Hindu Temple Attacked in Canada: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने ब्रैम्पटन में एक हिंदू मंदिर में श्रद्धालुओं के एक समूह पर हमले के बाद कहा कि हिंसा की घटनाएं अस्वीकार्य हैं. हालांकि इससे पहले लगातार हिंदू मंदिर पर हमले हुए हैं.
नई दिल्ली: खालिस्तानियों ने कनाडा में एक बार फिर हिंदू मंदिर को निशाना बनाया है. खालिस्तानियों ने उन लोगों को भी नहीं छोड़ा जो वहां पूजा करने आए थे. खालिस्तानियों द्वारा यह नापाक हरकत कनाडा के ब्रैम्पटन के हिंदू सभा मंदिर में हुआ है.
हालांकि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार को मंदिर में हिंदू भक्तों पर हुए हमले की निंदा की है. बता दें कि इससे पहले ट्रूडो ने दिवाली सेलिब्रेशन भी किया था. लेकिन सवाल उठता है कि क्या सिर्फ निंदा से हो जाएगा. क्योंकि कनाडा में आए दिन हिंदूओं को निशाना बनाया जाता है. मंदिर को भी खूब निशाना बनाया जाता है और इसके दिवारों पर अपशब्द और इसके अंदर तोड़फोड़ की जाती है. ट्रूडो ने कहा, “ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर में आज हुई हिंसा की घटनाएं अस्वीकार्य हैं. हर कनाडाई को अपने धर्म का स्वतंत्र और सुरक्षित तरीके से पालन करने का अधिकार है.” उन्होंने “समुदाय की सुरक्षा और इस घटना की जांच के लिए त्वरित कार्रवाई” करने के लिए पुलिस को धन्यवाद दिया. घटना का वीडियो फुटेज, जिसे कनाडा के एक सांसद सहित अनेक स्रोतों द्वारा व्यापक रूप से ऑनलाइन साझा किया गया, में कई लोगों को मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं पर लाठियों से हमला करते हुए देखा जा सकता है. The acts of violence at the Hindu Sabha Mandir in Brampton today are unacceptable. Every Canadian has the right to practice their faith freely and safely. Thank you to the Peel Regional Police for swiftly responding to protect the community and investigate this incident. — Justin Trudeau November 3, 2024 पढ़ें- खालिस्तानियों की फिर नापाक हरकत, हिंदू मंदिर को बनाया निशाना घटना से फैला आक्रोश इस घटना ने इलाके में तनाव बढ़ा दिया, जिसके कारण कनाडाई पुलिस को बड़ी संख्या में कर्मियों को तैनात करना पड़ा. पील क्षेत्रीय पुलिस प्रमुख निशान दुरईप्पा ने संयम बरतने का आग्रह करते हुए कहा, ‘हम शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से विरोध करने के अधिकार का सम्मान करते हैं, लेकिन हम हिंसा और आपराधिक कृत्यों को बर्दाश्त नहीं करेंगे.’ उन्होंने आगे जोर देकर कहा कि जो लोग ऐसी गतिविधियों में शामिल हैं, उनका पीछा किया जाएगा, उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और उन पर आरोप लगाए जाएंगे. भारतीय मूल के कनाडाई सांसद चंद्र आर्य ने भी इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि खालिस्तानी चरमपंथियों ने “लाल रेखा पार कर ली है”. सांसद ने घटना का वीडियो ट्वीट करते हुए कहा, “कनाडाई खालिस्तानी चरमपंथियों ने आज एक लाल रेखा पार कर ली है. ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर के परिसर के अंदर हिंदू-कनाडाई भक्तों पर खालिस्तानियों द्वारा किया गया हमला दिखाता है कि कनाडा में खालिस्तानी हिंसक चरमपंथ कितना गहरा और बेशर्म हो गया है”.
Brampton Hindu Sabha Temple Khalistanis Attacked Hindus In Canada Khalistani Hooligans In Canada India Canada Row खालिस्तानियों ने हिंदू मंदिर पर किया हमला ब्रैम्पटन हिंदू सभा मंदिर पर हमला खालिस्तानियों ने कनाडा में हिंदुओं पर हमला किया जस्टिन ट्रूडो
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत ने कनाडा के ताजा आरोपों को बताया 'बेतुका', ट्रूडो के राजनीतिक एजेंडे पर साधा निशानाभारत ने कनाडा के ताजा आरोपों को बताया 'बेतुका', ट्रूडो के राजनीतिक एजेंडे पर साधा निशाना
Read more »
India Canada Conflict: भारत और कनाडा के संबंध शायद इतने ख़राब कभी नहीं रहेभारत-कनाडा तनाव | भारत ने आरोप लगाया कि ट्रूडो की राजनीतिक लिप्सा से भारत-कनाडा संबंध खराब हुए हैं। कनाडा में ही जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे की मांग शुरू हो गई है।
Read more »
कनाडा में दिवाली सेलिब्रेशन पर रोक, हिंदू फोरम ने विपक्षी नेता को घेराकनाडा के विपक्षी नेता पियरे पोइलीवर और कंजरवेटिव पार्टी द्वारा 2024 दिवाली उत्सव को रद्द करने के फैसले ने हिंदू, सिख, बौद्ध और जैन समुदायों में नाराजगी पैदा की है. कनाडा हिंदू फोरम ने इसे राजनीतिक तुष्टीकरण और सांस्कृतिक असंवेदनशीलता का प्रतीक बताया है, और आगामी चुनावों में सही नेता चुनने की जरूरत पर जोर दिया है.
Read more »
Diwali: जो बाइडन से तो बड़ा नहीं तुम्हारा आंगन...दिवाली को डिप्लोमेसी में मत घसीटो, ट्रूडो की कनाडा ने दिखा...Diwali Celebration: कनाडा अब भारत से तल्खी का बदला वहां के हिंदुओं संग ले रहा है. कनाडा में दिवाली सेलिब्रेशन पर रोक है. कनाडा की संसद में दिवाली उत्सव होना था, मगर विपक्षी नेता ने इसे ऐन वक्त पर कैंसल कर दिया. इस बार खुद ट्रूडो ने भी अब तक दिवाली नहीं मनाई है.
Read more »
India Canada Conflict: जस्टिन ट्रूडो को फिर तमाचा! अमित शाह का नाम लेने पर भारत की चेतावनी, गंभीर नतीजे ...भारत सरकार ने एक बार फिर कनाडा की जस्टिन ट्रूडो सरकार को चेताया है और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है.
Read more »
दिवाली फोटो शेयर करते हुए काजोल ने लीक कर दिया घर का सीक्रेटकाजोल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर दिवाली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर कीं और ऐसा कैप्शन लिखा कि आप कहेंगे ये तो हमारे जैसे निकले.
Read more »
