पटना जिले की 14 विधानसभा सीटों पर चुनावी प्रचार तेज हो गया है। प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं से मिल रहे हैं। शहरी क्षेत्रों में सड़क और जलजमाव जैसे मुद्दे हैं, तो ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और शिक्षा जैसे मुद्दे उठाए जा रहे हैं। प्रमुख दलों के स्टार प्रचारक भी रैलियां और रोड शो कर रहे हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के...
जागरण संवाददाता, पटना। जिले की 14 विधानसभा सीटों पर चुनावी प्रचार अब जोर पकड़ चुका है। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। शहर से लेकर गांव तक जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। सुबह से देर रात तक प्रत्याशी और कार्यकर्ता घर-घर दस्तक दे रहे हैं। कुम्हरार, दीघा, फुलवारी, बांकीपुर, दानापुर, फतुहा, बख्तियारपुर, मसौढ़ी, पालीगंज, मनेर, मोकामा, बाढ़, पटना साहिब जैसी सीटों पर अलग-अलग मुद्दों पर मतदाताओं का रुख देखा जा रहा है। शहरी इलाकों में सड़क, जलजमाव, ट्रैफिक, सफाई और नाली की समस्या प्रमुख मुद्दे बने हैं, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई की कमी पर लोग खुलकर सवाल उठा रहे हैं। इधर प्रमुख दलों के स्टार प्रचारक भी जिले में डेरा डाले हुए हैं। दीघा में भाजपा प्रत्याशी संजीव चौरसिया के प्रचार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभा की। वहीं, यहां से महागठबंधन में भाकपा माले की प्रत्याशी दिव्या गौतम के लिए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने रोड शो किया। जनसुराज के रितेश रंजन सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने मोहल्लों में जनसंर्पक अभियान चलाया। वहीं, बसपा के प्रभाकर कुमार सिंह शहर के विभिन्न वार्डों में प्रचार किया। इसी तरह बांकीपुर से भाजपा प्रत्याशी नितिन नवीन के समर्थन में गोरखपुर के सांसद व अभिनेता रवि किशन ने सभा की। राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रामलखन महतो चौक पुराना जक्कनपुर में सभा की। वहीं, जनसुराज की वंदना कुमारी ने घर-घर पहुंचकर जनसंपर्क अभियान चलाया। कुम्हरार विधानसभा में भाजपा के संजय गुप्ता के समर्थन में कंकड़बाग में नागरिक संवाद किया। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी इंद्रदीप कुमार चंद्रवंशी ने अभिनेता कुणाल के साथ कंकड़बाग में रोड शो किया। हर विधानसभा व प्रखंड में बना नियंत्रण कक्ष विधानसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ.
त्यागराजन एसएम ने सोमवार को जिला निर्वाचन नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त अधिकारियों व कर्मियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सतर्कता और तत्परता के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाएं। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि निर्वाचन स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। उन्होंने बताया कि 6 नवंबर को मतदान प्रक्रिया की निरंतर निगरानी के लिए जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है।
Bihar Elections 2025 Patna Assembly Seats Election Campaign Voter Outreach Star Campaigners Urban Issues Rural Issues District Election Officer Assembly Elections Patna News Patna Latest News Patna News In Hindi Patna Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
नोएडा एयरपोर्ट के तीसरे चरण में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू, जानिए किन 14 गांवों की ली जाएगी जमीननोएडा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के तहत 14 गांवों की जमीन अधिग्रहीत की जानी है। प्रभावित ग्रामीणों की सूची जारी कर दी गई है।
Read more »
14 की उम्र में शादी, पति निकला जल्लाद...450 फिल्में करने वाली परमसुंदरी14 की उम्र में शादी, पति निकला जल्लाद...450 फिल्में करने वाली परमसुंदरी, जिसके 1 आइटम सॉन्ग से उठ पड़ता था जलजला
Read more »
Dumdum Crime Incident: দমদমে গণধর্ষণ! ১৪র স্কুল ছাত্রীকে বস্তিতে তুলে নিয়ে গিয়ে তিন হায়নার লাগাতার থাবা শরীরে...In Dumdum on saturday evening a 14 years girl school student faced tremendous physical harrasment and molstation in a slum with the help of toto driver
Read more »
इनामी नक्सली सुनीता ने किया सरेंडर, बालाघाट पुलिस को CM ने दी बधाई14 लाख की इनामी नक्सली सुनीता ने किया सरेंडर, बालाघाट पुलिस को CM ने दी बधाई
Read more »
एक गली में 4 मकान, करोड़ों का फार्महाउस, जेवर: रिटायर्ड इंस्पेक्टर की लग्जरी लाइफ देखकर दंग रह गई विजिलेंस,...सहारनपुर में मेरठ की विजिलेंस टीम ने रिटायर्ड इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा की आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच तेज कर दी है। शुरुआती छापेमारी में 14.
Read more »
जयपुर सड़क हादसे पर मंत्री गजेन्द्र सिंह का बयान- कोई दारू पीकर गाड़ी चलाए तो परिवहन विभाग जिम्मेदार नहींJaipur Accident : हरमाड़ा सड़क हादसे में 14 मौतें, गजेंद्र सिंह खींवसर के बयान पर विवाद, प्रशासनिक लापरवाही के आरोप, जांच जारी, डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
Read more »
