प्रशासन करेगा व्यवस्था... IAS बनने के लिए घर से भागी नाबालिग, महीनों बाद मिली, पढ़ाई के लिए दीवानगी देख जज भी इंप्रेस

​​Mp News News

प्रशासन करेगा व्यवस्था... IAS बनने के लिए घर से भागी नाबालिग, महीनों बाद मिली, पढ़ाई के लिए दीवानगी देख जज भी इंप्रेस
Mp High Court NewsHigh Court InterventionChild Marriage Pressure
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 130 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 86%
  • Publisher: 51%

​​MP High Court News: भोपाल की एक साहसी युवती ने अपने पिता के आकर्षण और शादी के दबाव का सामना करते हुए IAS बनने का मजबूत इरादा बनाया। उसने अपने सपनों की खोज में इंदौर में पढ़ाई और काम की। साढे 17 साल की उम्र में घर छोड़ने वाली लड़की इंदौर में रहकर तैयारी कर रही...

भोपाल: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने एक साढ़े 17 वर्षीय युवती को IAS बनने के अपने सपने को पूरा करने में मदद की है, जो अपने पिता के विरोध और शादी के दबाव के कारण घर से भाग गई थी। अदालत ने निर्देश दिया है कि यदि युवती को घर में पढ़ाई का माहौल नहीं मिलता है, तो प्रशासन उसकी बाहर रहने और पढ़ाई की समुचित व्यवस्था करेगा। यह फैसला बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई के दौरान लिया गया, जिसमें युवती ने पिता के साथ नहीं जाने की गुहार लगाई थी।परेशान होकर घर से निकलीयह मामला भोपाल के बजरिया इलाके का है, जहां की युवती जनवरी 2025 में घर छोड़कर इंदौर चली गई थी। उसका आरोप है कि उसके पिता उसे पढ़ाई जारी रखने नहीं दे रहे थे और शादी का दबाव बना रहे थे, जिसके लिए उसे कथित रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। परेशान होकर वह घर से निकल गई और इंदौर में एक निजी कंपनी में नौकरी करके अपना खर्च निकालने लगी और वहीं सिविल सर्विस की तैयारी के लिए कोचिंग करने लगी।महीनों तक नहीं मिला कोई सुरागयुवती के परिवार ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन महीनों तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। इस पर पिता ने जबलपुर हाई कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की। हाई कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए पुलिस को युवती का पता लगाने के निर्देश दिए। पुलिस ने इंदौर से उसे 10 महीने बाद बरामद किया, तब पता चला कि वह किराए पर रहते हुए एक निजी कंपनी में नौकरी कर रही है और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटी है।इंदौर से भोपाल लाई पुलिसभोपाल के बजरिया थाना प्रभारी शिल्पा कौरव ने बताया कि इंदौर में रहने के दौरान कुछ माह पहले युवती 18 वर्ष की हुई और पिछले महीने उसने अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करवाया था, जिससे पुलिस को उसकी लोकेशन का पता चला। पुलिस टीम युवती को इंदौर से भोपाल ले आई।अन्य बच्चों की छुड़वा दी पढ़ाईयुवती के घर से गायब होने के बाद उसके पिता अपने अन्य तीन बच्चों की भी पढ़ाई छुड़वाकर पत्नी के साथ वापस बिहार अपने गांव चले गए थे। जब पुलिस ने युवती को उसके परिवार से मिलाने की कोशिश की, तो उसने साफ इनकार कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि वह IAS अधिकारी बनना चाहती है और उसने स्कूल में ही पढ़ाई के साथ यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी।हाईकोर्ट में किया पेशबंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर हाई कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने गत पांच नवंबर को युवती को जबलपुर उच्च न्यायालय में पेश किया। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा और न्यायमर्ति अतुल श्रीधरन की पीठ के सामने युवती ने पिता के साथ नहीं भेजने की गुहार लगाई। वहीं, पिता ने उसे फिर से प्रताड़ित नहीं करने का आश्वासन देकर घर भेजने का आग्रह किया।12 नवंबर को अगली सुनवाईउसके बाद न्यायालय ने कहा कि वह चार-पांच दिनों तक अभिभावक के साथ रहकर देखे। अगर माहौल बेहतर लगे तो ठीक नहीं तो कलेक्टर को आदेश देंगे कि वह बाहर रहने और पढ़ाई की समुचित व्यवस्था कराएं। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 12 नवंबर को तय की है, जिसमें युवती के भविष्य को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा।.

