परवेज मुशर्रफ ने माना जैश को भारत में हमले के लिए कई बार किया है इस्‍तेमाल, भारत का कहा हुआ सच

United States News News

परवेज मुशर्रफ ने माना जैश को भारत में हमले के लिए कई बार किया है इस्‍तेमाल, भारत का कहा हुआ सच
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 101 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 44%
  • Publisher: 53%

परवेज मुशर्रफ ने माना जैश को भारत में हमले के लिए कई बार किया है इस्‍तेमाल, भारत का कहा हुआ सच ParvejMusharraf India Pakistan

इतना ही नहीं मुशर्रफ ने ये भी माना है कि जैश कश्‍मीर में फैली हिंसा और सीमा पर तनाव का केंद्र बिंदु है। आपको बता दें कि परवेज मुशर्रफ के समय में ही पाकिस्‍तान ने भारत पर कारगिल युद्ध थोपा था। इस युद्ध के केंद्र में वही थे। इसकी पटकथा खुद मुशर्रफ ने ही तैयार की थी। उन्‍होंने यह भी माना है कि भारत में तनाव फैलाने के लिए पाकिस्‍तान की इंटेलिजेंस के आदमी हमेशा से ही काम करते रहे हैं। उन्‍होंने भारत पर आरोप लगाया कि वह पाकिस्‍तान में हमला कराते हैं और हम उनके यहां पर हमला कराते हैं।पाकिस्‍तान के पूर्व राष्‍ट्रपति ने यह सब खुलासा एक पाकिस्‍तान के पत्रकार से हुई विशेष बातचीत में किया है। उन्‍होंने यह खुलासा उस सवाल के जवाब में दिया जिसमें पत्रकार ने पूछा था कि उनके कार्यकाल में क्‍या वह पाकिस्‍तान जैश ए मुहम्‍मद पर प्रतिबंध लगाने में नाकाम रहे। यहां पर बता दें कि मुशर्रफ वर्ष 2001-2008 तक सत्ता में थे। मुशर्रफ ने इस बातचीत में बताया कि वह काफी अलग समय था। वह खुद ऐसा करने के समर्थन में नहीं थे। उनका कहना था कि वह भी जैश जैसे ही एक आतंकी संगठन के हमले में बाल-बाल बचे थे। यहां पर ये भी बता दें कि मुशर्रफ के कार्यकाल से कुछ समय पहले ही जैश अस्तित्‍व में आया था, लेकिन मुशर्रफ के कार्यकाल में यह संगठन काफी बड़ा हो गया। जैश उन संगठनों में से है जो लगातार भारत और जम्‍मू कश्‍मीर में बड़े हमले करवाता रहा है। इसका मकसद जम्‍मू कश्‍मीर को पाकिस्‍तान के साथ मिलाना और भारत से अलग करना है। यह संगठन मसूद अजहर के नेतृत्‍व में हमले करता है। हमले कब कहां करने हैं इसका फैसला मसूद अजहर करता है और अन्‍य लोग इसके लिए काम करते हैं। पिछले माह 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले की जिम्‍मेदारी भी इसी संगठन ने ली थी। इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले ने दोनों देशों के बीच तनाव को चरम पर पहुंचा दिया था। इसके चलते भारत ने बालाकोट में एयर स्‍ट्राइक तक की थी।जैश ए मुहम्‍मद के मुद्दे को भारत कई बार वैश्विक मंच पर भी उठाता रहा है। इतना ही नहीं इस बार जैश के सरगना मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगाने फ्रांस, अमेरिका और ब्रिटेन ने संयुक्‍त रूप से संयुक्‍त राष्‍ट्र में प्रस्‍ताव रखा है। हालांकि इस तरह का प्रस्‍ताव पहले भी कई बार सुरक्षा परिषद में आया है लेकिन हर बार चीन इस पर वीटो पावर का इस्‍तेमाल करता रहा है।.

