छत्तीसगढ़: रमन सिंह के दामाद पर 50 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, जांच पैनल ने सौंपी रिपोर्ट

United States News News

छत्तीसगढ़: रमन सिंह के दामाद पर 50 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, जांच पैनल ने सौंपी रिपोर्ट
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 द वायर हिंदी
  • ⏱ Reading Time:
  • 241 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 100%
  • Publisher: 63%

छत्तीसगढ़: रमन सिंह के दामाद पर 50 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, जांच पैनल ने सौंपी रिपोर्ट Chhattisgarh BJP RamanSingh छत्तीसगढ़ भाजपा रमनसिंह

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के दामाद पुनीत गुप्ता के खिलाफ 50 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय अनियमितता के मामले में जांच समिति ने एक रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है. सीनियर सरकारी अधिकारियों के तीन सदस्यीय जांच समिति ने ऑडिट रिपोर्ट पेश कर करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है.

पुनीत गुप्ता पर आरोप है कि उन्होंने दाऊ कल्याण सिंह अस्पताल के अधीक्षक पद पर रहते हुए 50 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की.में छपी खबर के मुताबिक जांच पैनल ने रायपुर के डीकेएस सरकारी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं को देखते हुए, बिना आधिकारिक अनुमोदन, ओवरस्पीडिंग और झूठी ऑडिट रिपोर्ट पेश कर करोड़ों रुपये का धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए एक रिपोर्ट पेश की है. यह रिपोर्ट 18 पन्नों की उस रिपोर्ट पर आधारित है जिसमें छत्तीसगढ़ पुलिस ने पिछले सप्ताह भाजपा नेता व तीन बार मुख्यमंत्री रहे रमन सिंह के दामाद डॉ. पुनीत गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. पुनीत गुप्ता जनवरी 2016 से जनवरी 2019 तक डीकेएस अस्पताल के अधीक्षक थे. कांग्रेस सरकार ने जब उन्हें वहां से हटा दिया तो उन्होंने सरकारी नौकरी से इस्तीफा दे दिया.ने 16 मार्च को गुप्ता पर 50 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ आपराधिक साजिश, जालसाजी और धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया. उन पर केस नए डीकेएस अधीक्षक डॉ. केके सहारे द्वारा पुलिस में किए शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया, जिन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गठित समिति की रिपोर्ट का हवाला दिया है. सहारे ने अपनी शिकायत में ज़िक्र किया है कि दिसंबर 2015 से अक्टूबर 2018 के दौरान अस्पताल के अधीक्षक पद पर रहते हुए गुप्ता ने बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी की. साथ ही यह भी बताया है कि जांच समिति द्वारा 8 मार्च को अस्पताल में निविदा प्रक्रिया में शामिल लोगों से बात करने के बाद रिपोर्ट प्रस्तुत की गई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि गुप्ता ने अपने ओहदे का दुरुपयोग किया और डॉक्टरों और अन्य स्टाफ को नियुक्त करने में नियमों की अनदेखी की. उन्होंने सरकारी धनराशि का दुरुपयोग कर ऐसी मशीनें खरीदीं, जिनका मरीज़ों के इलाज से कोई लेना-देना नहीं. जांच समिति में विशेष सचिव एपी त्रिपाठी, संयुक्त सचिव प्रियंका शुक्ला और अतिरिक्त निदेशक रत्ना उजगले शामिल हैं. इस समिति का गठन 15 फरवरी को किया गया था. जांच कमेटी में शामिल संयुक्त सचिव प्रियंका शुक्ला ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, ‘हमने रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है. इसके अलावा मैं अन्य मामले में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूंगी.’ वहीं रायपुर के एसएसपी आरिफ शेख ने बताया कि मामले की जांच चल रही है.