भारत सरकार ने एक बार फिर कनाडा की जस्टिन ट्रूडो सरकार को चेताया है और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है.
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का भारत विरोधी रवैया जारी है. अभी तक ट्रूडो ही भारत के खिलाफ आरोप लगाते थे. अब उनके मंत्री भी अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं. हद तो तब हो गई जब कनाडा सरकार के एक मंत्री ने गृहमंत्री अमित शाह के बारे में बेतुकी बयानबाजी की.
जिस पर भारत ने कनाडा को कड़ी फटकार लगाई है. वहां के राजदूत को समन भेजकर जवाब मांगा है. चेतावनी दी है कि इसके गंभीर नतीजे होंगे. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, हमने कल कनाडाई उच्चायोग के रिप्रजेंटेटिव को तलब किया था. 29 अक्टूबर, 2024 को ओटावा में पब्लिक सिक्योरिटी और नेशनल सिक्योरिटी पर स्थायी समिति की बैठक के दौरान उन्हें एक नोट दिया गया है. इसमें बताया गया कि भारत सरकार उप मंत्री डेविड मॉरिसन द्वारा समिति के समक्ष भारत के केंद्रीय गृह मंत्री के बारे में किए गए बेतुके और निराधार बयानों की कड़े शब्दों में विरोध करती है. कनाडा के उच्च अधिकारी भारत को बदनाम करने के लिए इस तरह के आरोप लगा रहे हैं. विदेश मंत्रालय ने कहा कि कनाडा अन्य देशों को प्रभावित करने की एक सोची समझी रणनीति के तहत जानबूझकर गलत बयानबाजी कर रहा है. इंटरनेशनल मीडिया में खबरें प्लांट की जा रही हैं. गलत सूचनाएं लीक की जा रही हैं. यह उसी प्लान का हिस्सा हैं, जो वर्षों से चला आ रहा है. भारत के साथ कनाडा सरकार का यह शत्रुतापूर्ण रवैया है. हमने बार-बार उन्हें चेताया है कि इस तरह की बयानबाजी के गंभीर नतीजे होंगे. यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…
India Canada Conflict India Canada Relations India Canada News Home Minister Amit Shah इंडिया कनाडा रिलेशन कनाडा पीएम जस्टिन ट्रूडो इंडिया कनाडा न्यूज कनाडा न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
खालिस्तानी आतंकी पन्नू बोला- कनाडा को भारत विरोधी जानकारियां दी: ट्रूडो को भारतीय उच्चायोग का खुफिया नेटवर्...India Canada Relations; कनाडाई PM जस्टिन ट्रूडो ने मंगलवार (15 अक्टूबर) को भारत सरकार के एजेंट्स पर खुफिया जानकारी जुटाने, टारगेट किलिंग
Read more »
India Canada Conflict: भारत और कनाडा के संबंध शायद इतने ख़राब कभी नहीं रहेभारत-कनाडा तनाव | भारत ने आरोप लगाया कि ट्रूडो की राजनीतिक लिप्सा से भारत-कनाडा संबंध खराब हुए हैं। कनाडा में ही जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे की मांग शुरू हो गई है।
Read more »
कानाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के बयान पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने क्या जवाब दिया?कानाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के भारत को लेकर दिए गए बयान पर अब विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मीडिया के सवालों का जवाब दिया है.
Read more »
Canada India Row: भारत ने कनाडा को दिखाया आईना, जस्टिन ट्रूडो को जमकर सुनाई खरी-खरी, ऐसे किया बेनकाब!Canada India Row MEA attacks Justin Trudeau over Lawrence Bishnoi Gang Hardeep Singh Nijjar Murder Case, भारत ने कनाडा को दिखाया आईना, जस्टिन ट्रूडो को जमकर सुनाई खरी-खरी
Read more »
ट्रूडो ने कनाडा फर्स्ट नीति का ऐलान किया: काबिल लोग नहीं मिले, विदेशी स्टाफ रखने से पहले बताना होगा; भारतीय...India Canada Dispute; PM Justin Trudeau Canadians First Policy कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने अगले साल से विदेशी अस्थायी कमर्चारियों की संख्या में कटौती करने का ऐलान किया है।
Read more »
टीएमसी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, अमित शाह पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोपटीएमसी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, अमित शाह पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप
Read more »
