UP Weather News Today : नौतपा में आसमान से आग बरस रही है। लोगों का हाल बेहाल है। दोपहर होते ही लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं। बुधवार को प्रयागराज यूपी का सबसे गर्म शहर रहा है। वहीं, कई जिलों में बारिश से थोड़ी राहत मिली है।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी से जनता बुरी तरह से बेहाल हो गई है। राज्य के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर है। प्रयागराज में तापमान अपने चरम पर है। यहां बुधवार को अधिकतक तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के पार रहा है। राजधानी लखनऊ में 43.
7℃, कानपुर में 48.4℃, आगरा ताज में 48.0℃ और हमीरपुर में 47.6℃ तापमान रिकॉर्ड किया गया है। इसके साथ ही लखनऊ, रायबरेली, अलीगढ़, मथुरा और हाथरस समेत 46 जिलों में ऊष्ण रात्रि होने की संभावना है।प्रयागराज में सबसे ज्यादा 48.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। इसके बाद कानपुर में 48.4℃, आगरा ताज में 48.0℃, हमीरपुर में 47.6℃, झांसी में 47.5℃, उरई में 47.4℃ तापमान दर्ज किया गया है। वाराणसी में 47.4℃, वाराणसी बीएचयू में 46.7℃, सुल्तानपुर में 46.0℃, कानपुर सिटी में 46.8℃ और इटावा में 45.4℃ तापमान रिकॉर्ड किया गया है, जबकि बाराबंकी में 42.5℃, हरदोई में 44.0℃, गोरखपुर में 44.0℃, बलिया में 43.0℃, चुर्क में 47.0℃, बहराइच में 45.0℃, फतेहपुर में 46.2℃ और अयोध्या में 43℃ तापमान दर्ज किया गया है।पिछले कई रिकॉर्ड टूटेइसके साथ ही फुर्सतगंज में 47.2℃, फतेहगढ़ में 43.8℃, बस्ती में 43.0℃, बरेली में 43.6℃, शाहजहांपुर में 42.6℃, नजीबाबाद में 42.6℃ और मुरादाबाद में 43.6℃ तापमान रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा मुजफ्फरनगर में 41.0℃, मेरठ में 42.0℃ और अलीगढ़ में 44.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पूर्वी और मध्य भाग के तापमान में मामूली वृद्धि और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की गिरावट के चलते प्रदेश के दोनों हिस्सों में लू से भीषण लू के साथ ही कहीं-कहीं जारी गर्म रात्रि की स्थितियों ने राज्य में पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए है।30 मई से सुधार के आसारमौसम वैज्ञानिक ने बताया कि प्रयागराज, कानपुर , फुर्सतगंज और सुल्तानपुर स्टेशनों ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए आज मई महीने का सर्वकालिक उच्चतम तापमान दर्ज किया है। इसी क्रम में फुर्सतगंज ने जहां अपने प्रेक्षण इतिहास का सर्वकालिक उच्चतम तापमान दर्ज किया है, तो वहीं प्रयागराज ने पिछले सर्वकालिक उच्चतम तापमान की बराबरी की है। पिछले कई दिनों से जारी भीषण लू की परिस्थितयों में 30 मई से क्रमिक सुधार होने से 1 जून से प्रदेश को लू से निजात मिलने की सम्भावना है।जिलातापमानप्रयागराज 48.8℃कानपुर 48.4℃आगरा ताज48.0℃ 48.0℃हमीरपुर 47.6℃झांसी 47.5℃उरई 47.4℃वाराणसी 47.4℃सुल्तानपुर 46.0℃कानपुर सिटी 46.8℃उत्तर प्रदेश के जिलों का तापमान डिग्री सेल्सियस में
आज का तापमान यूपी जिलों का तापमान यूपी समाचार लखनऊ समाचार Today Temperature Up News Prayagraj Temperature Lucknow News Weather Department
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आसमान से बरस रही आग: दिल्ली में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा मंगलवार, शुक्रवार को गिरेंगी राहत की बूंदेंराजधानी का पारा लगातार चढ़ रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा।
Read more »
पटना समेत इन जिलों का चढ़ेगा पारा, जानें कितना रहेगा आपके शहर का तापमान?बिहार में पिछले कुछ दिनों से मौसम में अलग बदलाव देखने को मिल रहा है. वहीं, मंगलवार को दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत के उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और बिहार में मौसम का मिलाजुला असर देखने को मिल सकता है.
Read more »
रेड अलर्टः गर्मी से 'उबल' रही दिल्ली, दूसरे दिन भी 10 जगह पारा 45 पार, जानें अगले हफ्ते का मौसमदिल्ली का मुंगेशपुर रहा सबसे ज्यादा गर्म...
Read more »
Rajasthan Weather: देश का सबसे गर्म शहर रहा पिलानी, पारा पहुंचा 47.2 सेल्सियस; अब 50 डिग्री पहुंचने की चेतावनीराजस्थान का पिलानी देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम पारा 47.2 डिग्री दर्ज किया गया।
Read more »
UP Weather : लखनऊ में 24 साल के बाद सबसे गर्म रात, आगरा में पारा 45 पार- जानिए कब होगी बारिशलखनऊ में शुक्रवार से पारा फिर चढ़ने लगा। शनिवार को यहां दिन का तापमान 41.
Read more »
कौन सी जगह है फलोदी, जहां 50 डिग्री पर है गर्मी का पाराफलोदी, राजस्थान, भारत में स्थित एक शहर है। 26 मई, 2024 को फलोदी में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो इसे भारत का सबसे गर्म शहर बना रहा था।
Read more »
