पहाड़ों पर 'सफेद आफत', मैदानों में बारिश, चलेंगी बर्फीली हवाएं... अगले 48 घंटे में कुदरत का दिखेगा रौद्र रू...

Aaj Ka Mausam Live News

पहाड़ों पर 'सफेद आफत', मैदानों में बारिश, चलेंगी बर्फीली हवाएं... अगले 48 घंटे में कुदरत का दिखेगा रौद्र रू...
Aaj Ka MausamWeather UpdateImd Weather Forecast
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 164 sec. here
  • 21 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 128%
  • Publisher: 51%

Aaj Ka Mausam Live: पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और मैदानों में बारिश ने मौसम को खतरनाक बना दिया है. IMD ने 27 से 28 जनवरी के लिए कई राज्यों में भारी बारिश, बर्फबारी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. कई राज्यों में तापमान में गिरावट से ठंड और बढ़ेगी. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

आज का मौसम लाइव : पहाड़ों पर भारी बर्फबारी ने मैदानी इलाकों का मौसम भी बदल दिया है. जम्मू कश्मीर से लेकर हिमाचल और उत्तराखंड में लगातार बर्फबारी हो रही है. मैदानी इलाकों में जहां शीतलहर खत्म होती दिख रही थी इस बर्फबारी ने एक बार फिर ठंड को बढ़ा दिया है.

वहीं देश की राजधानी दिल्ली में बारिश ने AQI में मामूली सुधार तो किया है लेकिन लोगों का मिजाज भी खराब कर दिया. इस बीच मौसम विभाग ने चिंता बढ़ा देने वाला अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने अपने अलर्ट में कहा है कि 27 और 28 जनवरी को कुदरत अपना रौद्र रूप दिखा सकती है. मौसम विभाग की चेतावनी एक सबसे बड़ा कारण नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस. नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस ने पूरे उत्तर भारत को अपनी चपेट में ले लिया है. पहाड़ों पर भारी बर्फबारी, मैदानों में बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की आशंका ने चिंता बढ़ा दी है. कई राज्यों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है. ठंड एक बार फिर जानलेवा हो सकती है. IMD ने अपने अलर्ट में साफ कहा है कि आने वाले 48 घंटे बेहद अहम हैं. पढ़ें- एमपी में ठंड का कहर! इंदौर-भोपाल में दिन-रात ठिठुरन, मौसम विभाग का अलर्ट 5 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में पांच राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इनमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु और पुडुचेरी शामिल हैं. 27 और 28 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में मध्यम से भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है. 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है. उत्तर भारत के 13 जिलों में शीतलहर उत्तर भारत में शीतलहर ने फिर से दस्तक दे दी है. प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर, रायबरेली, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, रामपुर, बिजनौर सहित कई जिलों में सुबह के समय कड़ाके की ठंड पड़ेगी. हरियाणा के गुरुग्राम और सोनीपत में भी सर्द हवाएं परेशान करेंगी. पंजाब के अमृतसर, जालंधर, बठिंडा, पटियाला और मोहाली में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी. दिल्ली का मौसम: फिर बारिश का डर दिल्ली वालों की मुश्किलें अभी खत्म नहीं हुई हैं. IMD के मुताबिक 27 जनवरी को राजधानी में फिर से बारिश हो सकती है. सुबह-शाम ठंडी हवाएं चलेंगी. न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक गिर सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहेगा. बारिश से AQI में हल्का सुधार जरूर हुआ है, लेकिन ठंड ने लोगों की दिनचर्या बिगाड़ दी है. यूपी में बारिश और आंधी का असर उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 27 और 28 जनवरी को मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी है. मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, सहारनपुर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, मुरादाबाद, कानपुर, लखनऊ और पीलीभीत में मौसम बिगड़ सकता है. तापमान में गिरावट के साथ ठंड और बढ़ेगी. यह भी पढ़ें- UP Weather Live: यूपी में इस दिन से फिर बदलेगा मौसम, 40 से अधिक जिलों में आंधी तूफान के साथ होगी बारिश, जानें IMD का अपडेट बिहार में कोहरा और ठंड बिहार में अगले 24 घंटे चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं. पटना, सारण, भोजपुर, गया और चंपारण के इलाकों में बादल छाए रहेंगे. पूर्णिया, किशनगंज, अररिया और कटिहार में घना कोहरा परेशानी बढ़ाएगा. सुबह के समय शीतलहर से जनजीवन प्रभावित हो सकता है. उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फ का कहर उत्तराखंड में 27 से 28 जनवरी को तेज हवाओं के साथ बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात की संभावना है. रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल और पिथौरागढ़ में तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है. हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली, कुल्लू और कांगड़ा में भारी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं. मनाली में तापमान माइनस 12 डिग्री तक जा सकता है. जम्मू-कश्मीर में 48 घंटे का अलर्ट जम्मू-कश्मीर में 27 जनवरी से लगातार 48 घंटे तक बारिश और बर्फबारी हो सकती है. श्रीनगर, गुलमर्ग, पुंछ और रियासी में तेज हवाओं के साथ मौसम बेहद खराब रहने वाला है. पश्चिमी और मध्य भारत का हाल राजस्थान और मध्य प्रदेश में फिलहाल मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन अगले 48 घंटे में कुछ इलाकों में बदलाव संभव है. सुबह-शाम ठंडी हवाएं चलेंगी और तापमान में गिरावट देखी जा सकती है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Aaj Ka Mausam Weather Update Imd Weather Forecast Snowfall Alert Rain Forecast IMD Warning Western Disturbance Weather Mausam News आज का मौसम लाइव आज का मौसम मौसम अपडेट आईएमडी मौसम पूर्वानुमान बर्फबारी की चेतावनी बारिश का पूर्वानुमान आईएमडी चेतावनी पश्चिमी विक्षोभ का मौसम मौसम समाचार

