जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए भीषण आतंकी हमले में 26 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश है, चाहे वो जमीनी स्तर पर हो या सोशल मीडिया पर.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए भीषण आतंकी हमले में 26 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश है, चाहे वो जमीनी स्तर पर हो या सोशल मीडिया पर. लोग सरकार से पाकिस्तान और पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
Advertisment एक्स पर दिखा रहा है पाकिस्तानियों का खौफ इसी के चलते पाकिस्तान में खलबली मची हुई है कि भारत कहीं एक बार फिर सर्जिकल स्ट्राइक या सीधे सैन्य कार्रवाई न कर दे. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स डर का माहौल देखने को मिल रहा है. पाकिस्तान यूजर्स #PahalgamTerroristAttack और #Modi कई ट्वीट्स कर रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पाकिस्तान में इस हमले को लेकर जबरदस्त चर्चा है. #PahalgamTerroristAttack और #Modi जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं. लोग अंदेशा जता रहे हैं कि भारत इस हमले के जवाब में कोई बड़ा कदम उठा सकता है. कुछ यूजर्स इस बात से भी डरे हुए हैं कि कहीं यह घटना भारत-पाकिस्तान के बीच जंग का कारण न बन जाए. वहीं, ट्रेंडिंग कीवर्ड्स में 'Kashmir', 'Modi', 'Pulwama', 'Jammu', 'Army' and 'Bollywood' जैसे टॉपिक्स भी शामिल हैं, जो इस घटना के असर और चर्चा की व्यापकता को दर्शाते हैं गूगल पर पाकिस्तानी यूजर्स की खोज पाकिस्तान में गूगल सर्च ट्रेंड्स पर नज़र डालें तो "Pahalgam" और "Pahalgam Attack" जैसे कीवर्ड्स टॉप पर हैं. ये दर्शाता है कि हमले के बाद पाकिस्तान में भी बेचैनी और डर का माहौल है. लगातार हो रही सर्चिंग से साफ है कि पाकिस्तान के नागरिक इस घटना को लेकर न सिर्फ चिंतित हैं, बल्कि इसके संभावित परिणामों से डरे हुए भी हैं. पाकिस्तानी सरकार और नेताओं की प्रतिक्रिया सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, पहलगाम में हमला करने वाले चार आतंकियों में से दो पाकिस्तानी नागरिक थे. घटना के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बयान जारी कर इस हमले से पाकिस्तान का कोई संबंध होने से इनकार किया और हमले की निंदा की. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हर प्रकार के आतंकवाद की कड़ी निंदा करता है.वहीं भारत में पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने एक्स पर लिखा, “मुझे पूरा विश्वास है कि पाकिस्तान भारत के किसी भी संभावित हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस बार हम पीछे नहीं हटेंगे.” ये भी पढ़ें- पहलगाम आतंकी हमले में ओडिशा के प्रशांत सत्पथी की दर्दनाक मौत, 8 साल के बेटे संग मनाने आए थे छुट्टियां
Terrorist Attacks Google Trends Major Terrorist Attacks Pakistan
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत फोर्ज के शेयर 2% गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैंभारत फोर्ज के शेयर 2% गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं. ये फूूल हिमालय के पहाड़ों पर मार्च-अप्रैल में मिलते हैं
Read more »
बस हफ्ते में 2 बार अप्लाई करें ये 3 जबरदस्त होममेड फेस मास्क, नहीं पड़ेगी फेशियल और क्लीनअप की जरूरतहम आपको यहां पर 3 होम मेड फेस मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें से कोई भी एक आप चेहरे पर सप्ताह में 2 बार अप्लाई कर सकते हैं...
Read more »
शहबाज़ और नवाज़ शरीफ़ के बेलारूस दौरे की पाकिस्तान में क्या हो रही है चर्चापाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ के साथ इस दौरे में उनके परिवार के कई सदस्य गए हुए थे, जिसकी वजह से पाकिस्तान के लोग 'शरीफ़ परिवार' पर तंज़ कस रहे हैं.
Read more »
पापा, पापा...यूं हस्ती खेलती वादी में आतंकियों ने बरसाई गोलियां, इंडियन आर्मी से भी जब डरे पर्यटक; देखें खौफनाक दृश्यPahalgam Terror Attack: पहलगाम में आतंकी हमले से पूरा देख सदमे में हैं. धर्म पूछ कर आतंकियों ने Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
दिल्ली में लैंडिंग से पहले ही पहलगाम पर PAK को मैसेज दे गए PM मोदी! नहीं इस्तेमाल किया पाकिस्तानी एयरस्पेसजम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जब पीएम मोदी भारत लौट रहे थे, उस वक्त पीएम मोदी का विमान पाकिस्तान के एयर स्पेस से होते हुए नहीं लौटा.
Read more »
पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान में क्या ट्रेंड कर रहा? गूगल पर ये कर रहे हैं सर्चपहलगाम हमले को लेकर पाकिस्तान की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बयान देते हुए कहा है कि पहलगाम आतंकी हमले से पाकिस्तान का कोई संबंध नहीं है. साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि पाकिस्तान हर स्वरूप में आतंकवाद की निंदा करता है.
Read more »
