पूर्व आर्मी अफसर का आरोप, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गालियां दीं, जबरन इस्तीफ़ा लिया

United States News News

पूर्व आर्मी अफसर का आरोप, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गालियां दीं, जबरन इस्तीफ़ा लिया
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 द वायर हिंदी
  • ⏱ Reading Time:
  • 122 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 52%
  • Publisher: 63%

पूर्व आर्मी अफसर का आरोप, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गालियां दीं, जबरन इस्तीफ़ा लिया ArmyOfficer DharmendraPradhan MinistryOfSkillDevelopment BJPLeader आर्मीअफसर सेनाअधिकारी धर्मेंद्रप्रधान कौशलविकासएवंउद्यमितामंत्रालय भाजपानेता

सोशल मीडिया साइट लिंक्डइन पर पोस्ट लिखकर आरोप लगाया है कि कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भरी सभा में गालियां दीं और उन्हें नौकरी से इस्तीफा देने पर मजबूर किया. सेना में 23 साल तक कार्यरत रहे अजय कुमार को राष्ट्रीय कौशल विकास निगम में वरिष्ठ स्तर के अधिकारी के पद पर तैनात किया गया था.

अजय कुमार को दो बड़ी जिम्मेदारियां दी गईं थी. पहला, जो भी स्किल सेंटर खुलने थे, उनकी जांच करना और रेटिंग देना. दूसरा, जम्मू कश्मीर के नौजवानों के लिए उड़ान योजना को देखना. कुमार को इन दोनों का प्रमुख बनाया गया था. कुमार ने अपने पोस्ट में लिखा कि उन्होंने राष्ट्रीय कौशल विकास निगम इसलिए जॉइन किया क्योंकि वे देश के लिए कुछ करना चाहते थे. इसलिए उन्होंने अच्छी सैलरी वाली नौकरी का प्रस्ताव छोड़ कर कम सैलरी वाले काम पर आए. हालांकि कुमार के मुताबिक दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में एक मीटिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान ने उन्हें गालियां दी और नौकरी से निकलवाया. अजय कुमार ने लिखा है कि ये घटना पिछले साल की है. दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में स्किल इंडिया का एक कार्यक्रम था. धर्मेंद्र प्रधान के दफ्तर से आदेश आया कि उन्हें वहां मौजूद रहना है.कुमार ने आरोप लगाया कि जब धर्मेंद्र प्रधान ने अपने किसी खास व्यक्ति को स्किल सेंटर की मान्यता देने के लिए कहा तो उन्होंने कहा कि मंत्रालय के नियमों के मुताबिक इन्हें मान्यता देना मुमकिन नहीं है. आपका जुबानी आदेश लागू नहीं हो सकता है. आरोप है कि ऐसा कहने की वजह से धर्मेंद्र प्रधान नाराज हो गए और भरी सभा में सबके सामने अजय कुमार को गालियां देने लगे. सेना के पूर्व अफसर का आरोप है कि मंत्री ने सबसे सामने उन्हें बर्खास्त करने की धमकी भी दी. अजय कुमार ने लिखा है कि वहां पर कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के संयुक्त सचिव राजेश अग्रवाल भी मौजूद थे. राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के प्रबंधन निदेशक मनीष कुमार भी थे. हालांकि किसी ने कुछ नहीं कहा. अजय कुमार ने लिखा कि उन्होंने मंत्री से कहा कि आप अपने शब्दों पर ध्यान दें. इतना कहने पर धर्मेंद्र प्रधान और भड़क गए और गालियां देने लगे. प्रबंधन निदेशक को निर्देश दिया कि इनकी बर्खास्तगी पर अगली सुबह पूरी रिपोर्ट दीजिए. कुमार का आरोप है कि इस्तीफा देने के लिए लीगल टीम की तरफ से धमकियां दी गईं. उनके परिवार को देख लेने की धमकियां मिलीं. बाद में प्रधानमंत्री कौशल विकास निगम के प्रबंध निदेशक ने अजय कुमार को बुलाया और कहा कि इस्तीफा देना होगा. इसके बाद अजय कुमार ने 31 जुलाई 2018 को अपना इस्तीफा दे दिया. कुमार ने अपने लंबे पोस्ट में इस घटना के अलावा कौशल विकास विभाग में चल रहीं अनियमितताओं के बारे में भी लिखा है. कुमार ने लिखा कि स्किल इंडिया छोड़ने के बाद उन्हें चार नौकरियों के प्रस्ताव मिले. हर जगह उन्होंने छोड़ने का सही कारण बताया कि मंत्री ने गाली दी और जबरन इस्तीफा लिया. यह सुनकर उन कंपनियों को नौकरी देने की हिम्मत नहीं हुई. उन्होंने अपना प्रस्ताव वापस ले लिया. क्या आपको ये रिपोर्ट पसंद आई? हम एक गैर-लाभकारी संगठन हैं. हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

