पिता ट्रक ड्राइवर, बेटे ने बदहाली में भी 99.20 परसेंट ला लिख दी बदलाव की कहानी

Rajasthan 12Th Board Result News

पिता ट्रक ड्राइवर, बेटे ने बदहाली में भी 99.20 परसेंट ला लिख दी बदलाव की कहानी
12Th Board Toppers12Th Board Arts TopperBalotra News
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 64 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 60%
  • Publisher: 51%

Rajasthan 12 th Topper: बालोतरा जिले के छोटे से गांव दुदवा के रहने वाले नरेश जाणी ने गांव से ही अपनी बड़ी सफलता की कहानी लिख दी है। उसने आर्ट स्ट्रीम में 99.20 फीसदी अंक हासिल कर इतिहास रच दिया है।

बाड़मेर/बालोतरा: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 12 बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद प्रदेश के होनहारों के हौंसले बुलंद हैं। इसी बीच कहानी रेगिस्तान के धोरों से आई है। यहां से निकलकर एक ड्राइवर के बेटे ने सफलता की नई कहानी लिख दी है, जिसकी गूंज आज पूरे राजस्थान में सुनाई दे रही है। दरअसल, राजस्थान के बालोतरा जिले के छोटे से गांव दुदवा के रहने वाले नरेश जाणी ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 99.

20 फीसदी अंक हासिल कर इतिहास रच दिया है। नरेश ने 500 में से 496 कुल अंक प्राप्त किए हैं। आर्थिक तंगी के बीच लिखी सफलता की कहानी नरेश की यह सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि उनके घर की माली हालत बहुत सामान्य है। उनके पिता पूनमाराम पेशे से एक ड्राइवर हैं। सीमित आय और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद पिता ने कभी बेटे की पढ़ाई में कमी नहीं आने दी। नरेश ने अपनी इस ऐतिहासिक सफलता से यह साबित कर दिया कि अगर इरादे फौलादी हों, तो संसाधनों की कमी कभी भी सफलता के आड़े नहीं आती।सरकारी स्कूल के साथ ऑनलाइन पढ़ाई का कमालनरेश जाणी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दुदवा के छात्र हैं। अक्सर लोग बेहतर शिक्षा के लिए बड़े शहरों और महंगे प्राइवेट स्कूलों का रुख करते हैं, लेकिन नरेश ने अपनी पूरी स्कूली शिक्षा सरकारी स्कूल से ही पूरी की। हालांकि जानकारी यह भी मिली है कि स्कूल की पढ़ाई के साथ-साथ नरेश ने गांव में ही रहकर तकनीक का सही इस्तेमाल भी किया। उसने बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए ऑनलाइन क्लासेज का सहारा लिया और घर बैठे ही कठिन विषयों पर अपनी पकड़ बनाई।पूरे जिले में जश्न का माहौलरिजल्ट जारी होते ही दुदवा गांव समेत पूरे बालोतरा जिले में जश्न का माहौल है। जैसे ही लोगों को पता चला कि उनके गांव के एक लड़के ने प्रदेश की मेरिट सूची में अपनी जगह बनाई है, बधाइयों का तांता लग गया। नरेश की इस उपलब्धि पर स्कूल के शिक्षकों और ग्रामीणों ने उसे माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

12Th Board Toppers 12Th Board Arts Topper Balotra News Rajasthan News राजस्थान 12 वीं बोर्ड रिजल्ट 12 वी बोर्ड टॉपर्स 12 वीं बोर्ड आटर्स टॉपर बालोतरा न्यूज राजस्थान न्यूज

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ICSE Topper: 99.2 प्रतिशत के साथ तन्मय ने किया 10वीं में टॉप, बिना कोचिंग पाया शहर में पहला स्थानICSE Topper: 99.2 प्रतिशत के साथ तन्मय ने किया 10वीं में टॉप, बिना कोचिंग पाया शहर में पहला स्थानICSE City Topper: सीआईएससीई ने कल दसवीं यानी आईसीएसई के नतीजे जारी कर दिए हैं. इस बार के रिजल्ट में मेरठ के तन्मय अग्रवाल ने दसवीं में टॉप किया है.
Read more »

CBSE Results: हल्द्वानी के रोहित उपाध्याय के 12वीं में 99.2% अंक, बोले- मेरा लक्ष्य सिविल सर्विसेजCBSE Results: हल्द्वानी के रोहित उपाध्याय के 12वीं में 99.2% अंक, बोले- मेरा लक्ष्य सिविल सर्विसेजCBSE 12th Results: रोहित उपाध्याय ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों और माता-पिता को दिया. उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य सिविल सर्विसेज के जरिए देश की सेवा करना है.
Read more »

Rajasthan Board 12th Topper List: शाबाश! बेटियों, तुमने तो कमाल कर दिया, 12वीं में लड़कियों का दबदबाRajasthan Board 12th Topper List: शाबाश! बेटियों, तुमने तो कमाल कर दिया, 12वीं में लड़कियों का दबदबाRajasthan RBSE 12th Topper List 2025: RBSE 12वीं के नतीजों में लड़कियों ने तीनों स्ट्रीम्स में टॉप किया. आर्ट्स में अनुप्रिया, प्रियंका, उर्मिला और प्रगति ने 99.60%, कॉमर्स में कंगना ने 99.20% और साइंस में प्रीति ने 99.80% अंक हासिल किए.
Read more »

वर्ष की पहली छमाही में चीन की चार्जिंग बुनियादी सुविधाओं में साल-दर-साल 99.2% की वृद्धिवर्ष की पहली छमाही में चीन की चार्जिंग बुनियादी सुविधाओं में साल-दर-साल 99.2% की वृद्धिवर्ष की पहली छमाही में चीन की चार्जिंग बुनियादी सुविधाओं में साल-दर-साल 99.2% की वृद्धि
Read more »

RBSE 12th Commerce Toppers 2026: वाणिज्य संकाय का 93.64% रहा रिजल्ट, 99.20 प्रतिशत के साथ छात्रा ने किया टॉपRBSE 12th Commerce Toppers 2026: वाणिज्य संकाय का 93.64% रहा रिजल्ट, 99.20 प्रतिशत के साथ छात्रा ने किया टॉपराजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने उच्च माध्यमिक (12वीं) 2026 का विज्ञान, वाणिज्य और कला वर्ग का परिणाम 31 मार्च को घोषित कर दिया। इस वर्ष सभी संकायों का परिणाम संतोषजनक रहा और छात्राओं ने
Read more »



Render Time: 2026-04-01 09:11:44