माना जा रहा है कि ईरान से तेल खरीदने को लेकर अमेरिका जो छूट दे रखी है, वह उसे समाप्त करने वाली है. 6 महीने का वक्त अप्रैल में खत्म हो रहा है.
शेयर बाजारों में सोमवार को जोरदार गिरावट आयी. कच्चे तेल के कारण वृहत आर्थिक चिंता बढ़ने से बीएसई सेंसेक्स जहां 495 अंक का गोता लगाया वहीं एनएसई निफ्टी 158 अंक से अधिक टूटा. इस रिपोर्ट के बाद वृहत आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता बढ़ी है कि ईरान से तेल आयात को लेकर अमेरिका ने पाबंदी से जो छूट दी है, उसे समाप्त करेगी.
तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 495.10 अंक यानी 1.26 प्रतिशत लुढ़ककर 38,645.18 अंक पर पहुंच गया. वहीं एनएसई निफ्टी 158.35 अंक यानी 1.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,594.45 अंक पर आ गया. ईरान पाबंदी पर रिपोर्ट के बाद वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 2.56 प्रतिशत उछलकर कई महीनों के उच्च स्तर 73.81 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया. इसके परिणामस्वरूप अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया कारोबार के दौरान 28 पैसे टूटकर 69.63 पर चला गया. इसके अलावा कंपनियों के तिमाही नतीजे की मिली-जुली शुरूआत से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई.रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो यह घोषणा करने करने वाले हैं कि दो मई से विदेश विभाग उन देशों को पाबंदी से छूट नहीं देगा जो फिलहाल ईरान से कच्चे तेल तेल का आयात कर रहे हैं. चीन और भारत फिलहाल ईरान तेल के सबसे बड़े आयातक हैं. अगर वे ट्रंप की मांग के अनुसार कदम उठाते हैं तो द्विपक्षीय रिश्तों पर असर पड़ने के साथ व्यापार समेत अन्य मुद्दे भी प्रभावित होंगे.सेंसेक्स के शेयरों में यस बैंक, इंडस इंड बैंक तथा आरआईएल को सर्वाधिक नुकसान हुआ. इसमें 6.78 प्रतिशत तक की गिरावट आयी. उसके बाद आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, हीरो मोटो कार्प, एक्सिस बैंक, मारुति, वेदांता, ओएनजीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, कोटक बैंक तथा टाटा स्टील में भी 2.20 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गयी. वहीं दूसरी तरफ भारती एयरटेल, टीसीएस, इन्फोसिस, एनटीपीसी तिाा पावरग्रिड लाभ में रहे.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अब डाउनलोड नहीं कर सकेंगे TikTok, कोर्ट के बैन के आदेश के बाद गूगल ने प्ले स्टोर से हटायाचीनी वीडियो शेयरिंग ऐप TikTok को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। मद्रास हाईकोर्ट द्वारा TikTok पर बैन के आदेश के बाद गूगल ने इस ऐप को प्ले स्टोर से हटा दिया है। मीडिया में आई खबरों के बाद कोर्ट द्वारा बैन पर स्टे लगाने से मना करने के करने के कुछ घंटे बाद ही गूगल ने अपने प्ले स्टोर से इस ऐप को हटा दिया है। बताया जा रहा है कि ऐपल भी इस ऐप को अपने स्टोर से हटाने के बारे में विचार कर रहा है।
Read more »
