पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में अचानक आई बाढ़, 11 लोगों की मौत
इस्लामाबाद, 28 जून । पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मूसलाधार बारिश के चलते अचानक आई बाढ़ में कम से कम 11 लोगों की जान चली गई। इनके अलावा छह अन्य लोग घायल हो गए हैं। बाढ़ के कारण स्वात नदी में तेजी से जलस्तर बढ़ गया, जिससे भारी नुकसान पहुंचा है। प्रोविजनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने हताहतों की पुष्टि की है। इसके अलावा मीडिया ने प्रभावित क्षेत्रों में व्यापक बचाव और राहत अभियान चलाए जाने की जानकारी दी है।पीडीएमए के अनुसार, इस बाढ़ के दौरान जान गंवाने वालों में चार पुरुष, तीन महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं। इस बाढ़ से 56 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिनमें से 6 घर पूरी तरह नष्ट हो गए। 50 घरों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, स्वात क्षेत्र में जानमाल का काफी नुकसान हुआ है। यहां 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने बाढ़ के लेवल को बहुत अधिक बताया है।अधिकारियों के मुताबिक इस बाढ़ में दर्जनों लोग फंसे हुए हैं। दो दिनों की लगातार बारिश के बाद स्थिति से निपटने के लिए राहत कार्य जारी हैं।पाकिस्तान के प्रमुख दैनिक द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार, पीडीएमए ने स्वात क्षेत्र से संभावित बाढ़ के जोखिम से निपटने को तैयार रहने के लिए पेशावर, चरसद्दा और नौशेरा में अधिकारियों को अलर्ट भी जारी किया है।स्वात के डिप्टी कमिश्नर शहजाद महबूब ने बताया है कि स्वात नदी में अचानक आई बाढ़ के चलते 73 लोग अलग-अलग स्थानों पर फंस गए हैं।इसके साथ ही उन्होंने यह भी पुष्टि की है कि दो पर्यटक परिवारों में से 18 लोग शुक्रवार को स्वात नदी में आई अचानक बाढ़ की चपेट में आ गए, जिनमें से 17 की मौत हो गई।स्थानीय मीडिया के मुताबिक यह घटना फिजागत क्षेत्र में हुई, जहां दो परिवारों के सदस्य नदी के किनारे नाश्ता कर रहे थे। इसी बीच अचानक नदी का जल स्तर बढ़ गया और इनमें से कई बह गए। अधिकारियों के अनुसार, बचाव अभियान के दौरान तीन व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।एक बचाव अधिकारी ने बताया, हमें सुबह 8 बजे इन लोगों के डूबने की सूचना मिली।इस दुखद घटना का एक भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिलाएं और बच्चे नदी में फंसे नजर आ रहे हैं।--आईएएनएसआरएसजी/एबीएम Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Pakistan के बन्नू इलाके में ब्लास्ट; खैबर पख्तूनख्वा में 24 घंटों में 7 की मौतPakistan Blast: बन्नू के नेकम काकी इलाके में एक भयानक ब्लास्ट हुआ है. जिसमें बिल्डिंग को भारी नुकसान हुआ है. 24 घंटों में खैबर पख्तूनख्वा में 7 लोगों की जान जा चुकी है.
Read more »
चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत, 33 घायल (लीड-2)चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत, 33 घायल (लीड-2)
Read more »
सचिन ने चिन्नास्वामी स्टेडियम हादसे को बताया भयानक तो युवी ने जताई संवेदना, क्रिकेट वर्ल्ड ने यूं जताया शोक...Chinnaswamy Stadium Stampede: बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी की जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत पर क्रिकेट जगत ने शोक व्यक्त किया है.
Read more »
Bengaluru Stampede: कर्नाटक सरकार का एक्शन, सिद्धरमैया के राजनीतिक सचिव हटाए गए; इंटेलीजेंस प्रमुख का ट्रांसफरBengaluru Stampede बेंगलुरु में आरसीबी के जश्न के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 11 लोगों की मौत के बाद कर्नाटक सरकार ने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के राजनीतिक सचिव के.
Read more »
पाकिस्तान : स्वात नदी में अचानक आई बाढ़ में 18 पर्यटक बह गए, 7 लोगों की मौतपाकिस्तान : स्वात नदी में अचानक आई बाढ़ में 18 पर्यटक बह गए, 7 लोगों की मौत
Read more »
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा हमला, आत्मघाती हमलावर ने ली 13 सैनिकों की जानपाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आत्मघाती हमला हुआ है. हमले में 13 सैनिकों की मौत हो गई है. इस इलाके में तहरीक-ए-तालिबान के हमले होते रहे हैं.
Read more »
