पंजाब के लुधियाना में बसे यूपी-बिहार के प्रवासी मज़दूरों की सुध कौन लेगा?- लोकसभा चुनाव 2019
वहीं, शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार महेशिंदर सिंह ग्रेवाल का दावा है कि अकाली दल-भाजपा सरकार के 10 वर्षों के दौरान ग़रीब कॉलोनियों को हर तरह की सुविधाएं दी गई थीं. ग्रेवाल कहते हैं,"ग़रीब कॉलोनियों के लिए लगातार पीने के पानी की व्यवस्था की गई थी.
अब अगर एक या दो कॉलोनियों में समस्या है तो मैं निश्चित रूप से उन्हें चुनाव जीतने पर हल करूंगा." आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार प्रोफ़ेसर तेजपाल गिल इन हालात के लिए अकाली दल और कांग्रेस को ज़िम्मेदार ठहराते हैं. पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के एमएस सिद्धू ने पंजाब में आने वाले प्रवासी मज़दूरों और उनकी कार्यशैली पर शोध किया है. सिद्धू का कहना है कि तीन करोड़ की आबादी वाले पंजाब में लगभग 37 लाख प्रवासी मज़दूर हैं. 1978 में पंजाब में प्रवासी मज़दूरों की संख्या 2.18 लाख थी जो अब कई गुना बढ़ गई है. बदलते समय के साथ प्रवासियों ने पंजाब में खेतों में मज़दूरी करना छोड़कर ग़ैर-कृषि क्षेत्रों में कारोबार शुरू किया है.सिद्धू कहते हैं,"1970 के दशक में पंजाब में जब धान की फसल शुरू हुई थी उसी समय बिहार और उत्तर प्रदेश से यहां मज़दूरों का आना शुरू हुआ था. कारण ये था कि प्रवासी मज़दूरों को धान के खेती की जानकारी थी लेकिन पंजाबियों को नहीं." सिद्धू के मुताबिक़ 37 लाख प्रवासी मज़दूरों में से लगभग चार लाख मज़दूर खेतों में काम करते हैं और धान के मौसम में ये संख्या 5 लाख तक पहुंच जाती है. बाकी प्रवासी मज़दूर लुधियाना समेत पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में स्थायी रूप से बस गए हैं. वो कारखानों से लेकर इमारतें बनाने के काम और फल-सब्ज़ी बेचने से लेकर ढाबे चलाने और पेट्रोल पंप हर जगह काम करते हैं.प्रवासी मज़दूरों और ग़रीब कॉलोनियों में सड़कों की हालत दयनीय है इसलिए कोई भी नेता या फ़िल्म स्टार यहां रोड शो करने नहीं आता. उम्मीदवार इन बस्तियों में नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से प्रवासी मज़दूरों तक अपनी पहुंच बना रहे हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लोकसभा चुनाव 2019 : छठे चरण में 7 राज्यों की 59 सीटों पर 59.70 प्रश मतदान, प. बंगाल में सबसे अधिक 80.13 प्रश वोटिंगनई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए छठे चरण के तहत 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान आज सुबह 7 बजे शुरू हुआ। इस चरण में केंद्रीय मंत्री राधामोहनसिंह, हर्षवर्धन सिंह, मेनका गांधी, नरेंद्र सिंह तोमर, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता शीला दीक्षित दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला होगा। मतदान से जुड़ी हर जानकारी...
Read more »
राजतिलक: छठे चरण के मतदान में पश्चिम बंगाल आगे, पिछड़ा उत्तर प्रदेश West Bengal registers massive voter turnout in sixth phase - Rajtilak AajTakलोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण में दिल्ली सहित 7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर आज मतदान पूरा हो गया है. इसमें केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, हर्षवर्धन और मेनका गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया की किस्मत का फैसला होगा. छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, बिहार और मध्य प्रदेश की 8-8, दिल्ली की सात और झारखंड की चार सीटों पर वोटिंग के बाद उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो चुका है. चुनाव आयोग के मुताबिक लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 63.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. आयोग के रात 8.50 बजे तक आए आंकड़ों के अनुसार बिहार में 59.29, हरियाणा में 66.69, मध्य प्रदेश में 64.22, उत्तर प्रदेश में 54.29, पश्चिम बंगाल में 80.35, झारखंड में 64.50 और दिल्ली में 58.93 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »
पंजाब के खन्ना में बोले राहुल गांधी- न्याय योजना से पैदा होंगे रोजगार के अवसरकेंद्र की मोदी सरकार पर हमला करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री बने और उन्होंने देश के युवाओं को हर साल नौकरी देने का वादा किया, लेकिन उनके वादे का क्या हुआ. 56 इंच के प्रधानमंत्री ने यह भी वादा किया कि लोगों के खाते में 15 लाख रुपए डाले जाएंगे.