इतना ही नहीं मुशर्रफ ने ये भी माना है कि जैश कश्‍मीर में फैली हिंसा और सीमा पर तनाव का केंद्र बिंदु है। आपको बता दें कि परवेज मुशर्रफ के समय में ही पाकिस्‍तान ने भारत पर कारगिल युद्ध थोपा था। इस युद्ध के केंद्र में वही थे। इसकी पटकथा खुद मुशर्रफ ने ही तैयार की थी। उन्‍होंने यह भी माना है कि भारत में तनाव फैलाने के लिए पाकिस्‍तान की इंटेलिजेंस के आदमी हमेशा से ही काम करते रहे हैं। उन्‍होंने भारत पर आरोप लगाया कि वह पाकिस्‍तान में हमला कराते हैं और हम उनके यहां पर हमला कराते हैं।पाकिस्‍तान के पूर्व राष्‍ट्रपति ने यह सब खुलासा एक पाकिस्‍तान के पत्रकार से हुई विशेष बातचीत में किया है। उन्‍होंने यह खुलासा उस सवाल के जवाब में दिया जिसमें पत्रकार ने पूछा था कि उनके कार्यकाल में क्‍या वह पाकिस्‍तान जैश ए मुहम्‍मद पर प्रतिबंध लगाने में नाकाम रहे। यहां पर बता दें कि मुशर्रफ वर्ष 2001-2008 तक सत्ता में थे। मुशर्रफ ने इस बातचीत में बताया कि वह काफी अलग समय था। वह खुद ऐसा करने के समर्थन में नहीं थे। उनका कहना था कि वह भी जैश जैसे ही एक आतंकी संगठन के हमले में बाल-बाल बचे थे। यहां पर ये भी बता दें कि मुशर्रफ के कार्यकाल से कुछ समय पहले ही जैश अस्तित्‍व में आया था, लेकिन मुशर्रफ के कार्यकाल में यह संगठन काफी बड़ा हो गया। जैश उन संगठनों में से है जो लगातार भारत और जम्‍मू कश्‍मीर में बड़े हमले करवाता रहा है। इसका मकसद जम्‍मू कश्‍मीर को पाकिस्‍तान के साथ मिलाना और भारत से अलग करना है। यह संगठन मसूद अजहर के नेतृत्‍व में हमले करता है। हमले कब कहां करने हैं इसका फैसला मसूद अजहर करता है और अन्‍य लोग इसके लिए काम करते हैं। पिछले माह 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले की जिम्‍मेदारी भी इसी संगठन ने ली थी। इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले ने दोनों देशों के बीच तनाव को चरम पर पहुंचा दिया था। इसके चलते भारत ने बालाकोट में एयर स्‍ट्राइक तक की थी।जैश ए मुहम्‍मद के मुद्दे को भारत कई बार वैश्विक मंच पर भी उठाता रहा है। इतना ही नहीं इस बार जैश के सरगना मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगाने फ्रांस, अमेरिका और ब्रिटेन ने संयुक्‍त रूप से संयुक्‍त राष्‍ट्र में प्रस्‍ताव रखा है। हालांकि इस तरह का प्रस्‍ताव पहले भी कई बार सुरक्षा परिषद में आया है लेकिन हर बार चीन इस पर वीटो पावर का इस्‍तेमाल करता रहा है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कुपवाड़ा में 2 आतंकी ढेर, उड़ी में पाकिस्तान ने फिर किया युद्धविराम उल्लंघनकुपवाड़ा में 2 आतंकी ढेर, उड़ी में पाकिस्तान ने फिर किया युद्धविराम उल्लंघनTwo terrorists killed in encounter in Jammu and Kashmir Kupwara district\'s Handwara area | कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में एक बिल्डिंग में 2-3 आतंकी छिपे होने की खबर मिली थी रात 9 बजे शुरू हुई सर्चिंग, 2 बजे शुरू हुई मुठभेड़, सुबह 7 बजे खत्म हुआ ऑपरेशन पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर 7वें दिन किया युद्धविराम उल्लंघन
Read more »

