एक दिन में पाकिस्तान ने तीसरी बार तोड़ा सीजफायर, जवान जख्मी ceasefire lineofcontrol
जम्मूभारतीय वायुसेना द्वारा एयर स्ट्राइक के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पाकिस्तानी सैनिकों ने मंगलवार को तीसरी बार जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए सीमावर्ती चौकियों और गांवों में तीन स्थानों पर भारी मोर्टार दागे और गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों पक्षों की तरफ से हुई फायरिंग में एक भारतीय जवान घायल हो गया। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि राजौरी जिले के नौशेरा और सुंदरबनी सेक्टरों और पुंछ जिले में कृष्णा घाटी सेक्टर में सीमा पार से बिना उकसावे की गोलीबारी का भारतीय सेना ने जवाब दिया। नौशेरा के कालल क्षेत्र में एक सीमावर्ती चौकी की रक्षा में तैनात सिपाही को गोली लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुंदरबनी में रात 10.
30 बजे सीजफायर का उल्लंघन अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने नौशेरा में सबसे पहले सुबह साढ़े 11 बजे गोलीबारी की। इसके बाद शाम करीब छह बजे कृष्णा घाटी में मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की। सुंदरबनी सेक्टर में रात साढ़े 10 बजे संघर्ष विराम उल्लंघन किया गया। यह मंगलवार को पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन का तीसरा मामला है। भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया, लेकिन अभी पाकिस्तान की ओर से हताहतों की जानकारी नहीं है। बता दें कि पुलवामा में 14 फरवरी को आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के शहीद होने के बाद भारत द्वारा 26 फरवरी को बालाकोट में जैश-ए मोहम्मद के आतंकवादी शिविर पर हमला किए जाने के बाद पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन बढ़ गया है। पिछले हफ्ते नियंत्रण रेखा पर, खासकर राजौरी और पुंछ जिलों में पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का 60 से अधिक बार उल्लंघन किया है, जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित चार लोगों की मौत हो गई थी।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत ने माना- हमारा एक मिग क्रैश, एक पायलट हुआ लापताइससे पहले पाकिस्तान ने एक वीडियो के जरिए दावा किया था कि दो भारतीय पायलट उनके कब्जे में हैं. इनमें से एक पायलट का नाम विंग कमांडर अभिनंदन बताया जा रहा है.
Read more »
यूपी में एक अप्रैल से बीयर बार के लाइसेंस बंद-Navbharat Times
Read more »
जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलीबारी, 9 महीने की बच्ची समेत 3 लोगों की मौत– News18 हिंदीअधिकारियों के मुताबिक, फायरिंग में मरने वालों की पहचान रूबाना कौसर (24), उनका बेटे फजान (5) और 9 महीने की बेटी शबनम के रूप में हुई है. जबकि, रूबाना के पति मोहम्मद यूनिस समेत एक अन्य घायल हो गए हैं.
Read more »
पहला मैच आज, एक साल से विदेश में एक भी वनडे नहीं जीती ऑस्ट्रेलियाई टीमindia vs australia, ODI Series, First Match, Preview, News, Updates, Dainik Bhaskar, virat kohli, Aaron Finch | मैच का प्रसारण दोपहर 1.30 बजे से स्टार टीवी नेटवर्क पर पिछले एक साल में भारत का घरेलू मैदान पर वनडे में सक्सेस रेट 60%
Read more »
कुंभ में बना एक और बार वर्ल्ड रिकॉर्ड, किया ये बड़ा कारनामासुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चले कार्यक्रम में करीब 7 हजार लोगों ने अपने हाथों की छाप देकर पेंटिंग बनाई और साउथ कोरिया के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
Read more »
एयरस्ट्राइक पर चिदंबरम बोले- आतंकियों की संख्या किसने 300-350 बताई?एयरस्ट्राइक को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने कहा कि किसने आतंकियों के मरने वालों की संख्या 300-350 बताई?
Read more »
BREAKING: जम्मू-कश्मीर के त्राल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को किया ढेर– News18 हिंदीJammu-Kashmir: Security forces killed terrorist in Pulwama's Tral onm-BREAKING: जम्मू-कश्मीर के त्राल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को किया ढेर
Read more »