Read more »
पंजाब में प्रचार के दौरान केजरीवाल के खिलाफ लगे नारे, दिखाए गए काले झंडेप्रदर्शनकारी गुरिंदर सिंह ने कहा, 'पिछले लोकसभा चुनाव में केजरीवाल ने पंजाब को यह कहकर बदनाम किया था कि यह 'मादक पदार्थो का स्वर्ग है' और 'यहां के युवा नशे के आदी हैं'.
Read more »
बिहार: आखिरी चरण के चुनाव में मोदी सरकार के 4 मंत्रियों की किस्मत दांव पर
Read more »
कैप्टन से नाराज नहीं, शतरंज की बिसात बिछी हो और प्यादा अपनी औकात भूल जाये तो कुचला जाता है : नवजोत सिंह सिद्धूआख़िरी दौर के चुनाव प्रचार में सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताक़त झोंक दी है लेकिन प्रचार के इस आख़िरी पड़ाव में पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू ने वोकल कॉर्ड में ख़राबी की शिकायत करते हुए प्रचार से दूरी बना ली है. बाक़ी के राज्यों में पार्टी का प्रचार करने के बाद सिद्धू कल पंजाब में राहुल गांधी की रैली से दूर रहे. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से उनका मनमुटाव इसके पीछे सबसे बड़ी वजह है. पंजाब की कांग्रेस प्रभारी आशा कुमारी ने सार्वजनिक तौर पर यह कहकर सिद्धू की नाराज़गी को और बढ़ा दिया है कि पंजाब में प्रचार के लिए सिद्धू की ज़रूरत नहीं है.
Read more »
Lok Sabha Chunav 2019 LIVE UPDATES - देखिए, जब मीडिया के सवालों पर बोले मणिशंकर अय्यर- 'मैं उल्लू हूं लेकिन इतना बड़ा उल्लू नहीं हूं।'लोकसभा चुनाव 2019 के सातवें और अंतिम चरण के लिए राजनीतिक पार्टियों में घमासान जारी है। सारे दल अंतिम चरण में ज्यादा से ज्यादा सीटें हासिल करने की जुगत में लगे हुए हैं। इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश, बिहार और चंडीगढ़ में रैलियों को संबोधित करेंगे। वहीं, बीजेपी चीफ अमित शाह आज कोलकाता में रोड शो करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज एमपी में तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी इस समय बिहार के बक्सर में रैली को संबोधित कर रहे हैं। चुनावी हलचल की हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ....
Read more »
Lok Sabha Chunav 2019 LIVE UPDATES - हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर में प्रियंका गांधी वाड्रा की रैली रद्द कर दी गई है, क्योंकि कांगड़ा हवाई अड्डे से उनका हेलिकॉप्टर टेक ऑफ नहीं कर सका। आईएमडी ने कांगड़ा-सुंदरनगर के बीच खराब मौसम का अनुमान ललोकसभा चुनाव 2019 के सातवें और अंतिम चरण के लिए राजनीतिक पार्टियों में घमासान जारी है। सारे दल अंतिम चरण में ज्यादा से ज्यादा सीटें हासिल करने की जुगत में लगे हुए हैं। इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश, बिहार और चंडीगढ़ में रैलियों को संबोधित करेंगे। वहीं, बीजेपी चीफ अमित शाह आज कोलकाता में रोड शो करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज एमपी में तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी इस समय बिहार के सासाराम में रैली को संबोधित कर रहे हैं। चुनावी हलचल की हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ....
Read more »
कैप्टन अमिरंदर को बैठाकर राहुल गांधी ने चलाया ट्रैक्टर, वीडियो VIRAL– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में सभी राजनीतिक दलों ने प्राचर के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. प्रचार के दौरान नेता अलग-अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं. कोई कार तो कोई बस या बाइक पर सवारी करते दिखाई दे रहा है. इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का पंजाब के लुधियाना में अंदाज देखने को मिला. राहुल गांधी यहां खेतों में ट्रैक्टर चलाते नजर आए. ट्रैक्कर में उनके साथ कैप्टन अमरिंदर सिहं भी थे. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: पंजाब में दहशतगर्दी के फिराक में जैश-ए-मोहम्मद, राज्य में हाई अलर्टवैश्विक आतंकी घोषित अजहर मसूद पंजाब में लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी करने की फिराक में है। MasoodAzhar masoodazharterrorist LokSabha LokSabhaElections2019
Read more »
