पुलिस हिरासत में मौत का मामला: भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर ने दी राजस्थान बंद की चेतावनी
चूरू पुलिस की हिरासत में दलित युवक की मौत के मामले में भीम आर्मी ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने और प्रकरण की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है. मांगें नहीं माने जाने पर भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर ने राजस्थान बंद की चेतावनी दी है.
अपनी मांगों को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर के नेतृत्व में चूरू में जमकर प्रदर्शन भी किया है.की मौत और उसकी भाभी से पुलिसकर्मियों द्वारा कथित सामूहिक रेप के मामले को लेकर खाकी पूरी तरह से विवादों में घिर चुकी है. प्रकरण में अपनी मांगों को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ता मंगलवार को चूरू में एकत्र हुए थे. भीम आर्मी ने शहर के इन्द्रमणि पार्क से लेकर कलक्ट्रेट तक रैली निकालकर अपना आक्रोश जताया. रैली कलक्ट्रेट पहुंचकर सभा में परवर्तित हो गई. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफइस दौरान भीम आर्मी के चीफ चन्द्रशेखर ने सरदारशहर थाने के तात्कालीन थानाधिकारी रणवीर सिंह साईं सहित आरोपी अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने और उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डालने की मांग की है. इसके साथ ही रावण ने कहा कि उन्हें सीआईडी पर विश्वास नहीं है, इसलिए मामले की जांच सीबीआई से करवाई जाए.चंद्रशेखर ने चेतावनी दी कि जब तक दोषी पुलिसकर्मियों को जेल नहीं भेजा जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. प्रदर्शनकारियों ने धरने पर जिला कलक्टर को बुलाने की मांग की, लेकिन वह नहीं आए. इस पर प्रदर्शनकारियों ने रोड जाम कर नारेबाजी की. इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पुलिस से बोला ठग- नौकरी में दिल नहीं लगता, ठगी में आता है मजापूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस से कहा कि उसे नौकरी या कोई और काम करने में दिल नहीं लगता है। उसे ठगी से कमाई करने में मजा आता है।
Read more »
विधायक पप्पू भरतौल की बेटी और उनके पति पर कोर्ट परिसर में हमला, मिली पुलिस सुरक्षाभाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा और उनके पति अजितेश को पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई. दरअसल, अदालत कक्ष से बाहर निकलते समय कुछ वकीलों ने उनके साथ मारपीट की थी. इसके बाद साक्षी और उनके पति अजितेश ने राजेश मिश्रा से अपनी जान को खतरा बताते हुए अदालत से सुरक्षा का अनुरोध किया था.
Read more »
25 लाख की रिश्वत मामले में CBI की 5 शहरों में छापेमारी, अधिकारी समेत 7 गिरफ्तारसीबीआई की छापेमारी दिल्ली, सिलचर, जलपाईगुड़ी, गुवाहाटी और ग्वालियर में हुई है. सीबीआई ने लोक सेवकों, निजी व्यक्तियों, बिचौलिए के 18 ठिकानों पर तलाशी ली.
Read more »
बिहार पुलिस को आदेश एक हफ्ते में जमा करें संघ से जुड़े नेताओं की 'कुंडली'
Read more »
6 साल की बच्ची से रेप मामले में दिल्ली महिला आयोग का पुलिस को नोटिसजनकपुरी में 6 साल की बच्ची से बलात्कार के मामले में दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस और महिला एवं बाल विकास विभाग को नोटिस जारी किया है.
Read more »
