पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ के साथ इस दौरे में उनके परिवार के कई सदस्य गए हुए थे, जिसकी वजह से पाकिस्तान के लोग 'शरीफ़ परिवार' पर तंज़ कस रहे हैं.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने बेलारूस दौरे को दोनों देशों के संबंधों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन बताया है.पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ इस हफ़्ते बेलारूस के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर गए हुए थे.
इस दौरान पाकिस्तान और बेलारूस के बीच कई अहम समझौते हुए.दरअसल, इस आधिकारिक दौरे में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के साथ उनका पूरा परिवार गया हुआ था, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर ख़ूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्ज़ेंडर लुकाशेंको शहबाज़ शरीफ़ के पूरे परिवार से मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं.पाकिस्तान में सोशल मीडिया से जुड़े क़ानून से क्यों डरे लोग?- वुसत की डायरीपाकिस्तान में योग करती महिला को परेशान करने का वीडियो वायरल, क्या है पूरा मामलाअपने दो दिवसीय आधिकारिक दौरे में बेलारूस पहुंचे शहबाज़ शरीफ़ अपने साथ पूरा परिवार लेकर गए थे. इस दौरे में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़, उनकी बेटी और पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज़ के साथ मरियम के भाई, उनकी बेटी भी गई हुई थीं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्ज़ेंडर लुकाशेंको इन सभी से मुलाक़ात करते दिख रहे हैं.पाकिस्तान के अख़बार 'द डॉन' के मुताबिक़, पाकिस्तान के डेलीगेशन में उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इसहाक़ डार, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तारड़, वाणिज्य मंत्री जाम कमाल ख़ान, संचार मंत्री अब्दुल अलीम ख़ान और प्रधानमंत्री के विशेष सहायक तारिक फ़ातमी भी शामिल थे.की शुरुआत में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ बेलारूस के राष्ट्रपति से गले मिलते हैं. इस दौरान नवाज़ शरीफ़ कहते हैं, "मेरे सबसे प्रिय दोस्त, आपको देखकर बहुत खुशी हुई. मैं यहां दोबारा आकर बहुत खुश हूं." इसके बाद अलेक्ज़ेंडर लुकाशेंको पाकिस्तान के वर्तमान प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ और मरियम नवाज़ से मिलते हैं. मरियम नवाज़ लुकाशेंको से अपने भाई को मिलाती हैं. इस दौरान नवाज़ शरीफ़ उनका परिचय देते हुए कहते हैं, "ये मेरा छोटा बेटा."इस बीच नवाज़ शरीफ़ बेलारूस के राष्ट्रपति से कहते हैं, "यह पहला देश है जहां हम सब साथ में आए हैं." जम्मू-कश्मीर के कठुआ में 13 दिनों से जारी चरमपंथ विरोधी अभियान में अब तक क्या-क्या हुआ? क्यों लग रहा है इतना वक़्त?इमेज कैप्शन,समाप्त पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के आधिकारिक बेलारूस दौरे को पाकिस्तानी लोग 'पारिवारिक दौरा' कहकर ट्रोल कर रहे हैं., "नवाज़ शरीफ़ ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ बेलारूस के राष्ट्रपति लुकाशेंको का अभिवादन किया. इससे कई लोगों को इस दौरे के कूटनीतिक प्रासंगिकता और महत्व पर आश्चर्य हुआ है."शहबाज़ शरीफ़ के इस दौरे की आलोचना विपक्षी पार्टी भी कर रही हैं. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ के सदस्य एरम जाफ़री ने भी शहबाज़ शरीफ़ के परिवार और बेलारूस के राष्ट्रपति की मुलाक़ात का वीडियो एक्स पर शेयर किया है., "ये मैं हूं, ये मेरे भाई हैं, ये मेरी बेटी के चाचा हैं, ये मेरी बेटी है और पीछे खड़ा मेरी बेटी का भाई है." एरम जाफ़री ने आगे लिखा, "यह मेरा बेटा है, और यह मेरी बेटी की बेटी है, यह मेरी पोती है और हम बेलारूस के आधिकारिक दौरे पर हैं.", "पूरा शरीफ़ परिवार बेलारूस के दौरे पर है. सभी स्वस्थ भी हैं. बेलारूस के राष्ट्रपति ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और वे "शरीफ़" के करीबी दोस्त भी हैं.", "ऐसा लगता है कि दोनों भाई नया खाता खोलने के लिए बेलारूस गए हैं."शमा जुनेजो नाम की एक सोशल मीडिया यूज़र ने इस दौरे की तारीफ़ की और इसे कूटनीतिक तौर पर एक उपलब्धि बताई., "प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ का बेलारूस दौरा महज़ एक सामान्य दौरा नहीं है. बेलारूस ने पहले भी पूर्व-पश्चिम गतिरोधों में चुपचाप मध्यस्थ की भूमिका निभाई है." शमा जुनेजो ने कहा, "पाकिस्तान के तटस्थ रुख़ और रणनीतिक भूगोल को देखते हुए चौंके ना, क्योंकि शायद शहबाज़ शरीफ़ के कूटनीति के तहत इस्लामाबाद को भविष्य के शांति स्थापना स्थल के रूप में पेश किया जा रहा हो.", "पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़ के अध्यक्ष नवाज़ शरीफ़ और प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने बेलारूस के राष्ट्रपति के रात्रिभोज में शामिल हुए."