Mumbai CST FOB collapse: 'कसाब ब्रिज' भी कहलाता था हादसे वाला पुल, 6 महीने पहले ही मिला था 'फिटनेस' सर्टिफिकेट
Mumbai CST FOB collapse: ‘कसाब ब्रिज’ भी कहलाता था हादसे वाला पुल, 6 महीने पहले ही मिला था ‘फिटनेस’ सर्टिफिकेट जनसत्ता ऑनलाइन March 15, 2019 8:19 AM आतंकी अजमल आमिर कसाब और मुंबई फुट ओवर ब्रिज हादसा, फोटो सोर्स- इंडियन एक्सप्रेस Mumbai CST bridge collapse: मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस रेलवे स्टेशन के पास फुटओवर ब्रिज गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 31 लोग घायल हो गए। इस हादसे को लेकर जो बड़ी बात सामने आ रही है वो ये कि इस पुल को करीब 6 महीने पहले ही ऑडिट रिपोर्ट में ‘फिट फॉर यूज’ बताया गया था। उसके बाद भी ऐसा हादसा होना लापरवाही को दिखाता है। 314 पुलों का हुआ था ऑडिट: इस हादसे ने ऑडिट की क्वालिटी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बता दें कि दो साल पहले नगर पालिका ने कॉन्ट्रेक्टर्स नियुक्त कर मुंबई के 314 ब्रिज, सबवे और स्काइवॉक्स का ऑडिट करवाया था। बीएमसी कमिश्नर अजोय मेहता का कहना है- मैंने स्ट्रक्चरल ऑडिट से जुड़े दस्तावेजों की कस्टडी मांगी है। एक बार जब मैं इनको देख लूंगा तो कार्रवाई का आगे का निर्णय लिया जाएगा … वहीं लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कितना पुराना है ब्रिज: अधिकारियों के मुताबिक यह फुट ओवर ब्रिज करीब 35 साल पुराना है और आखिरी बार 2010-11 में रिपेयर किया गया था। वहीं 2016 में स्वच्छ भारत अभियान के तहत पुल के उत्तरी हिस्से को सजाया गया था लेकिन रिपेयर नहीं किया गया था। उस वक्त पुल के टाइल्स और पेंट का काम किया गया था। 50 ब्रिज के रिपेयरिंग के लिए 65 करोड़ का खर्चा: बता दें कि जनवरी 2019 में बीएमसी ने 50 ब्रिज, फ्लाइओवर्स, फुट ओवर ब्रिज और स्काइवाक्स के लिए 65 करोड़ रुपए खर्च किए थे। वहीं अधिकारी का कहना है कि ऑडिट में सीएसटी के पास के फुट ओवर ब्रिज को फिट बताया गया था। वहीं कुछ छोटे-मोटे रिपेयर्स की बात कही गई थी। बता दें कि ऑडिट में 14 पुलों को तोड़ने और पुनर्निर्माण की बात कही गई थी। जिसमें 5 फुट ओवर ब्रिज शामिल है। वहीं 47 ब्रिज और फुट ओवर ब्रिज के मेजर रिपेयरिंग और 176 की छोटी मोटी रिपेरिंग की बात कही गई थी। वहीं 77 पुलों को सही हालात में बताया गया था।कसाब ब्रिज के नाम से फेमस था फुट ओवर ब्रिज: बता दें कि ये ब्रिज एक बार पहले भी 26/11 को हुए आतंकी हमले के वक्त सुर्खियों में रह चुका है। उस समय इस ब्रिज का इस्तेमाल आतंकी अजमल आमिर कसाब और इस्माल खान ने किया था। हमले के बाद से कई लोग इसे कसाब ब्रिज भी कहने लगे थे। 26 नवंबर 2008 को इसी ब्रिज से होते हुए दोनों आतंकी सीएटी के पैसेंजर हॉल में पहुंचे थे और वहां पर अंधाधुन फायरिंग की थी। वहीं उन्होंने भीड़ पर ग्रेनेड भी फेंके थे। गौरतलब है कि इस ब्रिज पर अजमल कसाब की फोटो मुंबई के पत्रकार सेबेस्टियन डिसूजा ने क्लिक की थी जो बाद में सजा दिलाने में मददगार साबित हुई थी।Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.