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कमजोर, 48 घंटे में 2-3° बढ़ेगा तापमान: फिर 1-2° घटेगा, उत्तरी हिस्सों में ठंड बढ़ेगी, ...वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कमजोर, 48 घंटे में 2-3° बढ़ेगा तापमान: फिर 1-2° घटेगा, उत्तरी हिस्सों में ठंड बढ़ेगी, ...Chhattisgarh weather forecast: Slight temperature rise expected in next 48 hours. Follow latest updates.
Read more »

यूपी: संभल में 48 घंटों के भीतर दूसरे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट का तबादलायूपी: संभल में 48 घंटों के भीतर दूसरे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट का तबादलाउत्तर प्रदेश के संभल में 48 घंटों के भीतर दो मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट का तबादला हो गया है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 20 जनवरी के अपने आदेश में संशोधन किया है, जिसमे संभल की शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण का आदेश देने वाले जज आदित्य सिंह को संभल का सीजेएम बनाया गया था. अब दीपक कुमार जयसवाल संभल के सीजेएम होंगे.
Read more »

सागर में छाए बादल, रात का पारा 15 डिग्री: सर्द हवाएं थमने से लोगों को मिली सर्दी से राहत, 48 घंटे ऐसा ही रह...सागर में छाए बादल, रात का पारा 15 डिग्री: सर्द हवाएं थमने से लोगों को मिली सर्दी से राहत, 48 घंटे ऐसा ही रह...Sagar weather update: Clouds bring relief from severe cold, temperatures rise. Follow Dainik Bhaskar Latest Updates. जनवरी के आखिरी दिनों में सागर के मौसम का मिजाज बदला है। रात में कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत मिली है तो दिन में बादल छाए हुए हैं।
Read more »

'राइफल, पिस्टल, 48 कारतूस, 43 डेटोनेटर', सीक्रेट इनपुट पर जवानों का एक्शन, माओवादी संगठन को झटका'राइफल, पिस्टल, 48 कारतूस, 43 डेटोनेटर', सीक्रेट इनपुट पर जवानों का एक्शन, माओवादी संगठन को झटकाNaxalite Weapons: गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों ने खुफिया सूचना पर बड़ी कार्रवाई की है। जवानों ने नक्सलियों के पास से विस्फोटक और हथियार बरामद किए हैं। दहशत फैलाने के लिए हथियार जमा किए गए थे।
Read more »

दिव्या दत्ता 48 की उम्र में भी क्यों हैं सिंगल? एक्ट्रेस ने बताई शादी न करने की वजहदिव्या दत्ता 48 की उम्र में भी क्यों हैं सिंगल? एक्ट्रेस ने बताई शादी न करने की वजहDivya Dutta On Being Single At Age Of 48: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने हाल ही में खुलासा किया कि वो प्यार के लिए तैयार हैं लेकिन शादी के लिए नहीं. चलिए आपको सब कुछ डिटेल में बताते हैं. मनोरंजन | बॉलीवुड
Read more »

6 मिनट 43 सेकेंड का वो क्लासिकल रोमांटिक गाना...जिसकी धुन सुन आज भी गुनगुनाने लगते हैं होठ, 48 साल बाद भी है फेवरेट6 मिनट 43 सेकेंड का वो क्लासिकल रोमांटिक गाना...जिसकी धुन सुन आज भी गुनगुनाने लगते हैं होठ, 48 साल बाद भी है फेवरेटBollywood Classical Romantic Song: 'अंखियों के झरोखों से' गाना 1978 में रिलीज हुआ था, जो इसी नाम की फिल्म का टाइटल ट्रैक है. इसे हेमलता ने गाया था, जिनकी आवाज में एक अनोखी मिठास थी. वहीं, इस गाने को कंपोज किया था रवींद्र जैन ने. ये गान रोमांटिक इमोशन को खूबसूरती से दिखाता है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:48:34