चुनाव आयोग में शिकायत करने पहुंचे पीयूष गोयल LokSabhaElections2019
केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता पीयूष गोयल ने कहा कि भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने जिन गायों को दक्षिणा में दिया है, उसे उनके चुनाव खर्च में जोड़ा जाए. चुनाव आयोग में शिकायत करने पहुंचे पीयूष गोयल ने यह मांग की है.
उन्होंने कहा कि भोपाल में राज्य पुलिस का दुरुपयोग किया जा रहा है और महिला पुलिस अधिकारियों को स्कार्फ पहनाकर तैनात किया जा रहा है. हम इसे रोके जाने की मांग करते हैं और इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई को मांग किया है. पीयूष गोयल ने कहा, 'हमें खुशी है कि दिग्विजय सिंह का हृदय बदल गया है और उन्हें बड़ा ज्ञान हुआ है. वह गाय दक्षिणा में दे रहे हैं. चुनाव आयोग से हमारी मांग है कि इन खर्चों को उनके चुनाव खर्चे में जोड़ा जाना चाहिए.' केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम चुनाव आयुक्त से आग्रह करते हैं कि वह भोपाल में पुलिस के दुरुपयोग को रोका जाए. पीयूष गोयल ने कहा कि छिंदवाड़ा में जिला अधिकारी ने अपने पद का दुरुपयोग किया और हमारे हेलिकॉप्टर को लैंडिंग से रोक दिया. उन्होंने कहा कि हम चुनाव आयोग से पश्चिम बंगाल में समाज विरोधी तत्वों से निपटने के लिए एक्शन लेने की गुजारिश कर रहे हैं जो खुलेआम घुम रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम बंगाल के सभी मतदाताओं से अपील करते हैं कि वे 12 और 19 मई को निश्चिंत होकर मतदान करें. चुनाव आयोग को बड़े पैमाने पर पुलिस बल को तैनात करना चाहिए. बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और भोपाल लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी दिग्विजय सिंह और कम्प्यूटर बाबा ने हजारों साधु-संतों के साथ भोपाल के मुस्लिम बहुल इलाके में बुधवार को रोड शो किया. इस दौरान ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए. शहर के भवानी चौक से लाल परेड ग्राउंड तक रोड शो आयोजित किया गया. दिलचस्प बात यह है कि रोड शो के दौरान दिग्विजय सिंह और कम्प्यूटर बाबा को घेरे हुए कई महिला और पुरुष सादे कपड़ों में भगवा गमछे ओढ़े हुए थे. इनमें से कुछ लोगों ने दावा किया कि वे पुलिसकर्मी हैं. इसकी फुटेज भी स्थानीय टीवी चैनलों में दिखाई गई. हालांकि, भोपाल जोन के पुलिस महानिरीक्षक जयदीप प्रसाद ने दावा किया कि इस रोड शो में कोई भी पुलिस कर्मचारी भगवा गमछा नहीं ओढ़े हुए था. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
5वें चरण का थमा प्रचार, सोनिया, राहुल, राजनाथ, स्मृति की किस्मत दांव परलोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का चुनाव प्रचार शाम 5 बजे समाप्त हो गया. इस चरण में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 6 मई को होगा. पांचवें चरण में सात राज्यों की 51 सीटों पर चुनाव चुनाव होना है.
Read more »
पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर आचार संहिता के उल्लंघन के मामले की सुनवाई बुधवार कोपीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव को इजाजत दी है कि वह चुनाव आयोग के फैसलों के रिकॉर्ड दाखिल करने की अनुमति दी है. अब मामले की सुनवाई बुधवार को होगी. कांग्रेस सांसद की ओर से पेश वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट में कहा है कि चुनाव आयोग ने इन शिकायतों का निपटारा किया है लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं होता है. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट को विस्तार से देखने और गाइडलाइन जारी करने की जरूरत है. इसके तहत कितने वक्त में शिकायतों का निपटारा किया जाए. उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आयोग के फैसले में कारण दिए जाएं. ये मामला सिर्फ आचार संहिता के उल्लंघन का नहीं है बल्कि जनप्रतिनिधि अधिनियम के तहत है. सिंघवी ने कहा पीएम मोदी के खिलाफ 6 मामलों में 5 में असहमति थी. कांग्रेस को विस्तार से कारण भी नहीं बताए गए. ऐसे ही बयानों पर दूसरी पार्टियों के नेताओं को सजा दी गई.
Read more »
चुनाव आयोग में चल रही है सुप्रीम कोर्ट में होने वाले बड़े इम्तिहान की तैयारीरधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को आचार संहिता उल्लंघन के मामलों में क्लीन चिट दिए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर बुधवार को सुनवाई होनी है. इसे मद्देनजर रखते हुए निर्वाचन आयोग में सुप्रीम कोर्ट के संभावित सवालों के जवाब तैयार किए जा रहे हैं.
Read more »
राजतिलक: ममता बनर्जी के बंगाल में बम, बारूद और बवाल! Rajtilak: Voilence in fifth phase polling in West Bengal - Rajtilak AajTakLok Sabha Election 2019 Phase 5: देश में आज लोकसभा चुनाव (Lok sabha election phase 5) का पांचवें चरण का मतदान हो रहा है. सात राज्यों की 51 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है. राजनाथ सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और स्मृति ईरानी जैसे दिग्गज नेताओं की साख इस चुनाव में दाव पर लगी है. पश्चिम बंगाल में पांचवें चरण में भी वोटिंग हो रही है और इस बार भी राज्य में चुनाव के दौरान हिंसा होने की खबरें आ रही हैं. हर चरण में हुई वोटिंग में हिंसा पर लगाम लगाने में चुनाव आयोग पूरी तरह से नाकाम रहा है. राजतिलक में देखिए आज इसी मुद्दे पर बड़ी बहस.
