प्रख्यात साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता रमणिका गुप्ता का निधन RamnikaGupta Writer रमणिकागुप्ता साहित्यकार
हिंदी की लोकप्रिय साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता रमणिका गुप्ता का मंगलवार को निधन हो गया. उन्होंने दिल्ली के अपोलो अस्पताल में दोपहर तीन बजे अंतिम सांस ली. वह 89 वर्ष की थीं. 22 अप्रैल 1930 को पंजाब में जन्मी रमणिका ने आदिवासी व दलित साहित्य को नया आयाम दिया.
वह साहित्य, समाज सेवा और राजनीति कई क्षेत्रों से जुड़ी हुई थीं. वह सामाजिक सरोकारों की पत्रिका ‘युद्धरत आम आदमी’ की संपादक थीं. उन्होंने स्त्री विमर्श पर बेहतरीन काम किया. वह देश की वामपंथी प्रगतिशील धारा की प्रमुख रचनाकार थीं. उन्होंने मजदूर आंदोलन से अपने साहित्य को धार दी. उन्होंने झारखंड के हजारीबाग के कोयलांचल से मजदूर आंदोलनों को साहित्य के जरिए राष्ट्रीय फलक पर पहुंचाने का काम किया. नारी मुक्ति के साथ झारखंड समेत देश के आदिवासी साहित्यिक स्वर को व्यापक समाज में लाने के उनके विशिष्ट योगदान को भुलाया नहीं जा सकता. उनके आदिवासी एवं दलित अधिकारों से लेकर स्त्री विमर्श पर कई किताबें, कविता संग्रह प्रकाशित हो चुकी हैं. रमणिका गुप्ता की आत्मकथा ‘हादसे और आपहुदरी’ बहुत लोकप्रिय हैं. वह कई पुरस्कारों से सम्मानित हो चुकी हैं. उनकी मशहूर कृतियों में ‘भीड़ सतर में चलने लगी है’, ‘तुम कौन’, ‘तिल-तिल नूतन’, ‘मैं आजाद हुई हूं’, ‘अब मूरख नहीं बनेंगे हम’, ‘भला मैं कैसे मरती’, ‘आदम से आदमी तक’, ‘विज्ञापन बनते कवि’, ‘कैसे करोगे बंटवारा इतिहास का’,‘दलित हस्तक्षेप’, ‘निज घरे परदेसी’, ‘सांप्रदायिकता के बदलते चेहरे’, ‘कलम और कुदाल के बहाने’, ‘दलित हस्तक्षेप’, ‘दलित चेतना- साहित्यिक और सामाजिक सरोकार’, ‘दक्षिण- वाम के कठघरे’ और ‘दलित साहित्य’, ‘असम नरसंहार-एक रपट’, ‘राष्ट्रीय एकता’, ‘विघटन के बीज’ प्रमुख हैं.सामाजिक आंदोलनों के लिए पहचानी जाने वाली रमणिका विधायक भी रहीं. उन्होंने बिहार विधानपरिषद और विधानसभा में विधायक के रूप में काम किया है. वह इसके अलावा ट्रेड यूनियन नेता के तौर पर भी काम कर चुकी हैं. वह चुनावी राजनीति से अलग होने के बाद भी मजदूर यूनियन से जुड़ी रहीं. क्या आपको ये रिपोर्ट पसंद आई? हम एक गैर-लाभकारी संगठन हैं. हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
होली के दिन पड़ा दिल का दौरा, AIADMK विधायक कानगाराज का निधनविधायक कानगाराज जिस समय समाचार पत्र पढ़ रहे थे उसी समय अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा.
Read more »
49 घंटे बाद बोरवेल से निकले मासूम की हालत नाजुक, अगले दो दिन अहमनदीम का ईलाज कर रहे डॉक्टर विवेक गुप्ता ने बताया कि नदीम को आईसीयू में रखा गया है. अगले 48 घण्टे बाद तस्वीर साफ हो पाएगी कि नदीम पर दवाओं का कितना असर होता है.
Read more »
National Hindi News Today Live: दिनभर की लेटेस्ट खबरें यहां देखेंहिंदी न्यूज़ लाइव, Hindi News, Latest National Today News in Hindi: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह के दामाद पुनीत गुप्ता पर 50 करोड़ रुपए की वित्तीय गड़बड़ी करने का आरोप लगा है। इस मामले में बघेल सरकार ने जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है।
Read more »
छत्तीसगढ़: रमन सिंह के दामाद पर 50 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, जांच पैनल ने सौंपी रिपोर्टछत्तीसगढ़: रमन सिंह के दामाद पर 50 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, जांच पैनल ने सौंपी रिपोर्ट Chhattisgarh BJP RamanSingh छत्तीसगढ़ भाजपा रमनसिंह
Read more »
BREAKING: AgustaWestland मामले में एक और बिचौलिये की हुई गिरफ्तारी, आज अदालत में होगी पेशी– News18 हिंदीप्रवर्तन निदेशालय मंगलवार को सुशेन मोहन गुप्ता दिल्ली के पटियाला हाऊस कोर्ट में पेश करेगा.
Read more »
अगस्ता वेस्टलैंड: ईडी की बड़ी कामयाबी, गिरफ्तार हुआ बिचौलिया सुशेन मोहन गुप्ता- Amarujalaएजेंसी ने एक और कथित बिचौलिए सुशेन मोहन गुप्ता को कल रात को गिरफ्तार कर लिया। उसे आज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में
Read more »
आदिवासी अधिकारों के संघर्ष का चेहरा थीं रमणिका गुप्ता, निधनरमणिका अंत समय तक समाज कार्य और साहित्य में सक्रिय थीं. वे सामाजिक सरोकारों की पत्रिका युद्धरत आम आदमी कला सम्पादन करती थीं. रमणिका गुप्ता के निधन से समाजकर्मी और साहित्यकारों में शोक की लहर है.
Read more »