खबरदार: साध्वी प्रज्ञा के बहाने बीजेपी का हिंदुत्व कार्ड Khabardar: BJP's hindutav card in the name of Sadhvi Pragya - khabardar AajTakआज खबरदार में विश्लेषण करेंगे भोपाल की राजनीति का जहां 2019 के चुनावी युद्ध का सबसे दिलचस्प मैदान बन चुका है, क्योंकि एक तरफ कांग्रेस से वो दिग्विजय सिंह है जिन पर हिंदू आतंकवाद की थ्योरी गढ़ने का आरोप लगता रहा है तो दूसरी तरफ बीजेपी से वो साध्वी प्रज्ञा ठाकुर हैं जिन्हें हिंदू आतंकवाद की थ्योरी का प्रतीक बनाया गया था, लेकिन 9 साल जेल में रहने के बाद वो जिस तरह से बाहर निकलीं और जिस तरह से हिंदू आतंक के तमाम केस कोर्ट में ढेर हो रहे हैं, फिर चाहे वो मालेगांव ब्लास्ट केस हो या फिर समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट केस, बीजेपी ने उस वक्त ही संकेत दे दिए थे कि वो हिंदू आतंकवाद की पंक्चर हुई थ्योरी को चुनावी मुद्दा बनाएगी, क्योंकि इस थ्योरी को यूपीए के राज में बहुत हवा दी गई थी और बीजेपी को अब इसके बहाने कांग्रेस को नए सिरे से घेरने का मौका मिला है.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
बांसवाड़ा लोकसभा सीट: 15 चुनावों में 11 बार जीती कांग्रेससाल 2011 की जनगणना के अनुसार यहां की आबादी 29,51,764 है जिसका 92.67 प्रतिशत हिस्सा ग्रामीण और 7.33 प्रतिशत हिस्सा शहरी आबादी है. यहां अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या कुल आबादी का 75.91 फीसदी है, जबकि अनुसूचित जाति 4.16 फीसदी हैं.
Read more »
'कामसूत्र 3D' की इस अभिनेत्री का निधन, किसी ने भी जाहिर नहीं की संवेदना!– News18 हिंदीरुपेश कहते हैं कि मुझे इस बात का भी सबसे ज्यादा दुःख है कि सायरा खान (Saira Khan) के जाने पर उनके प्रति किसी ने भी अपनी संवेदना जाहिर नहीं की.
Read more »
मालदा: जहां भाई-बहन में ही चुनावी जंग हैराजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इस पारिवारिक फूट का फ़ायदा बीजेपी को मिल सकता है.
Read more »
Easter day 2019: क्यों मनाया जाता है ईस्टर, इस दिन अंडों का क्या है महत्वEaster Day 2019: ईस्टर ईसाई धर्म के महत्वपूर्ण पर्वों में से एक है. ईसा मसीह के पुनर्जीवित होने की खुशी में ईस्टर पर्व मनाया जाता है.
Read more »
दर्जनों फिल्म और कई दलों की राजनीति, ऐसा रहा जया प्रदा का जीवनटीडीपी से राजनीतिक करियर का आगाज करने वाली जया प्रदा यूपी की रामपुर लोकसभा सीट से सपा के टिकट पर दो बार सांसद का चुनाव जीत चुकी हैं. अपना पहला चुनाव 2004 में जीतने के बाद दूसरी बार 2009 में भी जया प्रदा ने कामयाबी हासिल की. लेकिन अब वो भाजपा के टिकट पर सपा प्रत्याशी आजम खान को चुनौती दे रही हैं.
Read more »
झालावाड़-बारां सीट: वसुंधरा का गढ़, उनके बेटे दुष्यंत हैं सांसदसाल 2014 के लोकसभा चुनाव में झालावाड़-बारां सीट पर 67.5 फीसदी वोटिंग हुई थी. जिसमें बीजेपी को 59 फीसदी और कांग्रेस को 34.4 फीसदी वोट मिले थे. इस चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया को 2,81,546 मतों के भारी अंतर से पराजित किया.
Read more »
अभिनेता से नेता बन सकते हैं अक्षय कुमार, गुरदासपुर से मिल सकता है भाजपा का टिकटअक्षय कुमार के आज किए ट्वीट के बाद ये चर्चाएं तेज हो गई हैं कि वो राजनीति में उतर सकते हैं Mahasangram LokSabhaElections2019 VoteKaro वोटकरो
Read more »
