सेवा बहाल / पुलवामा हमले के बाद पहली बार चली समझौता एक्सप्रेस, सिर्फ 12 यात्री पाक रवाना
22 जुलाई 1976 को शिमला समझौते के अंतर्गत शुरू हुई थी समझौता एक्सप्रेसभारत और पाकिस्तान के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस ट्रेन रविवार रात 11:10 बजे पुरानी दिल्ली से अटारी के लिए रवाना हुई। हालांकि, इसमें सिर्फ 12 यात्रियों ने ही टिकट बुक कराई। पुलवामा में आतंकी हमले के बाद दोनों देशों में बदले हालात को देखते हुए इसे 28 फरवरी को अगले आदेश तक रद्द कर दिया गया था।विंग कमांडर अभिनंदन की 1 मार्च को भारत वापसी के बाद समझौता एक्सप्रेस की बहाली का ऐलान 2 मार्च को किया गया था। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने बताया कि ट्रेन तय वक्त पर रवाना हुई। सोमवार को यह पाकिस्तान से वापसी करेगी। समझौता एक्सप्रेस भारत और पाकिस्तान के बीच सप्ताह में दो दिन चलती है। भारत से यह रविवार और बुधवार को रवाना होगी है। वहीं, पाकिस्तान से यह सोमवार और गुरुवार को वापसी करती है। यह ट्रेन लाहौर से बाघा बॉर्डर के नजदीक अटारी और अटारी से पुरानी दिल्ली स्टेशन तक आती है। समझौता एक्सप्रेस में थर्ड एसी का एक कोच और स्लीपर क्लास के छह कोच होते हैं। दिल्ली से अटारी के बीच ट्रेन का कोई कमर्शियल स्टॉपेज नहीं है। भारत और पाकिस्तान के बीच समझौता एक्सप्रेस का संचालन 1971 के युद्ध के बाद 22 जुलाई 1976 को शिमला समझौते के अंतर्गत शुरू हुआ था।.
22 जुलाई 1976 को शिमला समझौते के अंतर्गत शुरू हुई थी समझौता एक्सप्रेसभारत और पाकिस्तान के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस ट्रेन रविवार रात 11:10 बजे पुरानी दिल्ली से अटारी के लिए रवाना हुई। हालांकि, इसमें सिर्फ 12 यात्रियों ने ही टिकट बुक कराई। पुलवामा में आतंकी हमले के बाद दोनों देशों में बदले हालात को देखते हुए इसे 28 फरवरी को अगले आदेश तक रद्द कर दिया गया था।विंग कमांडर अभिनंदन की 1 मार्च को भारत वापसी के बाद समझौता एक्सप्रेस की बहाली का ऐलान 2 मार्च को किया गया था। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने बताया कि ट्रेन तय वक्त पर रवाना हुई। सोमवार को यह पाकिस्तान से वापसी करेगी। समझौता एक्सप्रेस भारत और पाकिस्तान के बीच सप्ताह में दो दिन चलती है। भारत से यह रविवार और बुधवार को रवाना होगी है। वहीं, पाकिस्तान से यह सोमवार और गुरुवार को वापसी करती है। यह ट्रेन लाहौर से बाघा बॉर्डर के नजदीक अटारी और अटारी से पुरानी दिल्ली स्टेशन तक आती है। समझौता एक्सप्रेस में थर्ड एसी का एक कोच और स्लीपर क्लास के छह कोच होते हैं। दिल्ली से अटारी के बीच ट्रेन का कोई कमर्शियल स्टॉपेज नहीं है। भारत और पाकिस्तान के बीच समझौता एक्सप्रेस का संचालन 1971 के युद्ध के बाद 22 जुलाई 1976 को शिमला समझौते के अंतर्गत शुरू हुआ था।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पाकिस्तान के बाद भारत ने भी समझौता एक्सप्रेस ट्रेन को किया रद्दभारत से पाकिस्तान जाने वाली समझौता एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द कर दिया गया है. दोनों देशों के बीच गहराए तनाव के बाद यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट आई थी, जिसके चलते ट्रेन को रद्द किया गया है. पाकिस्तान ने अपने यहां से समझौता एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन को पहले ही रद्द कर चुका है.
Read more »
पाकिस्तान के बाद भारत की ओर से भी समझौता एक्सप्रेस ट्रेन रद्दभारत और पाकिस्तान के बीच यह ट्रेन सेवा 22 जुलाई 1976 को शुरू हुई थी. यह ट्रेन हफ्ते में दो दिन थी. लाहौर से सोमवार और बृहस्पतिवार को जबकि दिल्ली से बुधवार और रविवार को इस ट्रेन का संचालन होता था.
Read more »
अभिनंदन की वापसी के बाद फिर शुरू होगी 'समझौता एक्सप्रेस', इस दिन से चलेगीवायुसेना के जांबाज विंग कमांडर पायलट अभिनंदन की वतन वापसी शुक्रवार रात हो गई है. इसके बाद भारत और पाकिस्तान के अपनी-अपनी तरफ से ट्रेन सेवा बहाल करने पर सहमत हो गए हैं.
Read more »
एयर स्ट्राइक के बाद समझौता एक्सप्रेस बहाल, रविवार को होगी रवानाभारत से अब पहली ट्रेन 3 मार्च को चलेगी. भारतीय वायुसेना द्वारा की गई कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने अपने यहां से समझौता एक्सप्रेस की सेवा रद्द कर दी थी, जिसके बाद भारत ने भी 28 फरवरी को ट्रेन का परिचालन रद्द कर दिया था.
Read more »
जानिए उस ट्रेन के बारे में जो भारत और पाकिस्तान के बीच चलती है– News18 हिंदीजानिए उस ट्रेन के बारे में जो भारत और पाकिस्तान के बीच चलती है-samjhauta express & Thar Express: All you need to know about trains in between India & pak-जानिए, भारत और पाकिस्तान के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस व थार एक्सप्रेस का रूट क्या है, कहां से कहां जाती हैं और क्या इनकी जांच-पड़ताल प्रॉसेस.
Read more »
एयर स्ट्राइक के बाद पहली बार चली 'समझौता एक्सप्रेस', केवल 12 यात्रियों ने बुक की टिकटआखिरी बार इस ट्रेन में 27 लोगों ने यात्रा की थी, जिनमें से 3 यात्री भारतीय थे. वहीं, बाकी के सारे यात्री पाकिस्तान के निवासी थे.
Read more »
भारत-पाक टेंशन : सिर्फ 12 यात्रियों को लेकर पाकिस्तान रवाना हुई समझौता एक्सप्रेससमझौता एक्सप्रेस हर हफ्ते बुधवार और रविवार को दिल्ली से अटारी के लिए रवाना होती है। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेन पाकिस्तान की ओर से रद की गई थी.
Read more »