Read more »
मतदान के दिन राहुल गांधी का अमेठी न पहुंचना बना चर्चा का विषय, पांचवें चरण के चुनाव की 10 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 63.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक के सभी चरणों में सबसे कम है. चुनाव आयोग ने यह आंकड़ा जारी किया है. आयोग के मतदाता एंड्रॉयड एप्लिकेशन के अनुसार, सोमवार को रात के 9 बजे तक मतदान 63.5 प्रतिशत रहा. इस चुनाव में अब तक मतदाताओं की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. पहले चरण में 69.50 फीसदी मतदान हुआ था, जो अब तक के पांच चरण में सबसे अधिक है. दूसरे चरण में मतदान 69.44 प्रतिशत हुआ था, तीसरे चरण में 68.40 और चौथे चरण में 65.51 प्रतिशत मतदान हुआ था. वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना ने यहां संवाददाताओं से कहा कि 2014 की तुलना में पहले चार चरणों (सोमवार के पांचवें चरण को छोड़कर) में 7.85 करोड़ अधिक मतदाता हैं. उन्होंने यह भी कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों के पहले चार चरणों की तुलना में इसके पहले चार चरणों में छह करोड़ अधिक मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया. सक्सेना ने बताया कि झारखंड, राजस्थान, जम्मू कश्मीर और पश्चिम बंगाल में मतदान बाधित करने की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण रहा. उन्होंने बताया कि पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश और बिहार में मतदान का स्तर पिछले चुनाव की तुलना में बढ़ा है.
Read more »
Will Alliance in UP Leave any impact on Lok sabha Election Result - रवीश का रोड शो सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ वीडियो - हिन्दी न्यूज़ वीडियो एनडीटीवी ख़बररवीश का रोड शो सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ हिन्दी न्यूज़ वीडियो। एनडीटीवी खबर पर देखें समाचार वीडियो रवीश का रोड शो सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ रवीश के रोड शो में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कई मुद्दों पर बात की. इस दौरान रवीश कुमार ने यूपी में गठबंधन की संभावनाओं को लेकर उनसे सवाल पूछे. इसके अलावा चुनाव में विज्ञापन से लेकर चुनाव आयोग की भूमिका और चुनाव बाद कौन होगा पीएम पर भी बात हुई. अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव में सोशल मीडिया विज्ञापन पर मैनें एक भी कोई पैसा खर्च नहीं किया है. सबसे ज्यादा खर्च बीजेपी ने किया है. लेकिन बीजेपी अप्रत्यक्ष रूप से खर्च कर रही है. हमनें विज्ञापन पर खर्च करने की जगह सीधा जनता के पास गए, हमनें विज्ञापन का सहारा नहीं लिया. अखिलेश यादव ने इस चुनाव में मीडिया की भूमिका पर भी बात की. उन्होंने कहा कि इस चुनाव में विपक्ष को अखबार में सही से जगह तक नहीं दी जा रही है. हम बयान कुछ और देते हैं वह छाप कुछ और रहे हैं. हालांकि जनता यह समझती है कि हो सकता है जो दिख रहा है वह सच न हो. अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी बात की. उन्होंने कहा कि आयोग को निष्पक्ष रहना चाहिए.
Read more »
राजतिलक: दिग्विजय सिंह ने निकाली बीजेपी के भगवा एजेंडे की काट! Digvijay Singh finds out anti-dose of BJP's 'saffron' agenda - Rajtilak AajTakलोकसभा चुनाव 2019 का रण काफी दिलचस्प हो गया है. इस चुनावी रण में मध्य प्रदेश के भोपाल में मुकाबला काफी दिलचस्प बन गया है. भोपाल में कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार दिग्विजय सिंह तो बीजेपी की लोकसभा उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर के बीच सीधा मुकाबला देखा जा रहा है. वहीं इस चुनाव में भोपाल में दोनों तरफ इस बार भगवा रंग जरूर देखा जा रहा है.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
तो 23 नहीं 24 मई को आएंगे लोकसभा चुनाव के नतीजे!, VVPAT verification may delay 2019 Lok Sabha election results– News18 Hindiलोकसभा चुनाव के नतीजों में देरी हो सकती है, जानिए क्या है वजह ElectionsWithNews18 BattleOf2019
Read more »
राजतिलक: दिल्ली से अमृतसर तक सैम के खिलाफ संग्राम! Rajtilak: Congress in trouble after Pitroda's remark - Rajtilak AajTakलोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई के केंद्र में अब एक बार फिर 84 दंगों का मामला आ गया है. इस मामले को लेकर बीजेपी पहले ही हमलावर है तो वहीं कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के 84 दंगों पर एक बयान ने आग में घी डालने का काम किया है. BJP इस बयान को वैसे ही उछाल रही है जैसे उसने 2014 में मणिशंकर अय्यर के बयान को उछाला था. दिल्ली और पंजाब में मतदान है यही वजह है कि बीजेपी इस मुद्दे पर फ्रंटफुट पर खेल रही है वहीं उसकी कोशिश कांग्रेस को बैकफुट पर लाने की है. दरअसल, चुनाव के अंत में जब सैम पित्रोदा ने 1984 दंगे पर टिप्पणी करते हुए कह दिया कि 84 हुआ तो हुआ. इस पर बीजेपी बिफर गई और कांग्रेस के खिलाफ दंगल शुरू कर दिया.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »
