Maharashtra IAS Vikas Kharage: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे के हाईप्रोफाइल लैंड डील की जांच आईएएस विकास खरगे को सौंपी है। विकास खरगे 1994 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें इस घोटाले की जांच के लिए एक महीने का समय मिला है। पुणे लैंड घोटाले के तार अजित पवार के बेटे पार्थ पवार से जुड़े है। इस वजह से खूब राजनीति भी हो रही...
मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में सियासी भूकंप लाने वाले पुणे लैंड डील की जांच सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आईएएस विकास खरगे को सौंपी है। महाराष्ट्र की ब्यूरोक्रेसी में 'मिस्टर भरोसेमंद' की छवि रखने वाले आईएएस अधिकारी विकास खरगे को एक महीने इस लैंड घोटाले की जांच पूरी करनी होगी। पुणे की इस लैंड डील में डिप्टी सीएम अजित पवार के बेटे पार्थ पवार आरोपों के घेरे में हैं। आरोप है कि उनकी अगुवाई वाली कंपनी अमाडेया इंटरप्राइजेज ने सरकारी महार वतन की जमीन को 1800 करोड़ रुपये की जमीन को 300 में खरीदा। इस डील पर सियासी बयानबाजी के बीच शरद पवार का बयान भी सामने आया है। उन्हाेंने कहा कि जांच के बाद जनता के सामने सही तस्वीर रखी जानी चाहिए। इस मामले के खुलासे के बाद डिप्टी सीएम अजित पवार बैकफुट पर हैं, उन्होंने कहा कि सच सामने आएगा। सीएम ने पहले जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके बेटे नहीं पता था कि यह जमी सरकारी है। लैंड डील में पार्थ पवार की मुश्किलें बढ़ीं, सौदा कैंसल करने के लिए भी देने होंगे 21 करोड़, रजिस्ट्रार ऑफिस ने दिया नोटिस कौन हैं विकास खरगे ? डिप्टी सीएम अजित पवार के बेटे पार्थ पवार के लैंड घोटाले में घिरने के बाद यह मामला राजनीतिक तौर पर काफी महत्वपूर्ण हो गया है। इसकी जांच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के कार्यालय में तैनात एडीशनल चीफ सेक्रेटरी आईएएस विकास खरगे कर रहे हैं। ऐसे में वह इस मामले के केंद्र में आ गए हैं। 17 मार्च, 1968 को जन्मे विकास खरगे अभी 57 साल के हैं। खरगे महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के इचलकरंजी के रहने वाले हैं, हालांकि उनका जन्म सांगली जिले के विटा में हुआ। उद्धव-शिंदे अब फडणवीस वह 2019 से मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात है। वह उद्धव ठाकरे के वक्त पर सीएमओ पहुंचे थे लेकिन इसके बाद एकनाथ शिंदे सीएम बने और अब देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री हैं, लेकिन खरगे सरकार के लिए मिस्टर भरोसेमंद बने हुए हैं। खरगे 1994 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह अब तक के करियर में काफी अलग छवि वाले अफसर रहे हैं। वह न सिर्फ विवादों से दूर रहे हैं बल्कि उनकी छवि एक मेहनती अफसर की है। वह अभी एडीशनल चीफ सेक्रेटरी के तौर पर रेवेन्यू डिपॉर्टमेंट संभाल रहे हैं। यह महज संयोग है कि पुणे में पढ़े खरगे पुणे लैंड डील की अब जांच कर रहे हैं। खरगे बांसुरी भी बजा लेते हैं। Pune Land Deal: कौन हैं दिग्विजय पाटिल और शीतल तेजवानी? जो अजित पवार के बेटे पार्थ के सहयोगियों के तौर पर आए सामनेमहाराष्ट्र के लिए बनाया गीत विकास खरगे ने अपने करियर की शुरुआत चंद्रपुर जिले के अस्सिटेंट कलेक्टर से की थी। इसके बाद उन्होंने सीईओ के तौर पर नागपुर और फिर चंद्रपुर में काम किया। जब वह यवतमाल के कलेक्टर बने तो उन्होंने अपने शानदार काम से सभी का ध्यान खींचा था। तब उन्हें तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के हाथों से सम्मान मिला था। उन्होंने यवतमाल में साक्षरता बढ़ाने का बड़ा काम किया था। विकास खरगे के नाम पर एक और उपलब्धि दर्ज है। महाराष्ट्र के पास अपना कोई गीत नहीं था। जब वह राज्य के प्रिंसिपल सेक्रेटरी/एसीएस कल्चरल अफेयर्स बने तो उन्होंने महाराष्ट्र का राज्य गीत बनाया। जिसे कैबिनेट में स्वीकृति दी। यह गीत जय जय महाराष्ट्र माझा.
