पश्चिम बंगाल के भांगर में तृणमूल नेता रज्जाक खान की गोली मारकर हत्या

United States News News

पश्चिम बंगाल के भांगर में तृणमूल नेता रज्जाक खान की गोली मारकर हत्या
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

पश्चिम बंगाल के भांगर में तृणमूल नेता रज्जाक खान की गोली मारकर हत्या

भांगर , 11 जुलाई । पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के भांगर इलाके में गुरुवार रात एक सनसनीखेज घटना में तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता रज्जाक खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई।यह घटना काशीपुर थाना क्षेत्र के भांगर खालपार में हुई, जहां अज्ञात हमलावरों ने रज्जाक खान पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। पुलिस के अनुसार, हमले में रज्जाक खान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह हमला व्यक्तिगत रंजिश या राजनीतिक हिंसा का परिणाम हो सकता है।तृणमूल कांग्रेस विधायक सौकत मोल्ला ने आरोप लगाया, रज्जाक खान भांगर विधानसभा क्षेत्र में हमारे सक्रिय और मजबूत कार्यकर्ता और नेता थे। आईएसएफ समर्थित असामाजिक तत्वों ने नौशाद सिद्दीकी के इशारे पर यह सब किया है। भांगर क्षेत्र में आईएसएफ के लिए कोई जगह नहीं है, इसलिए वे इस तरह की हरकतें कर रहे हैं। हमने पुलिस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से उन्हें तुरंत गिरफ्तार करने का अनुरोध किया है।रज्जाक खान भांगर इलाके में तृणमूल के एक सक्रिय कार्यकर्ता थे और स्थानीय स्तर पर उनकी अच्छी-खासी पहचान थी। उनकी हत्या की खबर से इलाके में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों और तृणमूल समर्थकों में आक्रोश देखा जा रहा है, वहीं पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच करेगी ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। तृणमूल के स्थानीय नेताओं ने इस हत्या की कड़े शब्दों में निंदा की है और इसे सुनियोजित साजिश करार दिया है। उनका कहना है कि रज्जाक खान एक समर्पित कार्यकर्ता थे। हम सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए।आपको बता दें, भांगर और आसपास के इलाकों में पहले भी राजनीतिक हिंसा की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिसके कारण यह क्षेत्र अक्सर चर्चा में रहता है।पुलिस ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और मामले की जांच का भरोसा दिया है। इस हत्या के बाद भांगर में तनावपूर्ण है और प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है।--आईएएनएसएकेएस/एकेजे Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

गैंग्स ऑफ पंजाब! कौन है गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया, जिसकी मां को रात के अंधेरे में मारी गई गोलीगैंग्स ऑफ पंजाब! कौन है गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया, जिसकी मां को रात के अंधेरे में मारी गई गोलीपंजाब के बटाला में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां हरजीत कौर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमले में करनवीर भी मारा गया, जो जग्गू के सारे धंधे संभालता था।
Read more »

दिनदहाड़े शराब ठेकेदार को गोलियों से किया छलनी, फिर...दिनदहाड़े शराब ठेकेदार को गोलियों से किया छलनी, फिर...Rajasthan Crime: कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर में 4 दिन पहले शराब ठेकेदार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने वाले 6 बदमाशों में से पुलिस किसी को पकड़ नहीं सकी.
Read more »

पश्चिम बंगाल : सुकांत मजूमदार की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन, सजल घोष समेत तीन पार्षद हिरासत मेंपश्चिम बंगाल : सुकांत मजूमदार की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन, सजल घोष समेत तीन पार्षद हिरासत मेंपश्चिम बंगाल : सुकांत मजूमदार की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन, सजल घोष समेत तीन पार्षद हिरासत में
Read more »

पटना में मशहूर उद्योगपति गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या, गांधी मैदान के पास दिया गया वारदात को अंजामपटना में मशहूर उद्योगपति गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या, गांधी मैदान के पास दिया गया वारदात को अंजामFamous businessman Gopal Khemka shot dead in Patna near Gandhi Maidan at midnight । पटना में मशहूर उद्योगपति गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या, गांधी मैदान के पास दिया गया वारदात को अंजाम
Read more »

Chandauli News: चंदौली में सनसनीखेज वारदात, दिनदहाड़े BJP नेता के भाई की गोली मारकर हत्याChandauli News: चंदौली में सनसनीखेज वारदात, दिनदहाड़े BJP नेता के भाई की गोली मारकर हत्याचंदौली शहर में शनिवार की सुबह गोलियों की गूंज से पूरा इलाका दहल उठा. चकिया कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सहदुल्लापुरा कस्बे में दिनदहाड़े बदमाशों ने बीजेपी नेता प्रदीप मौर्य के भाई संतोष मौर्य की गोली मारकर हत्या कर दी.
Read more »

पटना के बाद अब नालंदा में मर्डर, घर में घुसकर दो लोगों की गोली मारकर हत्यापटना के बाद अब नालंदा में मर्डर, घर में घुसकर दो लोगों की गोली मारकर हत्याबिहार के नालंदा जिले में रविवार को बच्चों के मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया. जिसके बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के दो लोगों को घर में घुसकर गोली मार दी. जिससे दोनों की मौत हो गई. घटना दीपनगर थाना इलाके के डुमरावां गांव की बताई जा रही है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:58:05