द वायर हिंदी /  🏆 3. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा को सोनीपत से उतारा, फरीदाबाद सीट का उम्मीदवार बदलाकांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा को सोनीपत से उतारा, फरीदाबाद सीट का उम्मीदवार बदलाकांग्रेस ने हरियाणा की पांच लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है. इसमें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सोनीपत से टिकट दिया गया है. कांग्रेस ने फरीदाबाद सीट से अपना उम्मीदवार बदलते हुए ललित नागर की जगह अवतार सिंह भड़ाना को चुनावी मैदान में उतारा है.
Read more »

बिहार के पूर्व मंत्री बोले- मेरी आस्था के खिलाफ है वंदे मातरम गानाबिहार के पूर्व मंत्री बोले- मेरी आस्था के खिलाफ है वंदे मातरम गानापटना। राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी ने एक ऐसा बयान दिया है जो चुनाव मौसम में महागठबंधन के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अब्दुल बारी ने कहा कि उन्हें ‘भारत माता की जय’ बोलने में कोई परेशानी नहीं है, लेकिन राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ गाना उनकी आस्था के खिलाफ है।
Read more »

इस वजह से Sensex ने लगाया 495 अंकों का इस फाइनेंशियल ईयर का सबसे गहरा गोताइस वजह से Sensex ने लगाया 495 अंकों का इस फाइनेंशियल ईयर का सबसे गहरा गोतामाना जा रहा है कि ईरान से तेल खरीदने को लेकर अमेरिका जो छूट दे रखी है, वह उसे समाप्त करने वाली है. 6 महीने का वक्त अप्रैल में खत्म हो रहा है.
Read more »

मजिस्ट्रेट पर हमला, बीजेडी के पूर्व मंत्री गिरफ़्तारमजिस्ट्रेट पर हमला, बीजेडी के पूर्व मंत्री गिरफ़्ताररविवार रात चुनाव निगरानी टीम पर प्रदीप महारथी और उनके समर्थकों द्वारा कथित रूप से हमला किया गया.
Read more »

बिहार : शत्रुघ्न सिन्हा का पटना में युवकों ने किया विरोध, कांग्रेस ने उन्हें बताया बाहरीबिहार : शत्रुघ्न सिन्हा का पटना में युवकों ने किया विरोध, कांग्रेस ने उन्हें बताया बाहरीकांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि अगर किसी को नाराजगी है, तो उसे सही जगह पर जाकर अपनी बात रखनी चाहिए.
Read more »

इमरान ने ईरान में कबूला- पाकिस्तान की धरती का प्रयोग आतंकवादियों ने किया, मचा बवालइमरान ने ईरान में कबूला- पाकिस्तान की धरती का प्रयोग आतंकवादियों ने किया, मचा बवालपाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान तेहरान में दिए अपने बयान को लेकर मंगलवार को विपक्ष के निशाने पर आ गए.
Read more »

अश्विन का कैच पकड़ कोहली ने दिया ऐसा रिएक्शन, गुस्साए रवि ने फेंके ग्लव्सअश्विन का कैच पकड़ कोहली ने दिया ऐसा रिएक्शन, गुस्साए रवि ने फेंके ग्लव्सअश्विन ने फिर से एक बड़ा शॉट खेला, लेकिन बाउंड्री पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली ने अश्विन का कैच पकड़ लिया. अश्विन का कैच लेते ही विराट कोहली ने अश्विन की तरफ कुछ इशारा किया और आक्रामक जश्न मनाया.
Read more »

डिंपल यादव ने छुए मायावती के पैर, अखिलेश ने कहा- गठबंधन का होगा PM– News18 हिंदीडिंपल यादव ने छुए मायावती के पैर, अखिलेश ने कहा- गठबंधन का होगा PM– News18 हिंदीअखिलेश यादव ने कहा कि एसपी और बीएसपी का गठबंधन ही इस बार देश को एक नया प्रधानमंत्री देगा yadavakhilesh Mayawati
Read more »

बैंक फ्रॉड मामले में मोदी सरकार के पूर्व मंत्री पर शिकंजा, CBI ने की पूछताछबैंक फ्रॉड मामले में मोदी सरकार के पूर्व मंत्री पर शिकंजा, CBI ने की पूछताछमोदी सरकार में राज्‍य मंत्री रहे वाईएस चौधरी से सीबीआई ने पूछताछ की है. यह पहली बार है जब केंद्र सरकार के किसी पूर्व मंत्री से पूछताछ हुई है.
Read more »

पूर्व नौकरशाहों का खुला खत, कहा-साध्वी ने किया करकरे का अपमान, उम्मीदवारी वापस होपूर्व नौकरशाहों का खुला खत, कहा-साध्वी ने किया करकरे का अपमान, उम्मीदवारी वापस होभोपाल से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा की मुश्किलें खत्म नहीं हो रहीं, नया मोर्चा नौकरशाहों ने खोला है Mahasangram LokSabhaElections2019 VoteKaro वोटकरो
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:24:47