UP Weather : लखनऊ में 24 साल के बाद सबसे गर्म रात, आगरा में पारा 45 पार- जानिए कब होगी बारिश

Lucknow-City-General News

UP Weather : लखनऊ में 24 साल के बाद सबसे गर्म रात, आगरा में पारा 45 पार- जानिए कब होगी बारिश
UP Weather NewsUP Weather TodayLucknow Temperature
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 97 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 63%
  • Publisher: 53%

लखनऊ में शुक्रवार से पारा फिर चढ़ने लगा। शनिवार को यहां दिन का तापमान 41.

जागरण संवाददाता, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के कारण ज्यादातर जिलों में दोपहर के समय लोग घरों में हो जा रहे हैं। अब दिन के साथ रात का भी पारा बढ़ने लगा है। पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 45.

2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को लखनऊ की रात ने 24 वर्ष का रिकार्ड तोड़ा। यहां न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री वृद्धि के साथ रिकार्ड 31.3 डिग्री पहुंच गया। इसके पहले राजधानी में 18 मई, 2000 को रात का पारा 31.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ज किया गया था। यह भी पढ़ें : Kanpur News : स्कॉर्पियो गाड़ी से ग्राम प्रधान युवक को ले गया होटल में, कमरे कराए बुक- रात 12 बजे के बाद रिसेप्शन पर जाकर बोला... एक सप्ताह तक बारिश की कोई उम्मीद नहीं अगले कुछ दिन न्यूनतम और अधिकतम तापमान में और वृद्धि के पूर्वानुमान हैं। मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ और आसपास के जिलों में अभी एक सप्ताह तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, कई जिलों में लू के साथ गर्म रात का भी अलर्ट जारी किया गया है। रविवार से अगले कुछ दिन पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर 25 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। थम नहीं रहा गर्मी का प्रकोप लखनऊ में पिछले चार दिनों से अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास था, लेकिन शुक्रवार से पारा फिर चढ़ने लगा। शनिवार को यहां दिन का तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगरा के अलावा औरया और कानपुर में भी भीषण गर्मी से लोग परेशान रहे। रविवार और सोमवार को बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, जालौन, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में भी लू चलने के आसार हैं। वहीं, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, एटा, औरैया, हमीरपुर और आसपास क्षेत्रों में ऊष्ण रात हो सकती है। उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या और मथुरा जिले में भी रात गर्म होने के पूर्वानुमान हैं। बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, संत रविदास नगर, जौनपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव और उसके आसपास के इलाकों में भी रात गर्म रहने की संभावना है।26, 27 और 28 मई को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। इस अवधि में भी लू का अलर्ट भी जारी किया गया है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

UP Weather News UP Weather Today Lucknow Temperature Lucknow News Lucknow News In Hindi Uttar Pradesh News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

West UP News Live: मेरठ-गढ़ मार्ग पर आज से शुरू होगा रूट डायवर्जन, सात दिन बाद पारा 40 पार, दिन में चल रही लूWest UP News Live: मेरठ-गढ़ मार्ग पर आज से शुरू होगा रूट डायवर्जन, सात दिन बाद पारा 40 पार, दिन में चल रही लूसात दिन बाद फिर से पारा 40 के पार पहुंच गया। गर्मी का असर दिन में बना रहा और लू के बीच सूरज की तपिश ने भी धूप में झुलसा दिया।
Read more »

Weather Alert: देश में राजस्थान सबसे गर्म, फलौदी में पारा @ 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्जWeather Alert: देश में राजस्थान सबसे गर्म, फलौदी में पारा @ 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्जWeather Alert: राजस्थान में गुरुवार को सबसे अधिक दिन का तापमान फलौदी में 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। देश में सबसे अधिक तापमान फलौदी में होने का दावा किया जा रहा है।
Read more »

Weather Update: दिल्ली में 45 डिग्री के पार जाएगा पारा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनीWeather Update: दिल्ली में 45 डिग्री के पार जाएगा पारा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनीHeatwaves alert: कल गुजरात क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति उत्पन्न हुई. मौसम विभाग के अनुसार लू की स्थिति तब मानी जाती है जब अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से 4.5 डिग्री या उससे अधिक होता है यानी जब तापमान कम से कम 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है.
Read more »

Heat Wave Alert: भीषण लू की चपेट में उत्तर भारत; राजस्थान-दिल्ली समेत इन राज्यों में प्रचंड गर्मी की अलर्टHeat Wave Alert: भीषण लू की चपेट में उत्तर भारत; राजस्थान-दिल्ली समेत इन राज्यों में प्रचंड गर्मी की अलर्टशुक्रवार को दिल्ली का नजफगढ़ इलाका देश में सबसे ज्यादा गर्म दर्ज किया गया। नजफगढ़ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया।
Read more »

सावधान! उत्तर पश्चिम भारत को झुलसा रहा है सूरज, मौसम विभाग ने जारी की ये चेतावनीसावधान! उत्तर पश्चिम भारत को झुलसा रहा है सूरज, मौसम विभाग ने जारी की ये चेतावनीराजस्‍थान में 19 जगहों पर पारा 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है.
Read more »

भीषण गर्मी-लू की मार जारी, IMD का रेड अलर्ट, जानें दिल्ली, यूपी-बिहार समेत देश के इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसमभीषण गर्मी-लू की मार जारी, IMD का रेड अलर्ट, जानें दिल्ली, यूपी-बिहार समेत देश के इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसमहरियाणा के सिरसा में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। मंगलवार को यहां पारा 47.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह देश में सबसे गर्म जगह रहा।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:37:03