Mumbai CST FOB collapse: ‘कसाब ब्रिज’ भी कहलाता था हादसे वाला पुल, 6 महीने पहले ही मिला था ‘फिटनेस’ सर्टिफिकेट जनसत्ता ऑनलाइन March 15, 2019 8:19 AM आतंकी अजमल आमिर कसाब और मुंबई फुट ओवर ब्रिज हादसा, फोटो सोर्स- इंडियन एक्सप्रेस Mumbai CST bridge collapse: मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस रेलवे स्टेशन के पास फुटओवर ब्रिज गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 31 लोग घायल हो गए। इस हादसे को लेकर जो बड़ी बात सामने आ रही है वो ये कि इस पुल को करीब 6 महीने पहले ही ऑडिट रिपोर्ट में ‘फिट फॉर यूज’ बताया गया था। उसके बाद भी ऐसा हादसा होना लापरवाही को दिखाता है। 314 पुलों का हुआ था ऑडिट: इस हादसे ने ऑडिट की क्वालिटी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बता दें कि दो साल पहले नगर पालिका ने कॉन्ट्रेक्टर्स नियुक्त कर मुंबई के 314 ब्रिज, सबवे और स्काइवॉक्स का ऑडिट करवाया था। बीएमसी कमिश्नर अजोय मेहता का कहना है- मैंने स्ट्रक्चरल ऑडिट से जुड़े दस्तावेजों की कस्टडी मांगी है। एक बार जब मैं इनको देख लूंगा तो कार्रवाई का आगे का निर्णय लिया जाएगा … वहीं लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कितना पुराना है ब्रिज: अधिकारियों के मुताबिक यह फुट ओवर ब्रिज करीब 35 साल पुराना है और आखिरी बार 2010-11 में रिपेयर किया गया था। वहीं 2016 में स्वच्छ भारत अभियान के तहत पुल के उत्तरी हिस्से को सजाया गया था लेकिन रिपेयर नहीं किया गया था। उस वक्त पुल के टाइल्स और पेंट का काम किया गया था। 50 ब्रिज के रिपेयरिंग के लिए 65 करोड़ का खर्चा: बता दें कि जनवरी 2019 में बीएमसी ने 50 ब्रिज, फ्लाइओवर्स, फुट ओवर ब्रिज और स्काइवाक्स के लिए 65 करोड़ रुपए खर्च किए थे। वहीं अधिकारी का कहना है कि ऑडिट में सीएसटी के पास के फुट ओवर ब्रिज को फिट बताया गया था। वहीं कुछ छोटे-मोटे रिपेयर्स की बात कही गई थी। बता दें कि ऑडिट में 14 पुलों को तोड़ने और पुनर्निर्माण की बात कही गई थी। जिसमें 5 फुट ओवर ब्रिज शामिल है। वहीं 47 ब्रिज और फुट ओवर ब्रिज के मेजर रिपेयरिंग और 176 की छोटी मोटी रिपेरिंग की बात कही गई थी। वहीं 77 पुलों को सही हालात में बताया गया था।कसाब ब्रिज के नाम से फेमस था फुट ओवर ब्रिज: बता दें कि ये ब्रिज एक बार पहले भी 26/11 को हुए आतंकी हमले के वक्त सुर्खियों में रह चुका है। उस समय इस ब्रिज का इस्तेमाल आतंकी अजमल आमिर कसाब और इस्माल खान ने किया था। हमले के बाद से कई लोग इसे कसाब ब्रिज भी कहने लगे थे। 26 नवंबर 2008 को इसी ब्रिज से होते हुए दोनों आतंकी सीएटी के पैसेंजर हॉल में पहुंचे थे और वहां पर अंधाधुन फायरिंग की थी। वहीं उन्होंने भीड़ पर ग्रेनेड भी फेंके थे। गौरतलब है कि इस ब्रिज पर अजमल कसाब की फोटो मुंबई के पत्रकार सेबेस्टियन डिसूजा ने क्लिक की थी जो बाद में सजा दिलाने में मददगार साबित हुई थी।Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
CST पर तबाही के बाद इसी पुल पर खड़े होकर अजमल कसाब ने बरसाई थीं गोलियां, फेंके थे हथगोलेMumbai CST Footover Bridge collapse वर्नेकर के अनुसार, टर्मिनस के पीछे के गेट पर पहुंचने पर उन्होंने दो आतंकियों को स्टेशन के अंदर अंधाधुंध फायरिंग करते देखा था. इसके बाद उन्होंने दोनों बंदूकधारियों को इसी फुटओवर ब्रिज के जरिए सीएसटी से टीओआई भवन की ओर जाते हुए देखा था.
