मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में एक युवक ने अपने पिता का बेरहमी से क़त्ल किया
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में एक युवक ने अपने पिता को बेरहमी के साथ कत्ल कर दिया. हत्या की वजह युवक की शादी नहीं कराना बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार युवक बार-बार अपने पिता से शादी कराने के लिए कहता था.
लेकिन उसके पिता ने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया. इसी बात से नाराज होकर युवक ने तेजधार हथियार से अपने पिता को मार डाला. हत्या की ये सनसनीखेज वारदात बुरहानपुर के नेपानगर थाना क्षेत्र की है. जहां ग्राम गोराडीया में एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता पर ऐसा वार किया कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर पड़ोसियों ने नेपानगर थाने को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक की पहचान गोराडीया गांव के कोटवार पद पर तैनात वामन के रूप में हुई है. जबकि हत्यारे पुत्र की पहचान जितेंद्र के तौर पर की गई. दरअसल, ये मामला नेपानगर थाने से 20 किलोमीटर दूर ग्राम गोराडिया का है. थाना प्रभारी केपी धुवे ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक वामन ग्राम गोराडिया में कोटवार था. उसके बेटे जितेन्द्र को शराब की लत थी. इसी बात पर पिता और पुत्र की कहासुनी होती थी. और इसी वजह से वामन उसकी शादी नहीं करा रहा था. सोमवार को इसी की वजह से जितेंद्र शराब के नशे में अपने पिता से लड़ रहा था. दोनों के बीच जमकर कहासुनी हो रही थी. इसी दौरान बेटे जितेन्द्र ने अपना आपा खो दिया और अपने पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. उसका वार इतना तेज था कि वामन की मौक पर ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई. पिता की हत्या करने के बाद आरोपी पुत्र मौके से फरार हो गया. नेपानगर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. अब आरोपी की तलाश की जा रही है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
गाजियाबाद: कर्ज से परेशान पिता ने 2 बच्चों का कत्ल कर खुदकुशी कीगाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र के नूर नगर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक पिता ने अपने दो बच्चों का कत्ल कर खुदकुशी कर ली.
Read more »
मां की हत्या कर एक सप्ताह तक शव के साथ रहा, फिर थाने जाकर बोला- मैं हत्यारा-Navbharat TimesHindi Samachar: पुडुचेरी में एक बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। दिल दहला देने वाली इस घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि बेटे ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। प्रारंंभिक पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि मां के कई पुरुषों से संबंध होने के कारण बेटे के साथ अक्सर उनका विवाद रहता था। पिछले दिनों एक विवाद के बाद बेटे ने हत्या कर दी।
Read more »
संजय दत्त के खून में है राजनीति, पहले भी सांसद बनने की कोशिश कर चुके हैं ‘संजू’ बाबा– News18 हिंदीअटकलें लगाई जा रही है कि सपा–बसपा गठबंधन इस बार गाज़ियाबाद लोकसभा सीट से संजय दत्त को टिकट दे सकती है.
Read more »
गोलीबारी से पहले हमलावर ने पोस्ट किया था नफरत से भरा 74 पेजों का नोटNew Zealand gunman published 74-page hate manifesto | हमलावर ने हमले का फेसबुक पर लाइव प्रसारण भी किया एक महीने पहले ही बनाया गया था संदिग्ध ट्विटर अकाउंट
Read more »
मांड्या लोकसभा सीट से देवगौड़ा के पोते निखिल को टिकट, जानें सीट का इतिहासमई 2018 में मांड्या सीट पर हुए उपचुनाव में फिर से जेडीएस के ही एल. आर. शिवराम गौड़ा यहां से चुनाव जीतने में सफल रहे थे. जेडीएस ने इस बार मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी को मांड्या से टिकट दिया है.
Read more »
ट्यूशन पढ़ने गई 4साल की बच्ची से टीचर के पिता ने किया रेप-Navbharat TimesDelhi Crime News: पंजाबी बाग थाना इलाके में चार साल की बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले 55 साल के एक अधेड़ ने अपने घर में रेप किया। बच्ची, आरोपी की 20 साल की लड़की से उसके घर ट्यूशन पढ़ने जाती थी।
Read more »
पिता ने फीस के बदले बेटी से किया दुष्कर्म, निर्भया की कहानी से मिली हिम्मतइंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक ओर घटना सामने आई है। फिजियोथैरेपी की पढ़ाई कर रही 20 साल की बेटी से उसका पिता ही 3 साल से दुष्कर्म कर रहा था। छात्रा शुक्रवार को अपनी सहेलियों के साथ बाणगंगा थाने पहुंची और पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
Read more »
बेटे ने कहा- चुनाव लड़ना है चंद्रशेखर बोले- जनता से पूछोelections story of former pm chandrashekhar | चंद्रशेखर यूपी की बलिया सीट से 1977 से 2004 के बीच 8 बार चुनाव जीते जब चंद्रशेखर ने बड़े बेटे पंकज शेखर के सामने रखी दो शर्ते छोटे बेटे नीरज अभी राज्यसभा सदस्य हैं
Read more »
यूपी: बेटे को कांग्रेस ने दिया टिकट, विधायक पिता बोले- मेरी निष्ठा भाजपा के साथ, उससे रिश्ता खत्मभाजपा एमएलसी ठाकुर जयवीर सिंह ने कहा कि उनके बेटे डॉक्टर अरविंद सिंह को कांग्रेस द्वारा चुनावी मैदान में उतारने के बाद ऐसा फैसला लिया।
Read more »
चुनाव 2019: कांग्रेस ने जैसे ही बेटे को बनाया प्रत्याशी, पिता ने तोड़ लिया नाताजयवीर सिंह ने कहा कि वह 2017 में बीजेपी में शामिल हुए थे. अरविंद ने बीजेपी का विरोध किया था और पार्टी की सदस्यता नहीं ली थी.
Read more »
