पुल के गार्डर पर लगा था जंग, BMC ने नहीं किया था सुधार: रिपोर्ट

United States News News

पुल के गार्डर पर लगा था जंग, BMC ने नहीं किया था सुधार: रिपोर्ट
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 65 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 29%
  • Publisher: 63%

StopTheBlameGame मुंबई के सीएसटी स्टेशन के पास हुए पुल हादसे में एक बड़ा खुलासा हुआ

मुंबई के सीएसटी स्टेशन के पास हुए पुल हादसे में एक बड़ा खुलासा हुआ है. अभी तक सामने आई शुरुआती जांच रिपोर्ट में इस हादसे के पीछे बीएमसी की गलती नज़र आ रही है. गुरुवार हुए हादसे के बाद से ही रेलवे और बीएमसी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है.

सामने आई रिपोर्ट की मानें तो कुछ समय पहले जब अंधेरी में पुल हादसा हुआ था तब इस पुल का भी ऑडिट हुआ था. ये पुल 1981 में बना था और इसकी जिम्मेदारी बीएमसी के इंजीनियरों के पास थी. रिपोर्ट के मुताबिक, ऑडिट के बाद BMC को कुछ सुधार करने को कहा गया था. लेकिन उसे ठीक नहीं किया गया था. रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि अगर सुधार नहीं हुआ था तो ब्रिज को रोक सकते थे. जो पुल गिरा है उसके गार्डर पर जंग लगा हुआ था इसी वजह से पुल नीचे गिरा. जंग लगने के कारण पुल कमजोर हो रहा था. गुरुवार को भी जब हादसा हुआ था उसके तुरंत बाद ही बीएमसी और रेलवे के अधिकारियों ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ना शुरू कर दिया था. बीएमसी के अधिकारी कह रहे थे कि पुल रेलवे के अंतर्गत आता है, यही वजह है कि हादसे को लेकर उनसे ही सवाल किए जाएं. शुक्रवार सुबह ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सेंट जॉर्ज अस्पताल घायलों से मिलने पहुंचे. उन्होंने कहा कि इस हादसे की जिम्मेदारी किसकी है ये शाम तक तय हो जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इस मामले की जांच करवा रहे हैं, इस घटना पर केस भी दर्ज किया जा चुका है. आपको बता दें कि दक्षिणी मुंबई में एक रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार शाम करीब 7 बजे फुट ओवर पुल का बड़ा हिस्सा ढह जाने से 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 32 अन्य घायल हो गए. मरने वालों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं. जब ब्रिज गिरा था तो वहां पर कई लोग मौजूद थे. इसके अलावा कई गाड़ियां भी ब्रिज के नीचे मौजूद थीं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

इथोपिया विमान हादसा: विमान क्रैश के पहले शिखा ने पिता को किया था ऑखिरी कॉलइथोपिया विमान हादसा: विमान क्रैश के पहले शिखा ने पिता को किया था ऑखिरी कॉलकुल 149 यात्रियों को ले जा रही इथोपिया एयरलाइनस की फ्लाईट का रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। फ्लाईट में चार भारतीय भी थे जिसमें दिल्ली की शिखा गर्ग भी थी।
Read more »

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने करियर की शुरुआत में दिया था फोटोग्राफर के किरदार के लिए पहला ऑडिशननवाजुद्दीन सिद्दीकी ने करियर की शुरुआत में दिया था फोटोग्राफर के किरदार के लिए पहला ऑडिशनबॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आगामी फिल्म 'फोटोग्राफ' रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के ट्रेलर, पोस्टर और अब तक रिलीज हुए कंटेंट ने फ़िल्म के प्रति दर्शकों की रुचि बढ़ा दी है। तो वहीं फैंस सान्या और नवाज की जोड़ी को पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक है।
Read more »

भारती एयरटेल ने उड़ान के दौरान मोबाइल सेवाओं के लाइसेंस के लिए आवेदन किया- Amarujalaभारती एयरटेल ने उड़ान के दौरान मोबाइल सेवाओं के लाइसेंस के लिए आवेदन किया- Amarujalaमामले से जुड़े सूत्रों ने पीटीआई भाषा को बताया कि भारती एयरटेल की अनुषंगी इंडो टेलीपोर्ट्स ने उक्त लाइसेंस के लिये
Read more »

जानें क्यों 'कसाब ब्रिज' कहलाता था हादसे वाला पुलजानें क्यों 'कसाब ब्रिज' कहलाता था हादसे वाला पुलMumbai CST bridge collapse: मुंबई के सीएसटी रेलवे स्टेशन के पास फुटओवर ब्रिज गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 31 लोग घायल हो गए। बता दें कि ये पुल 'कसाब ब्रिज' के नाम से भी फेमस था।
Read more »

BMC से 100 मीटर दूरी पर था हादसे वाला ब्रिज, फिर भी हुई चूक !BMC से 100 मीटर दूरी पर था हादसे वाला ब्रिज, फिर भी हुई चूक !Mumbai CST bridge collapse: मुंबई में छत्रपति शिवाजी टर्मिनस रेलवे स्टेशन के पास फुट ओवरब्रिज गिरने से 6 की मौत जबकि 31 घायल हो गए। बता दें कि ये फुट ओवरब्रिज बीएमसी ऑफिस से महज 100 मीटर की दूरी पर है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:50:16