Panna News-पन्ना में पुलिस की टीम पर हमला हुआ है. इस हमले में बृजपुर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह भदौरिया और आरक्षक राम निरंजन कुशवाह घायल हो गए हैं, आरोपियों ने दोनों को बंधक बना लिया था. पुलिस की टीम गैर इरादतन हत्या के आरोपी को पकड़ने के लिए धरमपुर गांव गई थी.
Attack on Police Team-मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला हुआ है. यह हमला ग्राम गजना धरमपुर में हुआ है. इस हमले में बृजपुर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह भदौरिया और आरक्षक राम निरंजन कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
दोनों को सतना के बिड़ला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना के बाद गांव को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है. पुलिस की टीम गैर इरादतन हत्या के आरोपी को पकड़ने के लिए गांव गई थी. घटना बुधवार रात साढ़े 8 बजे की बताई जा रही है. 40 से 50 लोगों ने किया हमला जानकारी के अनुसार, बृजपुर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह भदौरिया अपनी टीम के साथ गैर इरादतन हत्या के आरोपी पंचम यादव पिता शिव सिंह यादव को पकड़ने के लिए धरमपुर गांव में गए थे. जैसे ही पुलिस की टीम गांव में पहुंची तो आरोपियों ने विवाद शुरू कर दिया. विवाद के दौरान गांव के 40 से 50 लोगों ने पुलिस को घेरकर हमला कर दिया. टीआई और कॉन्स्टेबल को बनाया बंधक 40 से 50 लोगों के हमले के दौरान पुलिस टीम में हलचल मच गई. हमले के दौरान आरोपियों ने थाना प्रभारी और कॉन्स्टेबल को बंधक बना लिया. 8 पुलिसकर्मी मौके से अपनी जान बचाकर हथियार छोड़कर गांव से भाग निकले. उन्होंने फौरन पुलिस कंट्रोल रूम को इस घटना की सूचना दी. मौके पर एसपी कई थानों के बल के साथ पहुंचीं इस घटना की सूचना पर एसपी निवेदिता नायडू कई थानों की फोर्स लेकर गांव में पहुंची. उन्होंने घायल थाना प्रभारी और आरक्षक को वहां से निकाला और सतना के बिड़ला अस्पताल भेजा. बताया जा रहा है कि थाना प्रभारी महेंद्र सिंह भदौरिया के सिर पर गंभीर चोट आई है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी पंचम यादव को गिरफ्तार कर लिया है, इसी आरोपी को पकड़ने पुलिस की टीम गांव पहुंची थी. घटना के बाद पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है। सभी अधिकारी बृजपुर थाने में मौजूद हैं और स्थिति पर नजर रख रहे हैं. यह भी पढ़ें-स्कूल को बनाया शराब-मुर्गा पार्टी का अड्डा, नशे में बच्चों के साथ किया गाली-गलौच मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । यहां पढ़ें Panna की हर खबर | मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Mp News Panna News Panna Police Team Attacked Police Team Attacked In Panna Panna Police Hamla Panna Latest News Ti And Constabled Attacked In Panna Police Team Beaten By Villagers Villagers Beat Police Team पन्ना में पुलिस पर हमला पुलिस की टीम पर हमला पन्ना में पुलिस की टीम पर हुआ हमला ग्रामीणों ने पुलिस पर किया हमला पुलिस पर हुआ हमला पुलिस को बनाया बंधक मध्यप्रदेश न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
MP के पन्ना जिले में बदहाल हुआ सिस्टम, टेंपो में रखकर शव ले गए परिजन, देखें VideoPanna News: पन्ना जिले में एक बार फिर बदहाल सिस्टम दिखा है. पन्ना जिला अस्पताल में एक शव को Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
भास्कर अपडेट्स: केंद्र सरकार का फैसला- अब हर आपदा के लिए अलग मंत्रालय को जिम्माbreaking news hindi, breaking news today, breaking news today bhopal, breaking news live, breaking news afghanistan, breaking news headlines, breaking news
Read more »
भास्कर अपडेट्स: दिल्ली में भारत मंडपम के पास 1 करोड़ के गहनों की लूट, आरोपी फरारbreaking news hindi, breaking news today, breaking news today bhopal, breaking news live, breaking news afghanistan, breaking news headlines, breaking news
Read more »
भास्कर अपडेट्स: दिल्ली के सीलमपुर में 15 साल के लड़के की चाकू मारकर हत्या, नाबालिग आरोपी हिरासत मेंbreaking news hindi, breaking news today, breaking news today bhopal, breaking news live, breaking news afghanistan, breaking news headlines, breaking news
Read more »
Panna News: पन्ना में माता विसर्जन को जा रहे चल जुलूस पर चढ़ी अनियंत्रित बोलेरो, 25 से अधिक घायलPanna Accident News: दशरहा की शाम को पन्ना में बड़ा हादसा हो गया. दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे चल जुलूस पर बोलेरो चढ़ गई. जानें पूरी घटना....
Read more »
Durgapur Incident: দুর্গাপুরকাণ্ডে বড় আপডেট! ধর্ষণের রাতে নিগৃহীতা আর তাঁর প্রেমিকের গোপন হোয়াটসঅ্যাপ চ্যাট... বিস্ফোরক...In Durgapur incident all of the accused are sent to Jail custody and TI parade will happen in front of judge
Read more »
