करतारपुर कॉरिडोर पर चर्चा के लिए पाकिस्तान के उप उच्चायुक्त अमृतसर पहुंचे
14 फरवरी को पुलवामा हमले के ठीक एक महीने बाद तनाव के बीच गुरुवार यानि 14 मार्च को भारत और पाकिस्तान पहली बार बातचीत की मेज पर होंगे. बीते दो दशकों में दोनों देशों के बीच संबंध सबसे ज्यादा खराब चल रहे हैं.
ऐसे माहौल में करतारपुर कॉरिडोर खोलने के लिए दोनों देशों के उच्चाधिकारी गुरुवार दोपहर साढ़े तीन बजे बातचीत करेंगे.Syed Haider Shah, Deputy High Commissioner to India in Amritsar, on no visa for visit to #KartarpurCorridor in Pakistan: It will be discussed tomorrow. #Punjab pic.twitter.com/PxK17JtQ73 — ANI March 13, 2019अटारी में होगी दोनों देशों के अधिकारियों में चर्चा तय कार्यक्रम के मुताबिक दोनों देशों के अधिकारी अमृतसर के पास अटारी में मिलेंगे. पाकिस्तान में मौजूद ऐतिहासिक करतारपुर साहिब गुरुद्वारे में भारतीय श्रद्धालुओं के दर्शन करने के लिए करतारपुर गलियारे के काम को अंतिम रूप देने के लिए पहली बार दोनों देशों के अधिकारी बातचीत करेंगे. इस दौरान दोनों देशों में कई मसौदों पर चर्चा होगी. माना जा रहा कि इस कॉरिडोर के जरिए दर्शनार्थियों को बिना वीजा के यात्रा करने पर अहम समझौता किया जाएगा. दोनों देशों के गृह व विदेश मंत्रालय के अधिकारी अमृतसर से 30 किलोमीटर दूर अटारी में कॉरिडोर की रूपरेखा तय करेंगे. पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने करतारपुर कॉरिडोर के शीघ्र निर्माण के लिए गृह मंत्रालय के फैसले का स्वागत किया था. उन्होंने कहा था कि वे चाहते हैं कि श्रद्धालुओं को बिना पासपोर्ट और वीजा के दर्शन करने दिया जाए. करतारपुर कॉरिडोर के खुल जाने से श्रद्धालु श्री गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती के समय पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारे जा सकेंगे. पाकिस्तान करतारपुर कॉरिडोर के जरिए खुद को शांतिप्रिय देश होने का संदेश देना चाह रहा, लेकिन वे अपनी आदत से बाज नहीं आएगा. इस बेहद महत्वपूर्ण बैठक से ठीक एक दिन पहले पाकिस्तानी विमानों ने एलओसी के पास भारतीय सीमा में घुसपैठ की नाकाम कोशिश की है. सीमा पर पाकिस्तानी विमानों को देखे जाने के बाद से भारतीय वायुसेना हाईअलर्ट पर है. पुलवामा हमले के बाद से पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हाफिज के जुम्मे के संबोधन पर रोक, 10 धार्मिक स्कूलों पर भी PAK सरकार का कब्जाPakistan hafiz saeed पाकिस्तान में आतंकी संगठनों पर कार्रवाई जारी है. गुरुवार को पाकिस्तान ने कुछ संगठनों पर बैन लगाया तो अब शुक्रवार को होने वाली नमाज में हाफिज सईद को संबोधन की इजाजत नहीं दी गई है.
Read more »
राजनाथ के बयान पर ओवैसी का तंज, नवाज शरीफ के यहां शादी में पहुंच मोदी ने की थी तीसरी एयर स्ट्राइकएआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने तीसरी एयर स्ट्राइक लेकर दिए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर चुटकी ली है.
Read more »
आकाश अंबानी की शादी में जुटे देश-विदेश के दिग्गज, देखें फोटोदेश के शीर्ष उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र आकाश हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। आकाश की शाही शादी में शामिल होने के लिए दुनियाभर के मेहमान भारत पहुंच चुके हैं। इन मेहमानों में कॉर्पोरेट, बॉलीवुड, राजनीति और खेल जगत की प्रसिद्ध हस्तियां पहुंचीं। अंबानी परिवार की खुशियों में शामिल होने के लिए संयुक्त राष्ट्र के पूर्व प्रमुख बान की मून और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, भारतीय क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी पहुंचे। सभी दिग्गजों ने शादी के दौरान निभाई जाने वाले रस्मों का आनंद लिया और बाराती बनकर जमकर थिरके भी। बारात आज जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचेगी, जहां पर आकाश और श्लोका की शादी संपन्न होगी।
Read more »
देश में अंबानी के बेटे की शादी के चर्चे, पर ट्विटर पर उड़ गई मौजAkash Shloka Wedding: अंबानी के बेटे के साथ डांस करते बॉलीवुड कलाकारों की तस्वीर को ट्वीट करते हुए एक यूजर ने लिखा- आप लोग ठीक से नाचिए, वरना ये नीचे (डांस फ्लोर) पर गिरे पैसे लेने नहीं दूंगा।
Read more »
Ind vs Aus: 358 रन बनाकर भी टीम इंडिया चार विकेट से हारी, ऑस्ट्रेलिया ने किया कमालInd vs Aus भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में चौथा वनडे मैच खेला गया। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने धवन के शतक के दम पर 50 ओवर में 9 विकेट पर 358 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए मिले 359 रन के विशाल लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने हैंड्सकौंब के शतक और टर्नर के अर्धशतक के दम पर आसानी से चार विकेट से जीत लिया। पांच वनडे मैचों की सीरीज में अब दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर आ गई है। ऑस्ट्रेलिया ने 47.5 ओवर में छह विकेट पर 359 रन बना लिए। चौथे वनडे मैच के लिए भारतीय टीम के अंतिम ग्यारह में चार बदलाव किए गए। धौनी को आखिरी दो वनडे मैच के लिए आराम दिया गया है और उनकी जगह टीम में रिषभ पंत को शामिल किया गया। रवींद्र जडेजा को इस मैच के लिए अंतिम ग्यारह में जगह नहीं दी गई और उनकी जगह चहल को शामिल किया गया। वहीं शमी की जगह भुवनेश्वर और अंबाती रायुडू की जगह लोकेश राहुल मोहाली वनडे में खेले।
Read more »
Amazon पर Honor की सेल, 7,000 रुपये तक है डिस्काउंटHonor Days on Amazon ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर हॉनर के स्मार्टफोन्स पर छूट दी जा रही है. यहां देखें ऑफर्स की लिस्ट.
Read more »
