दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भारत सबसे तेजी से बढ़ रही इकॉनमी है। साल 2027 तक इसके 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। देश के कई राज्यों के बीच भी 1 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनने की होड़ मची है। इनमें उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु शामिल...
देश के कई राज्यों में 1 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनने की होड़ मची है। फिलहाल महाराष्ट्री की इकॉनमी देश में सबसे बड़ी है। इसकी इकॉनमी का साइज 439 अरब डॉलर है जबकि पाकिस्तान की इकॉनमी का साइज 338 अरब डॉलर है। इकॉनमी के साइज के हिसाब से महाराष्ट्र सबसे आगे है लेकिन ग्रोथ के मामले में कर्नाटक सबसे तेज दौड़ रहा है। यूपी, तमिलनाडु और गुजरात भी एक ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनने की होड़ में शामिल हैं। लेकिन कितनी जल्दी ये इस लक्ष्य पर पहुंचते हैं, यह तीन बातों पर निर्भर करेगा। इकॉनमी का साइज, रफ्तार और एक्सचेंज रेट।महाराष्ट्र साइज के हिसाब से देखें तो महाराष्ट्र सबसे पहले 1 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी के लक्ष्य को हासिल कर सकता है। इस राज्य का इंडस्ट्रियल आउटपुट देश में सबसे ज्यादा है। मुंबई देश की आर्थिक और फाइनेंशियल कैपिटल है। देश की जीडीपी में महाराष्ट्र की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा 13.
24% है। महाराष्ट्र सरकार ने 2030 तक अपनी इकॉनमी को 1 ट्रिलियन डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य पाने के लिए राज्य की इकॉनमी को 11% की रफ्तार से बढ़ना होगा। 80.3 रुपये प्रति डॉलर के एवरेज एक्सचेंज रेट के मुताबिक महाराष्ट्र की इकॉनमी 439 अरब डॉलर यानी 31.1 लाख करोड़ रुपये की है।तमिलनाडु 1 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनने के रास्ते मे तमिलनाडु भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने 2030 तक इस लक्ष्य पर पहुंचने का टारगेट रखा है और इसके लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं भी तैयार की हैं। देश में सबसे ज्यादा फैक्ट्रियां इसी राज्य में हैं। तमिनलाडु में ऑटोमोबाइल, टैक्सटाइल, लेदर, फार्मा, कैमिकल और प्लास्टिक से जुड़ी इंडस्ट्रीज मौजूद हैं। देश की जीडीपी में तमिलनाडु की हिस्सेदारी 8.82% है। 80.3 रुपये प्रति डॉलर के एवरेज एक्सचेंज रेट के मुताबिक तमिलनाडु की इकॉनमी 294 अरब डॉलर यानी 23.6 लाख करोड़ रुपये की है।यूपी उत्तर प्रदेश सरकार ने साल 2027 तक 1 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए राज्य को अपनी जीडीपी ग्रोथ 32% तक ले जाना होगा। अभी राज्य की इकॉनमी में 23% योगदान एग्रीकल्चर, 27% मैन्युफैक्चरिंग और 50% सर्विसेज का है। इन तीनों सेक्टर के आउटपुट को कई गुना बढ़ाना होगा। देश की इकॉनमी में यूपी का हिस्सा 8.41% है। 80.3 रुपये प्रति डॉलर के एवरेज एक्सचेंज रेट के मुताबिक यूपी की इकॉनमी 281 अरब डॉलर यानी 22.6 लाख करोड़ रुपये की है।कर्नाटक दक्षिणी राज्य कर्नाटक भी 1 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनने की होड़ में शामिल है। इस राज्य ने 2027 तक इस मुकाम पर पहुंचने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए उसके अपने जीडीपी ग्रोथ रेट को 15% तक बढ़ाना होगा। कर्नाटक ग्लोबल इनोवेशन और स्टार्टअप का हब है। राजधानी बेंगलुरु में आज दुनियाभर की कंपनियों के आरएंडडी सेंटर हैं। कनार्टक बायोटेक्नोलॉजी, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में बड़ा एक्सपोर्टर है। देश की इकॉनमी में इसका हिस्सा 8.36% है। 