Punjab rejected cricketer Dilpreet Bajwa selected for Canada T20 World Cup team. Follow latest updates. पंजाब ने क्रिकेट प्लेयर दिलप्रीत बाजवा को ठुकराया। माता-पिता बेट को लेकर कनाडा शिफ्ट हुए।
वर्ल्ड कप में टीम को लीड करेंगे बाजवा; सिलेक्शन न हुआ तो निराश मां-बाप कनाडा शिफ्ट हुएजिस क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा को पंजाब ने ठुकराया, वह महज 3 साल में कनाडा की क्रिकेट टीम के कैप्टन बन गए। कनाडा क्रिकेट बोर्ड ने दिलप्रीत को अगले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम की कमान सौंपी है।दिलप्रीत पहले पंजाब में क्रिकेट खेलते थे। पटियाला में 130 रन की पारी खेलने के बावजूद पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम में उनका सिलेक्शन नहीं हुआ। इससे निराश होकर मां-बाप बेटे को लेकर कनाडा शिफ्ट हो गए। दिलप्रीत का क्रिकेट का जुनून वहां भी जारी रहा। पहले उन्होंने क्लब क्रिकेट खेला। इसके बाद जब क्रिकेट का हुनर दिखाया तो कनाडा की इंटरनेशनल क्रिकेट टीम में उनका सिलेक्शन कर लिया गया।इसकी पूरी कहानी पढ़िए.
..दिलप्रीत के कनाडा टीम के कैप्टन बनने का सफर...: गुरदासपुर के बटाला के रहने वाले दिलप्रीत को क्रिकेट खेलने का शौक बचपन से था। उन्होंने सरकारी कॉलेज गुरदासपुर के मैदान में कोच राकेश मार्शल के पास क्रिकेट की कोचिंग शुरू की और जिले की टीम का हिस्सा बने।दिलप्रीत ने पंजाब राज्य अंतर-जिला कटोच शील्ड टूर्नामेंट समेत अन्य टूर्नामेंटों में गुरदासपुर जिले का प्रतिनिधित्व किया। इसी टूर्नामेंट के आधार पर पंजाब रणजी टीम का चयन होता है। दिलप्रीत ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया, फिर भी उनका सलेक्शन नहीं हुआ।दिलप्रीत सिंह बाजवा 2020 तक पंजाब में रहे और उन्होंने पंजाब क्रिकेट टीम में अपनी जगह बनाने के लिए दावेदारी पेश की, लेकिन वो सिलेक्ट नहीं हुए। कुछ समय पहले उन्होंने पटियाला के खिलाफ शानदार 130 रन की पारी खेली पर उन्हें नजरअंदाज किया गया।टीम में सिलेक्ट न होने पर दिलप्रीत सिंह बाजवा निराश हो गए। पटियाला में खेली गई पारी के बाद उनका पंजाब अंडर-19 टीम में चयन लगभग तय माना जा रहा था, लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें किनारे कर दिया। बेटे को निराश देखकर माता पिता उन्हें लेकर 2020 में कनाडा चले गए।दिलप्रीत ने कनाडा में 3 साल तक क्लब क्रिकेट यानि घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने ग्लोबल टी-20 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींच लिया। मॉंट्रियल टाइगर्स टीम के लिए खेलते हुए कई आकर्षक पारियां खेलीं, जिसके बाद चयनकर्ताओं ने उन्हें राष्ट्रीय टीम में शामिल करने का निर्णय लिया।ग्लोबल टी-20 टूर्नामेंट में दिलप्रीत को दुनिया के बडे़ खिलाड़ियों का साथ मिला। इस टूर्नामेंट में क्रिस गेल, टिम साउदी, कार्लोस ब्रैथवेट और जिमी नीशम जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का साथ मिला। क्रिस गेल दिलप्रीत के खेल से खासे प्रभावित हुए और उनका मार्गदर्शन दिया।दिलप्रीत सिंह बाजवा के शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्हें कनाडा की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में 2023 में स्थान मिला। टीम में जगह मिलने के बाद वे लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे और अब 2026 T-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए उन्हें टीम का कप्तान बना दिया गया।कप्तान दिलप्रीत सिंह बाजवा के अलावा रोपड़ के परगट सिंह और चंडीगढ़ के नवनीत धालीवाल भी पंजाब में घरेलू क्रिकेट खेल चुके हैं। परगट सिंह तो पंजाब रणजी टीम का हिस्सा भी रहे हैं। वर्तमान में परगट सिंह भी कनाडा की राष्ट्रीय टीम का हिस्सा हैं। इसके अलावा नवनीत धालीवाल ने पंजाब में इंटर डिस्ट्रिक्ट लेवल पर क्रिकेट खेली है। दिलप्रीत के अलावा कनाडा की टी-20 टीम में जसकरनदीप बुट्टर, नवनीत धालीवाल, कंवरपाल, रविंदरपाल सिंह, अजयवीर हुंदल कुल छह प्लेयर कनाडा की टी-20 वर्ल्ड कप टीम में हैं।