हर दिन फिट रहने के लिए योग करना चाहिए. योग करने से शरीर की कई बीमारियां दूर हो जाती है. पेट की समस्या और मसल्स की मजबूती के लिए कई सारे आसन हैं,जिनको हर दिन करने से लाभ देखने को मिलता है.
हर दिन फिट रहने के लिए योग करना चाहिए. योग करने से शरीर की कई बीमारियां दूर हो जाती है. पेट की समस्या और मसल्स की मजबूती के लिए कई सारे आसन हैं,जिनको हर दिन करने से लाभ देखने को मिलता है.mehndiसिर्फ फिल्मों में ही नहीं, असल जिंदगी में भी बहन-भाई हैं बॉलीवुड के ये सितारेये हैं दुनिया के 10 सबसे खतरनाक टूरिस्ट प्लेस, जहां जाने से पहले 100 बार सोचते हैं लोग! आज के समय में स्वस्थ रहने का बेहतरीन तरीका दवाई नहीं, बल्कि योग ासन और प्राणायाम हैं.
योग के कई आसनों में 'काकासन' बहुत फायदेमंद है, जिसे क्रो पोज या बकासन भी कहते हैं. पेट और बाजुओं को मजबूती के साथ बैलेंस बढ़ाने वाला यह आसान है. काकासन, विशेष तौर पर शरीर के ऊपरी हिस्से की ताकत, एकाग्रता और लचीलापन बढ़ाने में मदद करता है. काकासन का नाम संस्कृत शब्द कक से आया है, जिसका मतलब होता है कौआ, क्योंकि इस आसन में शरीर की स्थिति एक कौए की तरह संतुलित दिखाई देती है. यह आसन शुरुआती और अनुभवी योगियों दोनों के लिए लाभकारी है, बस इसे सही तरीके से किया जाए. भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार बकासन जिसे क्रो पोज या कौआ आसन भी कहते हैं, एक योगासन है जो संतुलन और ताकत बढ़ाने में सहायता करता है. यह आसन हाथों, कंधों और मसल्स को मजबूत बनाता है, साथ ही एकाग्रता और मानसिक स्थिरता में भी सुधार करता है. योग एक्सपर्ट ककासन करने की सही विधि भी बताते हैं. ककासन करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर उकड़ू मुद्रा में बैठना चाहिए. दोनों हथेलियों को कंधों के सामने लगाकर जमीन पर रखें, उंगलियां फैली हुई हों. घुटनों को कोहनियों के पास लाएं और पैरों की उंगलियों पर संतुलन बनाएं. अब धीरे-धीरे शरीर का वजन हथेलियों पर डालते हुए पैरों को जमीन से ऊपर उठाना चाहिए. घुटनों को कोहनियों या ऊपरी बाहों पर टिकाना चाहिए. इस दौरान नजर सामने की ओर रखें जिससे संतुलन बना रहे. इस स्थिति में 10-20 सेकंड तक ही रुकना और गहरी सांस लेते रहना चाहिए. एक्सपर्ट के मुताबिक, शुरुआत में संतुलन बिगड़ने या गिरने का डर हो सकता है, इसलिए नीचे तकिया या गद्दा जैसी मुलायम चीजें सहारा के लिए रखें. धीरे-धीरे प्रैक्टिस बढ़ाएं और सामान्य स्थिति में लौटें. इसे खाली पेट सुबह करना सबसे अच्छा है. ककासन के डेली करने से कई शारीरिक और मानसिक लाभ मिलते हैं. यह बाहों, कंधों और कोर मसल्स को मजबूत करता है. पेट के अंगों पर दबाव पड़ने से पाचन तंत्र बेहतर होता है. यह आसन एकाग्रता और मानसिक स्थिरता भी बढ़ाने में भी सहायक है, क्योंकि इसे करने के लिए ध्यान की जरूरत होती है. ककासन रीढ़ को लचीला बनाता है और शरीर का संतुलन सही करता है. यह तनाव के साथ ही चिंता को कम करने में भी सहायता करता है. नियमित अभ्यास से आत्मविश्वास बढ़ता है और शरीर में ऊर्जा का संचार होता है. ककासन न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी एक बेस्ट आसन है, जो नियमित अभ्यास से जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता है. हालांकि, ककासन करने से पहले शरीर को वार्मअप करना जरूरी होता है. गर्भवती महिलाओं और कलाई या कंधे में चोट वाले लोगों को इसे न करने की सलाह दी जाती है. यह आसन करने से पहले किसी योग विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए.Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.7 भाई-बहन दलाई लामा, कोई टीचर तो कोई...तिब्बती बौद्ध धर्म गुरु के करीबी ने खोले राजचंद्रचूड़ से तत्काल खाली कराएं बंगला.. चिट्ठी देकर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से क्या कहामूसेवाला के मर्डर का बदला! लॉरेंस विश्नोई और बंबीहा की गैंगवार में मारा गया जुगराजRaj Thackerayउद्धव पर उल्टा न पड़ जाए राज ठाकरे से 'भाईचारा', मुंबई बेल्ट में 50 लाख उत्तर भारतीयbreaking news Aaj Ki Taza Khabar Live: दलाई लामा के 90वें जन्मदिन समारोह में शामिल हुए किरेन रिजिजू और हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेरेWeather
Yoga Poses For Stress Relief Yoga Poses For Good Health Best Yoga काकासन काकासन के फायदे योग डेली योग करने के फायदे काकासन करने के लाभ
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सुबह-सुबह खाएं ये फूड्स, तेजी से काम करेगा आपका मेटाबॉलिज्मअपने नाश्ते में मेटाबॉलिज्म बढ़ाने वाले फूड्स को शामिल करने से पाचन में सुधार, एनर्जी लेवल को बैलेंस को बैलेंस करने और हेल्दी वेट मैनेजमेंट में मदद मिल सकती है.
Read more »
उठते से ही पिएं पानी...कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया- हार्ट को हेल्दी रखने वाले 4 मॉर्निंग हैबिट्सहेल्दी ब्रेकफास्ट न केवल आपके शरीर को दिन भर के लिए ऊर्जा देता है बल्कि बीपी, कोलेस्ट्रॉल और वजन को कंट्रोल करके हार्ट हेल्थ को इंप्रूव करने में मदद करता है.
Read more »
देसी या सफेद अंडा, दोनों में क्या है ज्यादा हेल्दी? न्यूट्रीशनिस्ट से जानें इसका सचनाश्ते से लेकर डिनर में अंडे खाना हम में से काफी लोगों को पसंद आता है, लेकिन देसी और सफेद अंडे को लेकर अक्सर कंफ्यूजन होती है, जिसे दूर करना जरूरी है.
Read more »
तेजी से वजन कम करने के लिए खा सकते हैं ये ड्राई फ्रूट्स! शरीर की चर्बी गलाने में मददगारड्राई फ्रूट्स में कई आवश्यक पोषक तत्व, हेल्दी फैट और फाइबर होते हैं, जिससे इसे खाने के बाद लंबे समय तक शरीर में एनर्जी बनी रहती है और पेट भरा रहता है.
Read more »
सावन के पहले सोमवार 4 दुर्लभ संयोग, ये एक काम करने वालों को धनवान बनाएंगे महादेववैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल सावन का महीना 11 जुलाई 2025, शुक्रवार से शुरू हो रहा है और इसका समापन रक्षाबंधन के पर्व के साथ 9 अगस्त 2025 को होगा.
Read more »
कमल की तरह का है ये योगसान, शरीर होगा लचीला, नहीं रहेगी पेट की परेशानीयोग की मदद से कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है, ऐसा ही एक आसन है पद्मासन जो मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहद अहम माना जाता है.
Read more »
