Best Action Drama Film: आज हम आपको 22 अवॉर्ड जीतने वाली दमदार फिल्म के बारे में बताते हैं. आईएमडीबी रेटिंग सुपर से भी ऊपर है. फिल्म के लिए हीरो ने बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड अपने नाम कर लिया था. यह फिल्म एक्शन-ड्रामा से भरपूर है.
नई दिल्ली. 6 साल पुरानी एक फिल्म की कहानी ने दर्शकों के दिलों को छू लिया था. कमाल की बात फिल्म ने 2 दर्जन से ज्यादा अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया. आईएमडीबी पर भी फिल्म को शानदार रेटिंग मिली है. खास बात है कि आप मूवी का फ्री में लुत्फ उठा सकते हैं.
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम है ‘असुरन’. असुरन तमिल भाषा में बनी एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन वेट्रिमारन ने किया है. इसमें लीड रोल में धनुष नजर आते हैं. यह फिल्म फिल्म जातिवाद, जमीन विवाद और सामाजिक अन्याय पर आधारित है. इसमें मंजू वारियर, प्रकाश राज, पवन, पशुपति और ए. वेंकटेश जैसे सितारे अहम किरदारों में थे. फिल्म की कहानी शिवसामी और उसके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक गरीब किसान है. वह अपने परिवार के साथ छोटे से गांव में रहता है. शिवसामी के दो बेटे हैं- बड़े बेटे का नाम मुरुगन और छोटे का नाम चिदंबरम है. उसकी एक बेटी भी है. शिवसामी की जिंदगी तब बदल जाती है, जब एक ऊंची जाति का जमींदार उसकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करता है. शिवसामी का बड़ा बेटा मुरुगन निडर और गुस्सैल स्वभाव का है. जमीन विवाद में वह जमींदार के लोगों से भिड़ जाता है. इसके बाद मुरुगन की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है. यह घटना शिवसामी और उसके परिवार को हिला देती है. शिवसामी इस बात पर जोर देता है कि बदला लेने की बजाय कानून पर सहारा लेगा, लेकिन छोटा बेटा चिदंबरम बर्दाश्त नहीं कर पाता और जमींदार की हत्या कर देता है. फिल्म की कहानी अतीत और वर्तमान में चलती है. फ्लैशबैक में पता चलता है कि शिवसामी जवानी के दिनों में गुस्सैल और हिंसक किस्म का लड़का था. उसने कभी अपने परिवार की हत्या का बदला लेने के लिए कई लोगों की जान ली थी, लेकिन बाद में उसने शांति का रास्ता अपनाया, ताकि उसका परिवार बेहतर जीवन जी सके. कहानी बड़ा मोड़ तब लेती है, जब शिवासामी को अपने पुराने रूप में लौटना पड़ता है, ताकि वह अपने परिवार को बाहुबली जमींदारों से बचा सके. शिवासामी को अपने परिवार की खातिर मजबूरी में हथियार उठाना पड़ता है. मूवी की कहानी दमदार है और खास बात है कि इसने कई अवॉर्ड अपने नाम किए थे. असुरन फिल्म में धनुष ने अपनी शानदार एक्टिंग से दिल जीत लिया था. उन्हें इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था. आईएमडीबी की रिपोर्ट के मुताबिक, धनुष की फिल्म ने टोटल 22 अवॉर्ड अपने नाम कर लिए थे. अगर आप इस मूवी को देखना चाहते हैं, तो आपको एक रुपये भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे. इन दिनों धनुष की एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘असुरन’ यूट्यूब पर अच्छी क्लालिटी में अवेलेबल है. फिल्म की रेटिंग सुपर से भी ऊपर है. इसे आईएमडीबी पर 10 में से 8.4 रेटिंग मिली है.
Prakash Raj Asuran Movie Dhanush Film Asuran Dhanush Awards Dhanush On Youtube धनुष असुरन फिल्म असुरन अवॉर्ड्स असुरन यूट्यूब
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
खून-खराबा और रंजिश, झामफाड़ एक्शन से भरपूर है धांसू रेटिंग वाली फिल्मखून-खराबा और रंजिश, झामफाड़ एक्शन से भरपूर है धांसू रेटिंग वाली फिल्म, इंडिया में नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड
Read more »
राज कपूर-ऋषि कपूर के खानदान का वो रईस 'सितारा', इस वजह से बन गया 'घमंडी बाप'राज कपूर-ऋषि कपूर के खानदान का वो रईस 'सितारा', शशि कपूर की वजह से बन गया 'घमंडी बाप'
Read more »
OTT पर छा गई गांव की कहानी, इंडिया में नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड, सुपर से ऊपर है वेब सीरीज की IMDb रेटिंगTop Trending Series On OTT: ओटीटी पर एक बार फिर गांव की कहानी छा गई है. सीरीज ने दस्तक देते ही टॉप 10 ट्रेंटिंग लिस्ट पर कब्जा कर लिया है. आईएमडीबी रेटिंग जान आप तुरंत सीरीज को देखने के लिए बैठ जाएंगे. इसकी कहानी लोगों को बहुत पसंद आ रही है.
Read more »
28 अवॉर्ड जीतने वाली वो फिल्म, जिसकी 40 दिनों में कम्प्लीट हुई थी शूटिंग, 100 लड़कियों में से चुनी गई थी ही...Unforgettable Movie: आज हम आपको ऐसी शानदर हिंदी फिल्म के बारे में बताते हैं, जिसकी कहानी ने दर्शकों के दिलों को जीत लिया था. सिर्फ 40 दिनों में फिल्म की शूटिंग हो गई थी और रिलीज के बाद 28 अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया था. आज भी फिल्म पर लोग प्यार लुटाते हैं.
Read more »
2 घंटे 10 मिनट की फाड़ू रेटिंग वाली फिल्म, रोमांच से भरपूर है एक-एक सीन, देश में नंबर 1 पर कर रही है ट्रेंड...Top Trending Film On OTT: अगर आप ड्रामा थ्रिलर फिल्म देखने के शौकीन हैं, तो हम आपको फाड़ू फिल्म के बारे में बताते हैं. इन दिनों मूवी ओटीटी पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म का एक-एक सीन रोमांच से भरपूर है. अगर आपने एक बार देखना शुरू किया, तो आखिरी तक उठने का मन नहीं करेगा.
Read more »
35 अवॉर्ड जीतने वाली कल्ट फिल्म, 3 हीरो ने सिल्वर स्क्रीन पर मिलकर मचाया था धमाल, झन्नाटेदार है IMDb रेटिंग...Unforgettable Movie: आज हम आपको ऐसी फिल्म के बारे में बताते हैं, जिसने 35 अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया था. 14 साल पहले सिल्वर स्क्रीन पर तीन हीरो ने मिलकर धमाल मचा दिया था. आईएमडीबी पर भी फिल्म को सुपर से ऊपर की रेटिंग मिली है.
Read more »
