पहाड़ों से चली ठंडी हवा, राजस्थान में इन सात जिलों में हो सकती है बारिश ,जानें आज के मौसम का हाल

Rain Alert In Rajasthan News

पहाड़ों से चली ठंडी हवा, राजस्थान में इन सात जिलों में हो सकती है बारिश ,जानें आज के मौसम का हाल
Rajasthan WeatherWeather TemperatureToday's Weather
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 90 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 70%
  • Publisher: 51%

प्रदेश के सात जिलों में आज और कल बारिश (Rain alert Rajasthan) होने की संभावना है। उदयपुर, जोधपुर और अजमेर संभाग में बदले मौसम के मिजाज के बाद यहां सर्दी तेज हो गई है। प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका फतेहपुर रहा जहां न्यूनतम तापमान 2.

जयपुर: राजस्थान प्रदेश में अब ठंड जोर पकड़ने लगी है। उत्तर भारत से ठंडी हवाओं के आने के कारण रात का पारा गिरने लगा है। यही वजह है कि प्रदेश के बीकानेर,जयपुर और भरतपुर संभाग के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट आई। बीते दिन बुधवार को प्रदेश के फतेहपुर इलाके में रात का पारा 3 डिग्री से भी नीचे चला गया। यहां न्यूनतम तापमान 2.

9 डिग्री दर्ज हुआ है। प्रदेश के इस तरह 12 शहरों का रात का पारा 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड हुआ है। इधर, राज्य मौसम विभाग की मानें तो आज गुरुवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर रहने वाला है। ऐसे में उदयपुर, जोधपुर और अजमेर संभाग के कहीं हिस्सों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। 28 नवंबर को इस सिस्टम के असर से अजमेर, जयपुर संभाग व आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। बाकी अधिकांश हिस्स में आगामी दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश के यह इलाके रहे ठंडे उत्तरी हवाओं के असर के कारण अब सर्दी अपना रंग दिखाने लगी है। ऐसे में पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ इलाकों में ठंड का प्रकोप तेज रहा। पिछले 24 घंटे में राजस्थान के फतेहपुर का 2.9 डिग्री सीकर का 4.0 डिग्री लूणकरणसर का 4.5 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। ऐसे ही नागौर का 5.2 डिग्री चूरू का 5.6 डिग्री अलवर का 6.5 डिग्री पिलानी का 7.0 डिग्री झुंझुनू का 7.2 डिग्री श्री गंगानगर का 8.7 डिग्री और वनस्थली का 9.3 डिग्री रात का पर रहा।सबसे गर्म दिन बाड़मेर और जालौर का रहा। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री तो जालौर में 28.1 डिग्री दर्ज हुआ। शीतलहर का बढ़ने लगा प्रकोपउत्तर भारत के पहाड़ों से बर्फीली हवाओं के आने के कारण अब राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ने लगा है। ऐसे में सर्दी जोर पकड़ने लगी है। दिन के समय भी अब ठंड का एहसास होने लगा है। लोग धूप सेकते हुए अब नजर आने लगे हैं। यही वजह है कि बुधवार के दिन राजस्थान के सभी शहरों का 30 डिग्री से नीचे दिन का पारा रहा। इन जिलों का बदले का मौसमपश्चिमी विक्षोभ के चलते आज 27 नवंबर को प्रदेश के जालौर, सिरोही, पाली, उदयपुर, राजसमंद, भीलवाड़ा और अजमेर जिलों में मौसम बदला सा रहेगा। हल्की बारिश और बूंदाबांदी इन जिलों में हो सकती है। 28 नवंबर को प्रदेश के दौसा, जयपुर, टोंक, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद और उदयपुर जिलों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Rajasthan Weather Weather Temperature Today's Weather Jaipur Weather Coldest Place In Rajasthan राजस्थान मौसम मौसम का तापमान आज का मौसम जयपुर मौसम

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

MP-राजस्थान में बाढ़ के हालात, 14 जिलों में स्कूल बंद: गाजियाबाद में सोसायटी का बेसमेंट धंसा; लैंडस्लाइड से...MP-राजस्थान में बाढ़ के हालात, 14 जिलों में स्कूल बंद: गाजियाबाद में सोसायटी का बेसमेंट धंसा; लैंडस्लाइड से...IMD Weather Rainfall LIVE Photos Update; Bihar Himachal Flood | Uttarakhand Mumbai Rajasthan Delhi MP Rain Alert
Read more »

जयपुर में कल ड्रोन से बरसात करवाएगी सरकार: कंपनी का दावा- देश में पहली बार छोटे इलाके में होगा कृत्रिम बारि...जयपुर में कल ड्रोन से बरसात करवाएगी सरकार: कंपनी का दावा- देश में पहली बार छोटे इलाके में होगा कृत्रिम बारि...Rajasthan Ramgarh Dam Artificial Rain Updateकृषि मंत्री डॉ.
Read more »

Durga Puja Weather: ৪৩ দিনে ১৩তম নিম্নচাপ! গোটা সেপ্টেম্বর জুড়ে চলবে দুর্যোগ, দুর্গাপুজোতে ভাসবে বাংলা? বড় আপডেট মৌসম ভবনের...Durga Puja Weather: ৪৩ দিনে ১৩তম নিম্নচাপ! গোটা সেপ্টেম্বর জুড়ে চলবে দুর্যোগ, দুর্গাপুজোতে ভাসবে বাংলা? বড় আপডেট মৌসম ভবনের...Durga Puja weather rain alert due to depression heavy rain in september
Read more »

पंजाब-हरियाणा में अगले 36 घंटे बारिश का अलर्ट: केदारनाथ-बद्रीनाथ में सीजन की पहली बर्फबारी; राजस्थान में ता...पंजाब-हरियाणा में अगले 36 घंटे बारिश का अलर्ट: केदारनाथ-बद्रीनाथ में सीजन की पहली बर्फबारी; राजस्थान में ता...IMD Rainfall Alert LIVE Photos Update; Rajasthan Haryana MP UP
Read more »

तूफान मोन्था का असर खत्म, अब बारिश नहीं ठंड बढ़ेगी: राजस्थान-MP में बारिश होगी; हिमाचल के 2 शहरों में तापमान...तूफान मोन्था का असर खत्म, अब बारिश नहीं ठंड बढ़ेगी: राजस्थान-MP में बारिश होगी; हिमाचल के 2 शहरों में तापमान...IMD Weather Rainfall Snowfall Photos Update; MP Rajasthan Himachal Cold Wave Alert
Read more »

तमिलनाडु के ऊटी में ओस जमी, MP में शीतलहर: राजस्थान-झारखंड समेत 5 राज्यों के 30 जिलों में पारा 10° से नीचे;...तमिलनाडु के ऊटी में ओस जमी, MP में शीतलहर: राजस्थान-झारखंड समेत 5 राज्यों के 30 जिलों में पारा 10° से नीचे;...IMD Weather Update; Mumbai Rainfall Snowfall Cold Wave Alert Himachal Uttarakhand Jammu Kashmir| MP Rajasthan
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:05:22