प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के फतेहाबाद में एक चुनावी रैली के दौरान रॉबर्ट वाड्रा पर हमला बोला था.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के फतेहाबाद में एक चुनावी रैली के दौरान यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद और प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा पर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि किसानों को लूटने वालों को ये चौकीदार अदालत तक ले गया, अब जमानत के लिए चक्कर काट रहे हैं, प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर में जूते घिस रहे हैं.
साथ ही कहा कि ये लोग अपने आप को शहंशाह मानते थे, ऐसे लोगों को मैं जेल के दरवाजे तक ले गया और आने वाले पांच सालों में इन्हें अंदर कर दूंगा. पीएम मोदी के इस बयान पर रॉबर्ट वाड्रा ने पलटवार करते हुए अपने फेसबुक पर लिखा, आदरणीय, प्रधानमंत्री जी! मैं आपकी रैली में फिर से अपना नाम सुनकर हैरान हूं. गरीबी, बेरोजगारी, महिला सशक्तिकरण आदि जैसे ज्वलंत मुद्दे आपको उठाने चाहिए, लेकिन आप मेरे बारे में ही बोलना पसंद करते हैं. आपकी सरकार द्वारा पिछले 5 वर्षों से उत्पीड़न झेल रहा हूं. मानसिक रूप से मुझ पर दबाव डालने के लिए एजेंसियों, कोर्ट और आयकर विभाग से नोटिस भेजे जाते हैं. प्रवर्तन निदेशालय के साथ देश के अलग-अलग जगहों से 8-11 घंटे में 11 बार समन जारी किए गए, लेकिन कोई भी आरोप साबित नहीं हुआ. आगे लिखा, मुझे हैरानी है कि आप बार-बार मेरा नाम लेकर पता नहीं क्या हासिल करना चाहते हैं. पूरा देश जानता है कि चुनावों में आप मेरा नाम लेकर अपनी सरकार की नाकामियों को दबाने का प्रयास कर रहे हैं. कृपया मुझ पर व्यक्तिगत हमले बंद कीजिए. ऐसी टिप्पणियां करके आप हमारी सम्मानीय न्यायिक प्रणाली का अपमान करते हैं. मुझे भारतीय न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और सच्चाई प्रबल है. भगवान इस देश के लोगों को बचाए. गौरतलब है कि जनसभा के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि भारत माता की जय बोलने पर ऐतराज जताने वाली कांग्रेस अब देशद्रोह का कानून हटाने की भी बात कह रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कह रही है कि अगर दिल्ली में उसकी सरकार बनी तो, जम्मू-कश्मीर समेत जो हिंसा वाले इलाके हैं, वहां तैनात सैनिकों से उनका विशेष अधिकार छीन लिया जाएगा. मतलब जो पत्थरबाज हैं, जो आतंकवाद के समर्थक हैं, उनको खुली छूट दी जा रही है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जाकिर नाईक के बहाने पीएम मोदी का कांग्रेस पर वार, बोले- मेरे लिए पूरा देश बैटिंग कर रहाहोशंगाबाद में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जिस जाकिर नाईक के शब्द श्रीलंका में बम धमाके करवाते हों उस जाकिर नाईक को दिग्गी राजा जैसे लोग कंधे पर बैठाकर नाचते हैं.
Read more »
सिद्धू ने उठाए स्मृति ईरानी की डिग्री पर सवाल, ट्विटर पर लोगों ने घेराकांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की डिग्री पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि 2024 में ईरानी केजी में एडमिशन ले ही लेंगी.
Read more »
कांग्रेस के दावे पर PM मोदी का तंज- कांग्रेसी वीडियो गेम को सर्जिकल स्ट्राइक समझ रहे होंगेपीएम मोदी ने कहा कि मुझे लगता है कि कांग्रेस में ऐसे लोग है जो उम्र के किसी भी पड़ाव में वीडियो गेम खेलते रहते हैं और शायद सर्जिकल स्ट्राइक को भी वीडियो गेम समझकर आनंद लेते होंगे.
Read more »
केजरीवाल को एक शख्स ने मारा थप्पड़, सिसोदिया ने लगाया पीएम मोदी पर यह गंभीर आरोपकेजरीवाल को एक शख्स ने मारा थप्पड़, सिसोदिया ने लगाया पीएम मोदी पर यह गंभीर आरोप AbkiBaarKiskiSarkar
Read more »
चक्रवाती तूफान फानी पर राजनीति, TMC ने PM मोदी पर साधा निशानातृणमूल कांग्रेस महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा कि यह संघीय ढांचे पर हमला है और संविधान से विचलन है. राज्यपाल को फोन करके पीएम मोदी ने बीजेपी के नेता के रूप में कार्य किया है और देश के प्रधानमंत्री के रूप में नहीं. वह हमारे लोगों के जनादेश को कैसे नकार सकते हैं. ममता बनर्जी बंगाल की निर्वाचित मुख्यमंत्री हैं. यह दुर्भाग्यपूर्ण है.
Read more »
राजीव गांधी पर मोदी के बयान से भड़के राहुल, प्रियंका बोलीं- सनक में नेक इंसान की शहादत का अपमानराहुल ने पीएम मोदी को कहा है कि आपके कर्म आपका इंतजार कर रहे हैं और मेरे पिता को बीच में खींचने पर भी आप नहीं बच पाओगे. जबकि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि जिन अमेठीवासियों के लिए राजीव गांधी ने अपनी जान दी, वही जनता आपको जवाब देगी.
Read more »
नरेन्द्र मोदी ने राजीव गांधी पर लगाया यह गंभीर आरोप, राहुल ने इस तरह दिया जवाबनई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि आपके कर्म आपका इंतजार कर रहे हैं, बच नहीं पाओगे।
Read more »
राजीव गांधी को पीएम मोदी ने बताया भ्रष्टाचारी, रॉबर्ट वाड्रा ने कहा- 'गटर पॉलिटिक्स'जैसे-जैसे चुनाव की तारीख अंतिम चरण में पहुंच रहा है, वैसे-वैसे चुनावी साभाओं में आरोप-प्रत्यारोप का दौर बढ़ता जा रहा है. शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के लिए भष्टाचारी नंबर-1 की टिप्पणी की थी, जिसे रॉबर्ट वाड्रा ने गटर पॉलिटिक्स बताया.
Read more »
अरविंद केजरीवाल का मोदी सरकार पर बड़ा हमला: मोदी राज से देश में पनपा टैक्स आतंकवादआम आमदी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रवाद को छद्म राष्ट्रवाद का मायाजाल क़रार देते हुए कारोबारियों से लोकसभा चुनाव में आप को समर्थन देने की अपील की है.
Read more »
रॉबर्ट वाड्रा पर मोदी का बड़ा बयान, अगले 5 साल में जेल भेज दूंगाफतेहाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के फतेहाबाद में बुधवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि रॉबर्ट वाड्रा को 5 साल में जेल भेज दूंगा।
Read more »
दिग्विजय सिंह के रोड शो में 'मोदी-मोदी' नारे लगाने वालों पर दर्ज हुई एफआईआरदिग्विजय सिंह के रोड शो में 'मोदी-मोदी' नारे लगाने वालों पर दर्ज हुई एफआईआर BJP4India digvijaya_28 LokSabhaElections2019 VoteKaro वोटकरो
Read more »
