पोरबंदर में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है. ElectionsWithNews18 BattleOf2019
1984 के बाद से महात्मा गांधी की जन्मभूमि वाली इस लोकसभा सीट पर कांग्रेस नहीं जीत पाई है.महात्मा गांधी की जन्मभूमि पोरबंदर को बीजेपी का गढ़ कहा जाता है. 1984 के बाद कांग्रेस के लिए यहां जीत का सूखा पड़ गया.
उसके बाद उसे सिर्फ एक बार जीत मिली. पोरबंदर का निर्माण जूनागढ़ से हुआ था. यहां बापू के जीवन से जुड़े कई स्थान हैं जो आज दर्शनीय स्थलों में बदल चुके हैं. 10वीं शताब्दी में पोरबंदर को 'पौरावेलाकुल' कहा जाता था. बाद में इसे 'सुदामापुरी' भी कहा जाने लगा. माना जाता है कि यह स्थान कृष्ण के मित्र सुदामा का जन्म स्थान है. पोरबंदर में 23 अप्रैल को वोट डाले गए हैं.है. बीजेपी ने यहां से रमेश धडुक को टिकट दिया है. कांग्रेस की ओर से ललित वासोया मैदान में हैं. बहुजन समाज पार्टी ने समत काडावाला को प्रत्याशी बनाया है.पोरबंदर लोकसभा सीट भारतीय जनता पार्टी का गढ़ मानी जाती है. बीजेपी 1991 से यह सीट अपने नाम करती आ रही है. 1980 में कांग्रेस ने यहां बाजी मारी. इसके बाद 1984 की लहर में भी कांग्रेस के उम्मीदवार को इस सीट से जीत मिल गई, लेकिन इसके बाद कांग्रेस के लिए सूखा पड़ गया.1989 का चुनाव जनता दल ने जीता. 1991 से भारतीय जनता पार्टी ने जीत का जो सिलसिला यहां से शुरू किया, उसे सालों तक रुकने नहीं दिया. 2009 में कांग्रेस की वापसी हुई और विट्ठलभाई रादडिया ने चुनाव जीता. इसके बाद 2013 में उपचुनाव हुए और बीजेपी के टिकट पर विट्ठलभाई रादडिया ने चुनाव जीता. 2014 में भी रादडिया सांसद बने.दी थी. इसके बावजूद कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा था. रादडिया ने कांधल भाई जडेजा को ढाई लाख से भी ज्यादा वोट से हराया.विट्ठल भाई 1990 में वह पहली बार विधायक बने और 2009 तक वह कुल पांच बार विधायक निर्वाचित हुए. 2009 में उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ा और पहली बार लोकसभा सांसद बने. विट्ठल भाई कांग्रेस के साथ लंबे अरसे तक रहे और 2013 में उन्होंने पार्टी छोड़ दी. इसके चलते पोरबंदर सीट पर उपचुनाव हुआ और विट्ठल भाई बीजेपी के टिकट सांसद बने. पोरबंदर की कुछ विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है लेकिन लोकसभा चुनाव में जीतना अभी तक मुश्किल रहा है.इस लोकसभा क्षेत्र में पटेलों के अलावा मछुआरा, लोहाना, मुस्लिम और मेहर समाज का भी खासा महत्व है. 2017 के विधानसभा चुनाव में मछुआरों ने तेल पर सब्सिडी में कटौती और पाकिस्तान में कैद मछुआरों की रिहाई को बड़ा मुद्दा बनाया था. 2011 की मतगणना के अनुसार, यहां की आबादी 21,12,269 है. अनुसूचित जाति 10.07 फीसद और अनुसूचित जनजाति 1.71 फीसद है. करीब 6 फीसदी मुस्लिम हैं. पोरबंदर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोंडल, पोरबंदर, केशोद, जेतपुर, कुतियाणा, धोराजी और मानावदर विधानसभा सीट आती हैं. 2017 के विधानसभा चुनाव में पोरबंदर सीट से बीजेपी, कुतियाणा से एनसीपी, मानावदार से कांग्रेस, केशोद से बीजेपी, गोंडल से बीजेपी, जेतपुर से बीजेपी और धोराजी से कांग्रेस को जीत मिली थी. पोरबंदर सीट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्जुन मोढवाडिया को हार का सामना करना पड़ा था.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'चौकीदार चोर है' ये नारा कांग्रेस का नहीं देश के युवाओं का है : राहुल गांधीराहुल ने कहा- चौकीदार ने भिंड के युवाओं से चोरी की है रोजगार आपसे छीना और उसका कांट्रेक्ट अनिल को दे दिया | Elections 2019 Rahul Gandhi rally gwalior bhind morena
Read more »
हरियाणा में चार दिन बाद वोटिंग, पढ़ें किस सीट पर कैसी है सियासी लड़ाईमहाभारत की जंग जिस हरियाणा की धरती पर लड़ी गई थी, वहां पर इन दिनों कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी संग्राम छिड़ा हुआ है. लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण में हरियाणा की सभी दस संसदीय सीटों पर 12 मई रविवार को वोट डाले जाएंगे.
Read more »
चुनाव में लड़ाई कांग्रेस और बीजेपी के 'थ्री जी' के बीच है- अमित शाहबीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस का थ्री जी सोनिया (गांधी), राहुल (गांधी) और प्रियंका (गांधी) है और बीजेपी का थ्री जी गांव, गौमाता और गंगा है. शाह ने लोगों से सही थ्री जी चुनने की अपील की.
Read more »
Ramzan 2019: जानें, रोजा रखने के लिए क्यों जरूरी है सुबह उठकर खाना - dharma AajTakमुसलमानों के लिए रमजान का महीना सबसे ज्यादा अहम होता है. इस महीने में तमाम मुसलमान रोजा रखते हैं, जो इस्लाम के पांच स्तंभों में से
Read more »
भिंड सीट से लड़ रहा है सबसे कम उम्र का प्रत्याशी, कांग्रेस ने दिया है टिकट
Read more »
सपा-बसपा और कांग्रेस का ये टिकट प्लान बताता है कांग्रेस वोट कटवा है!– News18 हिंदीकांग्रेस के ऊपर उंगली उठने लगी है कि क्या कांग्रेस अब सिर्फ वोट कटवा पार्टी रह गई है. क्या कांग्रेस 2019 के लोकसभा चुनावों की लड़ाई में नहीं है.
Read more »
राजतिलक: दिल्ली से अमृतसर तक सैम के खिलाफ संग्राम! Rajtilak: Congress in trouble after Pitroda's remark - Rajtilak AajTakलोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई के केंद्र में अब एक बार फिर 84 दंगों का मामला आ गया है. इस मामले को लेकर बीजेपी पहले ही हमलावर है तो वहीं कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के 84 दंगों पर एक बयान ने आग में घी डालने का काम किया है. BJP इस बयान को वैसे ही उछाल रही है जैसे उसने 2014 में मणिशंकर अय्यर के बयान को उछाला था. दिल्ली और पंजाब में मतदान है यही वजह है कि बीजेपी इस मुद्दे पर फ्रंटफुट पर खेल रही है वहीं उसकी कोशिश कांग्रेस को बैकफुट पर लाने की है. दरअसल, चुनाव के अंत में जब सैम पित्रोदा ने 1984 दंगे पर टिप्पणी करते हुए कह दिया कि 84 हुआ तो हुआ. इस पर बीजेपी बिफर गई और कांग्रेस के खिलाफ दंगल शुरू कर दिया.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »
PHOTOS: दिल्ली के त्रिकोणीय मुकाबले में दांव पर है इन दिग्गजों की किस्मत-6th Phase Voting Delhi Lok Sabha Election 2019 a look at top candidates– News18 Hindiदिल्ली की सभी सात सीटों पर आज वोटिंग हो रही है, जहां 18 महिलाओं समेत 164 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं. इन सीटों पर बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है.
Read more »
LIVE: फरीदाबाद सीट पर वोटिंग जारी, 12 बजे तक 22.09 फीसदी मतदानFaridabad lok sabha 2019 के लोकसभा चुनाव में हरियाणा की फरीदाबाद सीट से 27 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर है. बीजेपी के कृष्णपाल गुर्जर का मुकाबला कांग्रेस के अवतार सिंह भड़ाना से है.
Read more »
क्या पूर्वांचल में जाति के चक्रव्यूह को तोड़ पाएगा बीजेपी का ‘ब्रम्हास्त्र’?– News18 हिंदीघोषी लोकसभा सीट एसपी-बीएसपी उम्मीदवार अतुल राय पर दर्ज एफआईआर और उनकी फरारी के नाते चर्चा में है. यहां गठबंधन उम्मीदवार ही अकेला सवर्ण उम्मीदवार है. बीजेपी ने इस सीट से सांसद हरिनारायण राजभर को उम्मीदावर बनाया है. घोषी वही सीट है जिसको लेकर बीजेपी और उसके सहयोगी दल सुलदेव समाज पार्टी में रार ठनी हुई है. कांग्रेस ने भी यहां ओबीसी नेता बाल कृष्ण को मैदान में उतारा है. इस सीट पर जातीय गणित में गठबंधन का पाला भारी दिख रहा था लेकिन गठबंधन उम्मीदवार पर मुकदमा और उसकी फरारी के बाद सीट का समीकरण बदल गया है, लेकिन अभी भी मुकाबला बीजेपी बनाम गठबंधन ही होता दिख रहा है. बीजेपी को ये सीट अपने पाले में रखने के लिए जातीय गणित को भेदना ही पड़ेगा.
Read more »
कांग्रेस का बड़ा हमला, हिस्ट्रीशीटर और गुंडों का सहारा ले रही BJPमणिशंकर अय्यर की टिप्पणी को लेकर सुरजेवाला ने कहा, प्रधानमंत्री भी भाषा संयमित नहीं रखते लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि मणिशंकर अय्यर समेत कांग्रेसी भी भाषा की मर्यादा पार करें. ये सुर्खियां बटोरने के लिए ऐसा करते हैं, पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है.
Read more »