Read more »
mumbai cst footover bridge famous as Kasab bridge onm-गुरुवार शाम साउथ मुंबई में सीएसटी रेलवे स्टेशन के बाहर स्थिति फुटओवर ब्रिज ढह गया, जिसमें 2 महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए.– News18 Hindimumbai cst footover bridge famous as Kasab bridge onm-गुरुवार शाम साउथ मुंबई में सीएसटी रेलवे स्टेशन के बाहर स्थिति फुटओवर ब्रिज ढह गया, जिसमें 2 महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए.
Read more »
कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा का दावा- 6 महीने पहले हुआ था इस ब्रिज का ऑडिट, बताया था पूरी तरह सेफ– News18 हिंदीमुंबई के सीएसटी रेलवे स्टेशन के बाहर गिरे फुटओवर ब्रिज पर कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने बड़ा दावा किया है. हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे मिलिंद देवड़ा ने आरोप लगाया था कि इस ब्रिज का 6 महीने पहले ही ऑडिट हुआ था और इसे पूरी तरह सेफ बताया गया था लेकिन इसके बावजूद ये हादसा हो गया. मिलिंद देवड़ा ने इसे महाराष्ट्र सरकार की लापरवाही बताते हुए ऑडिट करने वाले लोगों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग की.-murder case should be register against auditors of cst footover bridge, says milind deora onm
Read more »
मुंबई ब्रिज हादसा: चश्मदीद ने खोला हादसे का राज, इस वजह से गई लोगों की जान– News18 हिंदीइस घटना के प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि आज सुबह से ओवर ब्रिज की मरम्मत का काम चल रहा था. लापरवाही का आलम ये है ब्रिज को दुरुस्त करने के दौरान ब्रिज को आम लोगों के लिए बंद नहीं किया.
Read more »
मुंबई सीएसटी ब्रिज हादसे पर पल्ला झाड़ने पर लगे बीएमसी-रेलवेमुंबई फुटओवर ब्रिज हादसे पर बीएमसी और रेलवे पल्ला झाड़ने में लगे हैं. बीएमसी कह रही है कि पुल रेलवे का था वहीं रेलवे ने ब्रिज को बीएमसी का बताया. हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है और करीब 36 लोग घायल हैं.
Read more »
मुंबई ब्रिज हादसे पर सियासत, कांग्रेस ने रेलमंत्री पीयूष गोयल का मांगा इस्तीफामुंबई CST फुटओवर ब्रिज हादसे को लेकर सियासत शुरू हो गई है. ब्रिज गिरने के बाद शिवसेना के सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि यह ब्रिज बीएमसी का नहीं, बल्कि रेलवे का था. वहीं, बीजेपी सांसद राज पुरोहित ने ब्रिज के ऑडिटिंग का सर्टीफिकेट जारी करने वाले इंजीनियर के खिलाफ कार्रवाई करने और उसको गिरफ्तार करने की मांग की है. इसके अलावा AIMIM के विधायक वारिस पठान ने इस दर्दनाक घटना के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया है.
Read more »
जो ब्रिज हुआ हादसे का शिकार, वहां चल रहा था मरम्मत का काम: मुंबई फुटओवर ब्रिज घटना का चश्मदीदमुंबई (Mumbai) के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (Chhatrapati Shivaji Terminus) के पास फुटओवर ब्रिज (Foot Overbridge Collapses) गिर गया है. हादसे में 34 लोगों के घायल होने की खबर है, जबकि 5 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के मुताबिक, टाइम्स ऑफ इंडिया बिल्डिंग के पास सीएसटी (CST) के प्लेटफॉर्म संख्या एक को बीटी लेन से जोड़ने वाला फुटओवर ब्रिज गिर गया है. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. हादसे की वजह से ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ है. यात्रियों को वैकल्पिक रूट से जाने को कहा गया है.
Read more »
मुंबई ब्रिज हादसा: मंत्री बोले- ब्रिज पर चल रहा था काम, रेलवे और BMC करेंगे जांच-Navbharat TimesMumbai Samachar: मुंबई में सीएसटी स्टेशन के पास हुए हादसे के बारे में मंत्री विनोद तावड़े ने कहा कि ब्रिज पर रिपेयरिंग का काम चल रहा था, इस दौरान ब्रिज चालू क्यों था, इसके बारे में जांच की जाएगी।
Read more »
Mumbai Footover Bridge Collapse: मुंबई में 'कसाब पुल' गिरा, छह की मौत, 33 घायलMumbai Bridge Collapse मुंबई में फुटओवर ब्रिज गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि 33 लोग घायल हो गए।। राहत व बचाव कार्य जारी है।
Read more »