..है। विकास खरगे की पत्नी का नाम मीनाक्षी खरगे है। उनके दो बेटे हैं। जिनके नाम व्यंकेटश और मनीष हैं। खरगे शिक्षक पिता के बेटे हैं। उनकी मां गृहिणी हैं।
देवेंद्र फडणवीस न्यूज अजित पवार न्यूज कौन हैं विकास खरगे Ias Vikas Kharage Pune Land Deal Case Parth Ajit Pawar Pune Land Deal Case Pune Land Deal Row महाराष्ट्र पॉलिटिक्स न्यूज पार्थ पवार पुणे जमीन घोटाला
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IAS/PCS की तैयारी के लिए ये हैं सरकार के कोचिंग इंस्टीट्यूट, नहीं देनी होगी कोई फीसgovernment coaching institutes for IAS/PCS preparation, you don't have to pay any fees IAS/PCS की तैयारी के लिए ये हैं सरकार के कोचिंग इंस्टीट्यूट, नहीं देनी होगी कोई फीस
Read more »
2 बार हुआ फेल तो बन बैठा फर्जी IAS, यूपी से बिहार तक ऐसा कोई सगा नहीं..जिसे ठगा नहींFake IAS Caught in UP: यूपी के गोमती नगर में एक फर्जी IAS अधिकारी पकड़ा गया है। कैसे एक इंजीनियर सिविल परीक्षा में फेल हुआ तो कैसे फर्जी आईएस बन बैठा।
Read more »
'डॉक्टरों का वर्क-लाइफ बैलेंस बिगड़ने में मरीज का हित': विकास दिव्य कीर्ति बोले- लखनऊ में शर्त पर 2-3 दिन रु...'Society's interest lies in disrupting doctors' work-life balance' said Vikas Divyakirti यूपी के टॉप मेडिकल संस्थान, SGPGI लखनऊ में वर्क लाइफ बैलेंस सिखाने के लिए शनिवार को IAS ट्रेनर डॉ.
Read more »
Success Story: पिता हवलदार, बेटी ने रचा इतिहास... डॉक्टरी की पढ़ाई के बाद UPSC में 30वीं रैंक, जानें IAS इंदुरानी जाखड़ की सफलता की कहानीUPSC Success Story of IAS Indurani Jakhar: एक ऐसी IAS अफसर जिन्होंने अपने सपने को डॉक्टर की डिग्री हासिल करने के बाद पूरा किया. पहले प्रयास में असफलता मिली, बाद में दूसरी कोशिश में वो सफल रही और यूपीएससी में 30वीं रैंक हासिल की. आइए IAS इंदुरानी जाखड़ की सफलता की कहानी जानते हैं.
Read more »
Delhi News: राव कोचिंग सेंटर हादसे मामले में LG का बड़ा फैसला, दो अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लेने की दी मंजूरीRau's IAS Coaching Centre Tragedy: दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राउ कोचिंग सेंटर में तीन छात्रों की मौत के मामले में दो अग्नि सुरक्षा अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई को मंजूरी दे दी है। मंडल अधिकारी वेदपाल और सहायक मंडल अधिकारी उदयवीर सिंह को बेसमेंट लाइब्रेरी के अवैध उपयोग की अनुमति देने और तथ्य छिपाने का...
Read more »
फर्जी IAS अधिकारी गौरव कुमार की ठगी का नया मामला, 99 लाख रुपये बरामदवैशाली एक्सप्रेस में पकड़े गए फर्जी IAS अधिकारी गौरव कुमार पर ठगी का एक और मामला दर्ज हुआ है। गौरव कुमार खुद को अधिकारी बताकर शादी, नौकरी और ठेके दिलाने के नाम पर लोगों को ठगता था। पुलिस और जांच एजेंसियां मामले की गहन जांच कर रही हैं।
Read more »