80.3 रुपये प्रति डॉलर के एवरेज एक्सचेंज रेट के मुताबिक कर्नाटक की इकॉनमी 279 अरब डॉलर यानी 22.4 लाख करोड़ रुपये की है।गुजरात गुजरात सरकार ने 2027 तक जीडीपी को 500 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए राज्य को 14.5% की ग्रोथ हासिल करनी होगी। गुजरात में ऑटो, फार्मा, केमिकल, टेक्सटाइल और पेट्रोलियम इंडस्ट्री से जुड़ी कई कंपनियां हैं। देश के दो सबसे बड़े रईसों गौतम अडानी और मुकेश अंबानी का संबंध इसी राज्य से है। डायमंड प्रोसेसिंग में सूरत का दुनिया में कोई मुकाबला नहीं है। गुजरात देश में सबसे ज्यादा कार्गो हैंडल करने वाला राज्य है। देश की इकॉनमी में इसका हिस्सा 8.25%। 80.3 रुपये प्रति डॉलर के एवरेज एक्सचेंज रेट के मुताबिक गुजरात की इकॉनमी 277 अरब डॉलर यानी 19.4 लाख करोड़ रुपये की है।कौन जीतेगा रेस अगर ग्रोथ की बात करें तो कर्नाटक 6.2% के साथ इन पांच राज्यों में सबसे आगे है। इसके बाद गुजरात का नंबर है। तमिलनाडु में यह 5.3%, उत्तर प्रदेश में 4.7% और महाराष्ट्र में 3.8% है। हायर ग्रोथ रेट को देखते हुए कर्नाटक और गुजरात के 22 साल में 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। महाराष्ट्र को इस मुकाम तक पहुंचने में 28 साल का समय लग सकता है। अगर महाराष्ट्र की इकॉनमी जोर पकड़ती है तो मामला बदल सकता है।
Maharashtra Vs UP Economy Tamil Nadu Vs Karnataka Economy Gujrat Vs UP Economy India Economy देश की सबसे बड़ी इकॉनमी पाकिस्तान वर्सेज महाराष्ट्र इकॉनमी यूपी की इकॉनमी कौन बनेगा सबसे बड़ी इकॉनमी 1 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
महाराष्ट्र में 'महायुति' का टेंशन बढ़ा, मिलिंद नार्वेकर विधान परिषद के लिए भरा परचामहाराष्ट्र विधानसभा में कुल सदस्यों की संख्या है 288, लेकिन कुछ विधायकों के निधन और कुछ के इस्तीफे की वजह से संख्या घटकर 274 हो गई है.
Read more »
खाना अच्छी तरह चबाकर क्यों खाना चाहिए? जानिए बुजर्गों की सलाह के पीछे क्या है मकसदKhana Chabakar Khane Ke Fayde: खाना इत्मीनान से खाना चाहिए, ऐसा आपने कई लोगों से सुना होगा, लेकिन क्या इसके पीछे की साइंटिफिक वजहों के बारे में आपको पता है?
Read more »
Todays News: महाराष्ट्र चुनाव को लेकर मुंबई में BJP की बैठक, केजरीवाल की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई, ये हैं आज की बड़ी खबरेंTodays News: महाराष्ट्र चुनाव को लेकर मुंबई में बीजेपी की बैठक, केजरीवाल की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई, ये हैं आज की बड़ी खबरें
Read more »
Encounter: आठ दिन में दूसरी बड़ी मुठभेड़... कठुआ में पांच तो डोडा में चार जवानों का बलिदान; हाथ न लगे आतंकीजम्मू-कश्मीर का माहौल बिगाड़ने की लगातार कोशिश जारी है। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जम्मू संभाग में पिछले 10 दिनों में दूसरी बड़ी मुठभेड़ हुई है।
Read more »
महाराष्ट्र की इकॉनमी पाकिस्तान से बड़ी, दिल्ली की कमाई दक्षिण अफ्रीका जैसी... 11 दिलचस्प आंकड़े देखिएभारत विविधताओं से भरा देश है। यही विविधता राज्यों की इकॉनमी में भी देखने को मिलती है। महाराष्ट्र की इकॉनमी पाकिस्तान से बड़ी है जबकि पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम की इकॉनमी का साइज महज 0.3 लाख करोड़ है। यहां हम राज्यों के बारे में 11 दिलचस्प आंकड़े बता रहे हैं...
Read more »
बहुत खेल लिया, अब पाकिस्तान के लिए नहीं खेलना चाहता, दिग्गज खिलाड़ी के बयान से मची सनसनीशोएब मलिक की पाकिस्तान टीम में वापसी के कयास लगातार लगते रहते हैं लेकिन अपने ताजा बयान से उन्होंने अपनी वापसी के सभी कयासों को खत्म कर दिया है.
Read more »
