भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने अगिआंव में एनडीए उम्मीदवार महेश पासवान और बड़हरा में भाजपा उम्मीदवार राघवेंद्र प्रताप सिंह के लिए जनसभाओं को संबोधित किया। अगिआंव में सभा के बाद हेलीकॉप्टर का ईंधन खत्म होने पर वे सड़क मार्ग से रवाना हुए। पवन सिंह ने एनडीए सरकार के विकास कार्यों की सराहना की और लोगों से उम्मीदवारों को विजयी बनाने की अपील...
संवाद सूत्र, अगिआंव। भोजपुरी सुपरस्टार गायक पवन सिंह मंगलवार को अगिआंव प्रखंड क्षेत्र के नारायणपुर खेल मैदान में एनडीए विधायक प्रत्याशी महेश पासवान के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। सभा समाप्त होने के बाद जब वे पियनियां के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होने वाले थे, तभी पता चला कि हेलीकॉप्टर का इंधन खत्म हो गया है। इसके बाद वे सड़क मार्ग से पियनियां के लिए रवाना हो गए। सभा को संबोधित करते हुए पवन सिंह ने कहा कि विपक्षी दल केवल विकास की बातें करते हैं, लेकिन उनके कार्य धरातल पर दिखाई नहीं देते। एनडीए सरकार में कई विकासात्मक कार्य हुए हैं। आगे उन्होंने कहा कि मोदी और नीतीश की जोड़ी हिट है। जो बिहार की जनता को विकास की राह पर ले जा रही है। आज बिहारी का सम्मान बाहर के शहरों में पवन सिंह ने कहा कि आज बिहारी का सम्मान बाहर के शहरों में भी हो रहा है और हमें गर्व है कि हम बिहारी हैं। साथ ही उन्होंने भोजपुर संगीत गाते हुवे महेश पासवान के समर्थन मे वोट करने का अपील किया। मौके पर अगिआंव विधायक प्रत्याशी महेश पासवान, पूर्व प्रमुख सुशुमलता कुशवाहा, भाजपा नेता राजेंद्र तिवारी, पावना पैक्स अध्यक्ष बागी आलोक सिंह, अजीत सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। राघवेंद्र प्रताप सिंह के समर्थन में प्रचार वहीं बड़हरा प्रखंड के सेमरिया पड़रिया खेल मैदान में भोजपुरी फिल्म अभिनेता सह पावर स्टार पवन सिंह भाजपा प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह के समर्थन में प्रचार करने के लिए पहुंचे। उनके पहुंचते ही मैदान में मौजूद हजारों की भीड़ ने पवन सिंह के नाम से जोरदार नारेबाजी की। मंच के चारों ओर लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ था। इस दौरान पवन सिंह ने कहा कि आज मंगलवार है, हनुमान जी का दिन है। मैं अपने सभी भाई, बहन, चाचा और माताओं से आग्रह करता हूं कि बड़हरा विधानसभा से हमारे चाचा राघवेंद्र प्रताप सिंह को विजयी बनाकर विधानसभा भेजिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जनहित में कई विकास कार्य किये हैं और बड़हरा के सर्वांगीण विकास के लिए राघवेंद्र प्रताप सिंह का जीतना जरूरी है। सभा के दौरान पवन सिंह के जोशीले अंदाज और जनता के उत्साह से पूरा मैदान गूंज रहा था।.
संवाद सूत्र, अगिआंव। भोजपुरी सुपरस्टार गायक पवन सिंह मंगलवार को अगिआंव प्रखंड क्षेत्र के नारायणपुर खेल मैदान में एनडीए विधायक प्रत्याशी महेश पासवान के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। सभा समाप्त होने के बाद जब वे पियनियां के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होने वाले थे, तभी पता चला कि हेलीकॉप्टर का इंधन खत्म हो गया है। इसके बाद वे सड़क मार्ग से पियनियां के लिए रवाना हो गए। सभा को संबोधित करते हुए पवन सिंह ने कहा कि विपक्षी दल केवल विकास की बातें करते हैं, लेकिन उनके कार्य धरातल पर दिखाई नहीं देते। एनडीए सरकार में कई विकासात्मक कार्य हुए हैं। आगे उन्होंने कहा कि मोदी और नीतीश की जोड़ी हिट है। जो बिहार की जनता को विकास की राह पर ले जा रही है। आज बिहारी का सम्मान बाहर के शहरों में पवन सिंह ने कहा कि आज बिहारी का सम्मान बाहर के शहरों में भी हो रहा है और हमें गर्व है कि हम बिहारी हैं। साथ ही उन्होंने भोजपुर संगीत गाते हुवे महेश पासवान के समर्थन मे वोट करने का अपील किया। मौके पर अगिआंव विधायक प्रत्याशी महेश पासवान, पूर्व प्रमुख सुशुमलता कुशवाहा, भाजपा नेता राजेंद्र तिवारी, पावना पैक्स अध्यक्ष बागी आलोक सिंह, अजीत सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। राघवेंद्र प्रताप सिंह के समर्थन में प्रचार वहीं बड़हरा प्रखंड के सेमरिया पड़रिया खेल मैदान में भोजपुरी फिल्म अभिनेता सह पावर स्टार पवन सिंह भाजपा प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह के समर्थन में प्रचार करने के लिए पहुंचे। उनके पहुंचते ही मैदान में मौजूद हजारों की भीड़ ने पवन सिंह के नाम से जोरदार नारेबाजी की। मंच के चारों ओर लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ था। इस दौरान पवन सिंह ने कहा कि आज मंगलवार है, हनुमान जी का दिन है। मैं अपने सभी भाई, बहन, चाचा और माताओं से आग्रह करता हूं कि बड़हरा विधानसभा से हमारे चाचा राघवेंद्र प्रताप सिंह को विजयी बनाकर विधानसभा भेजिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जनहित में कई विकास कार्य किये हैं और बड़हरा के सर्वांगीण विकास के लिए राघवेंद्र प्रताप सिंह का जीतना जरूरी है। सभा के दौरान पवन सिंह के जोशीले अंदाज और जनता के उत्साह से पूरा मैदान गूंज रहा था।
Bihar Election Campaign NDA Candidate Mahesh Paswan Raghavendra Pratap Singh Bhojpuri Superstar Aginaw Rally Barhara Rally Helicopter Fuel Bihar Development Bhojpur News Bhojpur Latest News Bhojpur News In Hindi Bhojpur Samachar