'एयरस्ट्राइक में भारत ने गिराए 15 पेड़', UN में शिकायत करेगा पाकिस्तान'एयरस्ट्राइक में भारत ने गिराए 15 पेड़', UN में शिकायत करेगा पाकिस्तानIndia air Strike पाकिस्तान अब संयुक्त राष्ट्र में भारत के खिलाफ शिकायत तक रहा है. पाकिस्तान का दावा है कि भारत की एयरस्ट्राइक में उनके कई पेड़ तबाह हुए हैं.
Read more »

भारत में एफ-16 विमान भेजकर बुरा फंसा पाकिस्तान, अमेरिका ने किया बड़ा एलान- Amarujalaभारत में एफ-16 विमान भेजकर बुरा फंसा पाकिस्तान, अमेरिका ने किया बड़ा एलान- Amarujalaभारतीय वायुसीमा का उल्लंघन कर बुधवार सुबह हमला करने की फिराक में आए पाकिस्तान के लड़ाकू विमान एफ-16 को भारतीय वायुसेना
Read more »

LIVE: संकल्‍प रैली में पहुंचे PM मोदी, भारत माता की जय के साथ शुरू किया संबोधनLIVE: संकल्‍प रैली में पहुंचे PM मोदी, भारत माता की जय के साथ शुरू किया संबोधनपटना के गांधी मैदान में आज राजग की संकल्‍प रैली हो रही है। इसमें मुख्‍य वक्‍ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। उन्‍हें सुनने के लिए भारी भीड़ जुटने लगी है।
Read more »

फ्रांस ने यूएनएससी में स्थायी सदस्यता के लिए फिर किया भारत का समर्थन - Amarujalaफ्रांस ने यूएनएससी में स्थायी सदस्यता के लिए फिर किया भारत का समर्थन - Amarujalaफ्रांस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए एक बार फिर से भारत का समर्थन किया है। मार्च महीने
Read more »

BREAKING: जम्मू-कश्मीर के त्राल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को किया ढेर– News18 हिंदीBREAKING: जम्मू-कश्मीर के त्राल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को किया ढेर– News18 हिंदीJammu-Kashmir: Security forces killed terrorist in Pulwama's Tral onm-BREAKING: जम्मू-कश्मीर के त्राल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को किया ढेर
Read more »

परवेज मुशर्रफ का बड़ा खुलासा, जैश की मदद से भारत में कई बार कराए बम धमाकेपरवेज मुशर्रफ का बड़ा खुलासा, जैश की मदद से भारत में कई बार कराए बम धमाकेपाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने बुधवार को एक पाकिस्तानी पत्रकार से बातचीत करते हुए खुलासा किया कि पाकिस्तान ने भारत पर हमले के लिए जैश-ए-मोहम्मद का कई बार इस्तेमाल किया है।
Read more »

मेरे कार्यकाल में पाकिस्तान ने जैश की मदद से भारत पर किया हमला- मुशर्रफ– News18 हिंदीमेरे कार्यकाल में पाकिस्तान ने जैश की मदद से भारत पर किया हमला- मुशर्रफ– News18 हिंदीपाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने अपने ही देश की पोल खोल दी है. बुधवार को एक पाकिस्तानी पत्रकार से बातचीत करते हुए परवेज मुशर्रफ ने खुलासा किया कि पाकिस्तान ने भारत पर हमले के लिए जैश-ए-मोहम्मद का कई बार इस्तेमाल किया है. मुशर्रफ ने कहा, 'मेरे कार्यकाल में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ने भारत पर हमलों को अंजाम देने के लिए कई दफा आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की मदद ली.'-Pakistan intelligence agency isi used Jaish-e-Mohammed to carry out attacks in India, says Pervez Musharraf onm
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:11:35