पैनल की रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य सरकार के मंजूरी के बिना बैंकों से ऋण प्राप्त करने लिए एक व्यापक परियोजना रिपोर्ट डीकेएस अधीक्षक द्वारा उपलब्ध कराई गई थी. रिपोर्ट में यह भी बताया है कि उपयुक्त अधिकारी के अनुमोदन के बिना अस्पताल के रिकॉर्ड का हवाला दिया गया है कि चार्टर्ड अकाउंटेंसी फर्म ‘पीआर संचेती एंड कंपनी, देवेंद्र नगर’ द्वारा ऑडिट किया गया था. फर्म ने इस ऑडिट के संचालन से इनकार किया है. डीकेएस अस्पताल के ऑडिटर, पीआर संचेती एंड कंपनी ने सूचित किया है कि उनके संगठन द्वारा ऐसा कोई ऑडिट नहीं किया गया था. डीकेएस अस्पताल द्वारा बैंक ऋणों के लिए प्रपत्रों में संलग्न ऑडिट रिपोर्ट उनके द्वारा तैयार नहीं किया गया है. यह रिपोर्ट उनके लेटरहेड पर किसी दूसरे के द्वारा तैयार और हस्ताक्षर किया गया है. इसलिए डीकेएस संस्थान ने बैंक ऋण प्राप्त करने के लिए जाली ऑडिट रिपोर्ट का इस्तेमाल किया. एसएसपी आरिफ शेख ने बताया, ‘हमने जांच समिति का बयान ले लिया है. साथ ही चार्टर्ड अकाउंटेंसी फर्म से बात की है. हमने बैंकों से भी बात की है और उनसे आधिकारिक बातचीत की प्रतीक्षा कर रहे हैं.’ रिपोर्ट में बताया गया है कि कई विभागों में दिए गए टेंडर अनुमानित बजट से कहीं ज्यादा है. जैसे सुरक्षा सेवाओं के लिए रिपोर्ट में कहा गया है कि अनुमानित निविदा बजट 6.66 करोड़ रुपये का था, जबकि नियुक्त एजेंसी को 21.19 करोड़ रुपये का टेंडर दिया गया. रिपोर्ट में बताया है कि वित्त विभाग ने उन मुद्दों को भी हरी झंडी दिखा दी थी, जिसमें निविदा के मुद्दे को मंजूरी नहीं दी गई थी. कपड़े धोने की सेवाओं के लिए अनुमानित निविदा राशि 5 करोड़ रुपये थी, जबकि निविदा वाली कंपनी को 17.28 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाना है. रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी की तुलना में एल-1 या बाजार दरों की तुलना से भी ज्यादा दरों को स्वीकृत किया गया. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सरकारी नियमों का उल्लंघन करते हुए कर्मचारियों को अन्य पदों से डीकेएस अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था और उन्हें वेतन श्रेणी से बाहर वेतन दिया गया. ‘आहार और अन्य संबंधित सेवाओं’ के लिए स्वीकृति उन शर्तों पर आधारित थी, जिसके लिए कंपनी को 2 करोड़ रुपये का शुद्ध मूल्य और 6 करोड़ रुपये का वार्षिक कारोबार होना चाहिए. लेकिन टेंडर जिस कंपनी को जारी किया गया, उसकी कुल संपत्ति 1.6 करोड़ रुपये और 5 करोड़ रुपये का कारोबार था. रिपोर्ट में कहा गया है कि तत्कालीन अधीक्षक उचित अधिकारियों से बिना मंजूरी के संबंधित कंपनियों को आशय पत्र जारी करते थे. अस्पताल के निविदा समिति के सदस्यों से पूछताछ से पता चला है कि निविदाओं की शर्तों या उनमें परिवर्तन कथित तौर पर खुद अधीक्षक द्वारा किए गए थे. समिति ने दावा किया है कि सुरक्षा सेवा निविदाओं के लिए कोई अनुमोदन नहीं था और न ही उन्हें फार्मेसी सेवाओं के लिए जारी किए गए लोगों के बारे में पता था. मालूम हो कि छत्तीसगढ़ में 2003 से 2018 तक भाजपा की सरकार रही और इस दौरान रमन सिंह सूबे के मुख्यमंत्री थे. 2018 में विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद रमन सिंह के दामाद गुप्ता का डीकेएस अस्पताल से तबादला कर दिया गया था. क्या आपको ये रिपोर्ट पसंद आई? हम एक गैर-लाभकारी संगठन हैं. हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

द वायर हिंदी /  🏆 3. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला के घर से पांच लाख की चोरी- Amarujalaगुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला के घर से पांच लाख की चोरी- Amarujalaवाघेला का घर 'वसंत वागड़ो' गांधीनगर शहर की बाहरी सीमा पर पेठापुर गांव के पास स्थित है। shankersinhvaghela INCIndia formergujaratchiefministershankersinhvaghela
Read more »