भोपाल: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने एक साढ़े 17 वर्षीय युवती को IAS बनने के अपने सपने को पूरा करने में मदद की है, जो अपने पिता के विरोध और शादी के दबाव के कारण घर से भाग गई थी। अदालत ने निर्देश दिया है कि यदि युवती को घर में पढ़ाई का माहौल नहीं मिलता है, तो प्रशासन उसकी बाहर रहने और पढ़ाई की समुचित व्यवस्था करेगा। यह फैसला बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई के दौरान लिया गया, जिसमें युवती ने पिता के साथ नहीं जाने की गुहार लगाई थी।परेशान होकर घर से निकलीयह मामला भोपाल के बजरिया इलाके का है, जहां की युवती जनवरी 2025 में घर छोड़कर इंदौर चली गई थी। उसका आरोप है कि उसके पिता उसे पढ़ाई जारी रखने नहीं दे रहे थे और शादी का दबाव बना रहे थे, जिसके लिए उसे कथित रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। परेशान होकर वह घर से निकल गई और इंदौर में एक निजी कंपनी में नौकरी करके अपना खर्च निकालने लगी और वहीं सिविल सर्विस की तैयारी के लिए कोचिंग करने लगी।महीनों तक नहीं मिला कोई सुरागयुवती के परिवार ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन महीनों तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। इस पर पिता ने जबलपुर हाई कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की। हाई कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए पुलिस को युवती का पता लगाने के निर्देश दिए। पुलिस ने इंदौर से उसे 10 महीने बाद बरामद किया, तब पता चला कि वह किराए पर रहते हुए एक निजी कंपनी में नौकरी कर रही है और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटी है।इंदौर से भोपाल लाई पुलिसभोपाल के बजरिया थाना प्रभारी शिल्पा कौरव ने बताया कि इंदौर में रहने के दौरान कुछ माह पहले युवती 18 वर्ष की हुई और पिछले महीने उसने अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करवाया था, जिससे पुलिस को उसकी लोकेशन का पता चला। पुलिस टीम युवती को इंदौर से भोपाल ले आई।अन्य बच्चों की छुड़वा दी पढ़ाईयुवती के घर से गायब होने के बाद उसके पिता अपने अन्य तीन बच्चों की भी पढ़ाई छुड़वाकर पत्नी के साथ वापस बिहार अपने गांव चले गए थे। जब पुलिस ने युवती को उसके परिवार से मिलाने की कोशिश की, तो उसने साफ इनकार कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि वह IAS अधिकारी बनना चाहती है और उसने स्कूल में ही पढ़ाई के साथ यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी।हाईकोर्ट में किया पेशबंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर हाई कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने गत पांच नवंबर को युवती को जबलपुर उच्च न्यायालय में पेश किया। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा और न्यायमर्ति अतुल श्रीधरन की पीठ के सामने युवती ने पिता के साथ नहीं भेजने की गुहार लगाई। वहीं, पिता ने उसे फिर से प्रताड़ित नहीं करने का आश्वासन देकर घर भेजने का आग्रह किया।12 नवंबर को अगली सुनवाईउसके बाद न्यायालय ने कहा कि वह चार-पांच दिनों तक अभिभावक के साथ रहकर देखे। अगर माहौल बेहतर लगे तो ठीक नहीं तो कलेक्टर को आदेश देंगे कि वह बाहर रहने और पढ़ाई की समुचित व्यवस्था कराएं। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 12 नवंबर को तय की है, जिसमें युवती के भविष्य को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Mp High Court News High Court Intervention Child Marriage Pressure Forced Marriage Bhopal News Bhopal Latest News एमपी हाईकोर्ट न्यूज कोर्ट कराएगा तैयारी आईएएस की तैयारी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कौन हैं अमित अरोड़ा? जिन्होंने पहले चक्रवात से गुजरात को बचाया...अब स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के नीचे खींचीं बड़ी लकीरकौन हैं अमित अरोड़ा? जिन्होंने पहले चक्रवात से गुजरात को बचाया...अब स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के नीचे खींचीं बड़ी लकीरIAS Amit Arora News: विश्वास और दृढ़ निश्चय से बढ़ाकर कोई ताकत नहीं है...
Read more »