IPL ऑक्शन के बाद PBKS का AI VIDEO:यानसन ने पंजाबी कुर्ता-पाजामा पहना, स्टोईनिस पी रहे लस्सी; गाना लगाया- लब के ले आ साड्डी टक्कर दा IPL-2026 के लिए टीम कंप्लीट होने के बाद पंजाब किंग्स की टीम ने AI वीडियो जारी किया है। जिसमें इंडियन प्लेयर्स के साथ विदेशी प्लेयर्स को पंजाबी पहनावे में दिखाया गया है। मार्को यानसन से लेकर अजमतुल्ला उमरजई तक को पंजाबी कुर्ते-पाजामे पहने दिखाया है। यही नहीं, पंजाबी कल्चर को टच कर फैंस बढ़ाने के लिए विदेशी खिलाड़ियों को मंजे पर बैठकर लस्सी पीते भी दिखाया गया है।यूपी में कोहरा, अमरोहा में 15 गाड़ियां टकराईंकोहरे में ठिठुरते पहुंचे परिक्षा केंद्र,चेकिंग कर प्रवेशछत्तीसगढ़ के उत्तर-मध्य क्षेत्र में शीतलहर का अलर्टपंजाब में कोहरे के कारण डिवाइडर से टकराई फॉर्च्यूनर
Dilpreet Bajwa Canada Captain Punjab Rejected Cricketer Canada T20 Captain Indian Origin Dilpreet Bajwa Cricket Journey Gurdaspur Cricketer Canada Global T20 Canada Player Canada Cricket Team News Indian Origin Canada Cricketer Dilpreet Bajwa Profile Canada T20 World Cup Captain Punjab Cricket Selection Issue Batala Cricketer Success Story
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
टी-20 विश्व कप विवाद: आईसीसी प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेश दौरे पर, भारत में खेलने पर जारी तनातनीभारत और बांग्लादेश के बीच टी-20 विश्व कप को लेकर विवाद गहरा गया है, जिसके समाधान के लिए आईसीसी का प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेश का दौरा करेगा। विवाद में बांग्लादेश के भारत में मैच खेलने से इनकार करने और खिलाड़ियों के बहिष्कार जैसी घटनाएं शामिल हैं।
Read more »
आईसीसी प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेश दौरे पर, टी-20 विश्व कप विवाद सुलझाने की कोशिशभारत और बांग्लादेश के बीच टी-20 विश्व कप को लेकर जारी विवाद गहराता जा रहा है, जिसके बीच आईसीसी का एक प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेश का दौरा कर विवाद को सुलझाने का प्रयास करेगा। टीम के भारत में मैच खेलने को लेकर संशय बरकरार है।
Read more »
टी-20 वर्ल्डकप विवाद सुलझाने ढाका जाएंगे ICC के 2 अधिकारी: बांग्लादेश वेन्यू बदलने की मांग पर अड़ा; BCCI ने ...Bangladesh India T20 World Cup 2026 Venue Controversy Update; Follow ICC Officers Dhaka Visit, BCB Board, Mustafizur Rahman, BCCI, KKR IPL 2026 Squad Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »
स्पेस से लौटने के बाद शनचो-20 क्रू पहली बार मीडिया के सामने आयास्पेस से लौटने के बाद शनचो-20 क्रू पहली बार मीडिया के सामने आया
Read more »
IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला टीम की घोषणा, जानें पूरा कार्यक्रमभारतीय महिला क्रिकेट टीम अगले महीने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी, जहां वह तीन टी-20, तीन वनडे और एक टेस्ट मैच खेलेगी। बीसीसीआई ने वनडे और टी-20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है। दौरे का पूरा कार्यक्रम और टीम की जानकारी यहां देखें।
Read more »
IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, जानिए पूरा शेड्यूल और स्क्वाडभारतीय महिला क्रिकेट टीम अगले महीने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी, जहां 3 टी-20, 3 वनडे और एक टेस्ट मैच खेला जाएगा। बीसीसीआई ने वनडे और टी-20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। दौरे का पूरा शेड्यूल और स्क्वाड यहां देखें।
Read more »