BREAKING: लंदन की सड़कों पर फिर दिखा नीरव मोदी, NEWS18 के सवालों पर साधी चुप्पी– News18 हिंदीBREAKING: लंदन की सड़कों पर फिर दिखा नीरव मोदी, NEWS18 के सवालों पर साधी चुप्पी– News18 हिंदीआपको बता दें फरवरी 2018 में पीएनबी फ्रॉड सामने आया था. हीरा कारोबारी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी ने बैंक की मुंबई शाखा से धोखाधड़ी से गारंटी पत्र हासिल कर विदेशों में अन्य भारतीय बैंकों से कर्ज लिया. दोनों ही आरोपी देश छोड़कर दूसरे देश में रह रहे हैं. सरकार दोनों के प्रत्यर्पण की कोशिशों में जुटी है.
Read more »

राजस्थान में टिकटों पर 'परिवार राज', पचास फीसदी सीटों पर नेताओं के बेटे-बेटियों की दावेदारीराजस्थान में टिकटों पर 'परिवार राज', पचास फीसदी सीटों पर नेताओं के बेटे-बेटियों की दावेदारीराजस्थान की 25 में से 15 लोकसभा सीट ऐसी हैं, जहां किसी न किसी नेता के बेटे, बेटियां या बहू संभावित उम्मीदवारों की कतार में सबसे आगे हैं. इनमें मौजूदा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत का नाम भी है. जबकि पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के बेटे और मौजूदा सांसद दुष्यंत को भी एक बार फिर मौका मिलना तय माना जा रहा है.
Read more »

अमित शाह का राहुल पर बड़ा हमला, शहीदों के खून पर वोट बैंक की राजनीति क्योंअमित शाह का राहुल पर बड़ा हमला, शहीदों के खून पर वोट बैंक की राजनीति क्योंनई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष ‍अमित शाह ने पुलवामा हमले पर कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए सवाल किया कि क्या एयर स्ट्राइक से आतंक को जवाब नहीं देना चाहिए।
Read more »

गौतम गंभीर की राजनीति में एंट्री को लेकर लोगों की अलग-अलग रायगौतम गंभीर की राजनीति में एंट्री को लेकर लोगों की अलग-अलग रायदिल्ली के युवक अपूर्व भटनागर का कहना है कि गौतम गंभीर को राजनीति में नहीं आना चाहिये था, क्योंकि उनका क्रिकेट करियर बहुत साफ़ और सफ़ेद रहा है, पर राजनीति के बारे में तो सबको पता है कि यहां कोई रास्ता सीधा नहीं जाता.
Read more »

चुनाव पर मनाने पहुंचे वीके सिंह, रूठे नेता ने FB पर निकाली भड़ासचुनाव पर मनाने पहुंचे वीके सिंह, रूठे नेता ने FB पर निकाली भड़ासबीजेपी के वरिष्ठ नेता बालेश्वर त्यागी ने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि जरनल वीके सिंह को अति उत्साही और अति सक्रिय लोगों से बचने की आवश्यकता है, क्योंकि इस प्रवृत्ति से लाभ के बजाय हानि की संभावना ज्यादा होती है.
Read more »

वेस्ट यूपी की चार सीटों पर गठबंधन के गणित पर कांग्रेस का ‘मुस्लिम’ अस्त्र-Navbharat Timesवेस्ट यूपी की चार सीटों पर गठबंधन के गणित पर कांग्रेस का ‘मुस्लिम’ अस्त्र-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: वेस्ट यूपी की चार ऐसी लोकसभा सीटें हैं, जहां कांग्रेस के मुस्लिम उम्मीदवार गठबंधन की उम्मीदों पर पानी फेर सकते हैं। सहारनपुर, अमरोहा, मुरादाबाद और बिजनौर में मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारकर कांग्रेस ने गठबंधन को अपनी ताकत का अहसास करा दिया है।
Read more »

मर्यादा भूले गवर्नर कल्याण सिंह, कहा- हम BJP कार्यकर्ता, मोदी फिर से बनें PMमर्यादा भूले गवर्नर कल्याण सिंह, कहा- हम BJP कार्यकर्ता, मोदी फिर से बनें PMबीजेपी के कद्दावर नेता रहे और अभी राजस्थान के गवर्नर कल्याण सिंह का कहना है कि देश के लिए जरूरी है कि नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनें.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:11:48