भारत की पूर्व राजनयिक ने बताया पाकिस्तान में उनके साथ क्या हुआ- विवेचनापाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने बताया कि बेलारूस ने एक लाख पचास हज़ार से अधिक पाकिस्तानी युवाओं और उच्च कुशल श्रमिकों को बेलारूस आमंत्रित करने का प्रस्ताव दिया है.अख़बार ने एसोसिएटेड प्रेस ऑफ़ पाकिस्तान के हवाले से लिखा, "दोनों देशों के बीच रक्षा, वाणिज्य और पर्यावरण संरक्षण समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से कई समझौते और एमओयू साइन हुए हैं." द डॉन के मुताबिक़, "प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने शुक्रवार को कहा कि बेलारूस ने पाकिस्तान के राष्ट्र निर्माण के प्रयासों में योगदान देने के लिए एक लाख पचास हज़ार से अधिक पाकिस्तानी युवाओं और उच्च कुशल श्रमिकों को बेलारूस आमंत्रित करने का प्रस्ताव दिया है." पाकिस्तान और बेलारूस की सरकारों ने रिएडमिशन समझौता, रक्षा मंत्रालयों के बीच समझौता और दोनों देशों के आंतरिक मंत्रालयों के बीच सहयोग को लेकर भी एक समझौता किया. दोनों देशों के बीच सैन्य तकनीकी सहयोग को लेकर एक रोडमैप पर भी सहमति बनी. इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण, डाक सेवाओं, व्यापार समर्थन, व्यापार विकास और व्यापार निकायों के बीच सहयोग को लेकर भी समझौते हुए.फ़र्शी सलवार: मुग़लों के ज़माने का परिधान क्यों कर रहा है पाकिस्तान में ट्रेंड पाकिस्तानी कंपनियों पर अमेरिकी प्रतिबंध: परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम के लिए इसका मतलब क्या है?बांग्लादेश के लिए ये सुविधा बंद कर देने से क्या भारत पर भी कोई असर पड़ेगा?अमेरिका में बिना रजिस्ट्रेशन कराए 30 दिनों से ज़्यादा रहने पर होगी सज़ाइलाहाबाद हाई कोर्ट की रेप केस में विवादित टिप्पणी, कहा- महिला खुद ही ज़िम्मेदारये वायरल 'मोबाइल पलंग' देखा क्या, जिसे उठाकर ले गई पश्चिम बंगाल पुलिसझारखंडः 18 नाबालिग़ों पर शादी से लौट रही तीन नाबालिग़ लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बलूचिस्तान में कत्लेआम मचाने की तैयारी में शाहबाज, ट्रेन हाईजैक के बाद बनाएंगे नई फोर्स, बलूचों पर फूटेगी BLA से हार की तिलमिलाहटबलूचिस्तान में विद्रोही संगठन BLA के लड़ाकों के ट्रेन पर हमले और उसे कब्जे में लेने के बाद पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है। इसकी खिसियाहट में शहबाज शरीफ अब बलूचों से बदला लेने की तैयारी कर रहे हैं। शहबाज शरीफ की योजना बलूचिस्तान में कत्लेआम मचाने की है। इसके लिए उन्होंने नई फोर्स की बात की...
Read more »
Top News: शुभमन को डेट कर रही TV एक्ट्रेस, 60 साल के आमिर करेंगे तीसरी शादी?इस हफ्ते एंटरटेनमेंट की दुनिया में आरजे महवश और आमिर खान के रिलेशनशिप की चर्चा रही. जानें और क्या खास हुआ.
Read more »
मोनालिसा का छम्मा छम्मा गाने पर डांस वीडियो वायरल, फैंस ने कर दी कमेंट्स की बरसातइन दिनों सोशल मीडिया पर महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा की चर्चा सुनने को मिल रही है, जिनके एक्टिंग डेब्यू करने की चर्चा खूब हो रही है.
Read more »
बहन मुख्यमंत्री और बाप पूर्व PM...लंदन में बुरा फंसा पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का भतीजा; दिवालिया घोषितपाकिस्तान के मौजूद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के भतीजे और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बेटे हसन नवाज को लंदन में टैक्स डिफॉल्टर घोषित किया गया है। उस पर आरोप है कि उसने साल 2015-2016 से टैक्स बकाया रखा है जिसके बाद उस पर जुर्माना लगाया गया है और अब उसे 10 मिलियन पाउंड भरना होगा। अगले महीने से उसके खिलाफ संपत्ति नीलामी की कार्रवाई हो सकती...
Read more »
पाकिस्तान के पूर्व PM नवाज शरीफ को बेटी ने दी नौकरी, लाहौर में घूम-घूमकर करेंगे…पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ने सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के अध्यक्ष का मजाक उड़ाया और उन्हें सरकारी 'नौकरी' मिलने पर बधाई दी.
Read more »
भारत का आर्थिक गुलाम बन जाएगा पाकिस्तान... शहबाज और मुनीर के 'ग्रेटर पंजाब' प्लान से बौखलाए पाकिस्तानी, बताए खतरेआरोप लगाए गये हैं कि पाकिस्तान की सेना और शहबाज शरीफ की सरकार का 'ग्रेटर पंजाब' एक आर्थिक जुआ है, जिससे पाकिस्तान आर्थिक तौर पर भारत का गुलाम बन सकता है। दावा किया गया है कि शहबाज शरीफ की सरकार, भारत समर्थित है और ये मुक्त व्यापार और सीमा पार आवाजाही को सुविधाजनक बनाने की कोशिश कर रही है। इसका मकसद दोनों पंजाबों के बीच आर्थिक संबंधों को बढ़ावा...
Read more »
