दो सीटें छोड़ी हैं और ईमानदारी से पूरा समर्थन किया जाएगा. वहीं, सपा के एक अन्य वरिष्ठ नेता ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका की भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर के साथ मुलाकात बसपा सुप्रीमो मायावती के फैसले की प्रतिक्रिया है. उन्होंने कहा कि मायावती ने कांग्रेस के साथ गठबंधन की किसी संभावना से इंकार कर दिया है और मायावती किसी दबाव में नहीं आने वाली हैं. यह गठबंधन दबाव में नहीं आएगा.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
शीला दीक्षित ने सोनिया गांधी से की मुलाकात, क्या AAP से होगा गठबंधन!– News18 हिंदीसूत्रों के मुताबिक मुलाकात में सोनिया गांधी ने हाल ही में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ दिल्ली में गठबंधन ना हो पाने की वजह पूछी और दिल्ली की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर बातचीत की.
Read more »
सोनिया गांधी से शीला दीक्षित ने की मुलाकात, ‘आप’ से गठबंधन को लेकर हुई बातचीत- Amarujalaसोनिया गांधी से शीला दीक्षित ने की मुलाकात, ‘आप’ से गठबंधन को लेकर हुई बातचीत _SoniaGandhi sheiladixit Mahagathbandhan AamAadmiParty Election2019 LoksabhaElection
Read more »
शीला दीक्षित ने सोनिया गांधी से मुलाकात की, आप से गठबंधन की अटकलें तेज?-Navbharat TimesIndia News: दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित की सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद आम आदमी पार्टी से गठबंधन की अटकलें फिर तेज हो गई हैं। हालांकि, शीला ने मुलाकात में आप से गठबंधन पर चर्चा से इनकार किया, लेकिन सूत्रों का कुछ और ही कहना है। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि सोनिया ने उनसे इस मुद्दे पर चर्चा की है।
Read more »
मेरठ : अस्पताल में भर्ती भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर से मिलेंगी प्रियंका गांधीभीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर से मिलने कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी मेरठ पहुंच रही हैं। उनके साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया और राज बब्बर भी हैं।
Read more »
मेरठ पहुंची प्रियंका गांधी, अस्पताल में की भीम आर्मी चीफ से मुलाकातLok Sabha Election 2019: कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश पूर्व की प्रभारी प्रियंका गांधी मेरठ पहुंची और यहां उन्होंने अस्पताल में भर्ती भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर रावण से मुलाकात की।
Read more »
मेरठ में चंद्रशेखर से मिल रही थीं प्रियंका, लखनऊ में माया से मिले अखिलेशप्रियंका और चंद्रशेखर के मुलाकात के अलावा मायावती अपने कैंडिडेट की लिस्ट गुरुवार को जारी करने जा रही हैं. माना जा रहा है कि उम्मीदवारों पर आखिरी मुहर लगाने के पहले दोनों की मुलाकात भी अहम है.
Read more »