कौन हैं IAS विकास खरगे? जो अजित पवार के बेटे पार्थ पवार की करेंगे जांच, देवेंद्र फडणवीस ने सौंपा है 'मिशन'कौन हैं IAS विकास खरगे? जो अजित पवार के बेटे पार्थ पवार की करेंगे जांच, देवेंद्र फडणवीस ने सौंपा है 'मिशन'Maharashtra IAS Vikas Kharage: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे के हाईप्रोफाइल लैंड डील की जांच आईएएस विकास खरगे को सौंपी है। विकास खरगे 1994 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें इस घोटाले की जांच के लिए एक महीने का समय मिला है। पुणे लैंड घोटाले के तार अजित पवार के बेटे पार्थ पवार से जुड़े है। इस वजह से खूब राजनीति भी हो रही...
Read more »

'IAS' गौरव ने दिए थे एक करोड़: बिहार चुनाव में खपने थे ये रुपये, मुकुंद ने ठूंस-ठूंसकर भर रखा था बैग में कैश'IAS' गौरव ने दिए थे एक करोड़: बिहार चुनाव में खपने थे ये रुपये, मुकुंद ने ठूंस-ठूंसकर भर रखा था बैग में कैशगोरखपुर स्टेशन पर करीब एक करोड़ रुपये के साथ पकड़े गए बिहार के रामचरण टोला, मोकामा (पटना) निवासी मुकुंद माधव ने पूछताछ में जीआरपी को उलझाने की कोशिश की। पहले उसने कहा कि रकम
Read more »

IPS मम्मी जब बेटे के बर्थडे पर बन गई हीरोइन, IAS पति ने टुकर- टुकर निहारा, लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं नवजोतIPS मम्मी जब बेटे के बर्थडे पर बन गई हीरोइन, IAS पति ने टुकर- टुकर निहारा, लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं नवजोतआईपीएस नवजोत सिमी को भला कौन नहीं जानता। वो अपने अफसरगिरी वाले अंदाज के साथ सुंदरता से भी दिल जीतती हैं। बेटे की पहली बर्थडे पार्टी पर तो वो लहंगा पहनकर इतनी गजब लगी थीं कि आईएएस पति निहारते रह गए थे।
Read more »

देश के 12 प्रशिक्षु IAS पहुंचे एटा, डीएम प्रेम रंजन सिंह ने दी योजनाओं की जानकारीदेश के 12 प्रशिक्षु IAS पहुंचे एटा, डीएम प्रेम रंजन सिंह ने दी योजनाओं की जानकारीलाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक प्रशिक्षण अकादमी, मंसूरी के 12 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी एटा पहुंचे। जिलाधिकारी ने उन्हें जिले की भौगोलिक, सामाजिक और आर्थिक संरचना की जानकारी दी। उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी चर्चा की। प्रशिक्षु अधिकारी गांवों में जाकर विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे और स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे। योजनाओं को...
Read more »

IAS Story: कौन हैं तुकाराम मुंढे? 20 साल में 24 ट्रांसफर, अब पुणे लैंड डील में क्यों उछला नाम?IAS Story: कौन हैं तुकाराम मुंढे? 20 साल में 24 ट्रांसफर, अब पुणे लैंड डील में क्यों उछला नाम?IAS Story: महाराष्‍ट्र में इनदिनों लैंड डील का मामला सुर्खियों में हैं. इसमें वहां के डिप्‍टी सीएम अजित पवार के बेटे का नाम आने के बाद सियासी भूचाल आ गया है. इसी बीच यहां के एक आईएएस अधिकारी का नाम भी उछला है. खास बात यह है कि इस आईएएस का 20 साल में 24 बार ट्रांसफर हो चुका है...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:56:02