न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अपनी टीम का ऐलान किया है।
New Zealand Squad For ICC Champions Trophy 2025: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 अगले महीने की 19 तारीख से शुरू हो रही है. इस बार यह टूर्नामेंट 'हाइब्रिड मॉडल' के तहत पाकिस्तान की मेजबानी में होगा. इसके मुकाबले पाकिस्तान के तीन शहरों और दुबई में खेले जाएंगे.
आईसीसी के इस मेगा इवेंट में न्यूजीलैंड भी भाग लेगा, जिसने 12 जनवरी को अपनी टीम का ऐलान कर दिया. कीवी टीम में इन 3 खिलाड़ियों की वापसीइस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की कप्तानी स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर करेंगे. बतौर कप्तान सेंटनर के लिए यह पहला आईसीसी टूर्नामेंट होगा. पूर्व कप्तान केन विलियमसन, ओपनर डेवोन कॉन्वे और तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन की टीम में वापसी हुई है. ये तीनों धुरंधर फ्रेंचाइजी क्रिकेट की प्रतिबद्धताओं के कारण श्रीलंका के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज से बाहर रहे थे.विल ओरोर्के, बेन सियर्स और नाथन स्मिथ की तेज गेंदबाजी तिकड़ी को भी टीम में शामिल किया गया है. ये तीनों अपना पहला सीनियर आईसीसी टूर्नामेंट खेलेंगे. कप्तान मिचेल सेंटनर मुख्य स्पिन विकल्प हैं. जबकि माइकल ब्रेसवेल, ग्लेन फिलिप्स और रचिन रवींद्र भी अपनी स्पिन गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं. अनुभवी फास्ट बॉलर मैट हेनरी भी गेंदबाजी यूनिट में शामिल हैं. जबकि तेज गेंदबाज जैकब डफी को रिजर्व खिलाड़ी के रूप में नामित किया गया है क्योंकि लॉकी फर्ग्यूसन फ्रेंचाइजी क्रिकेट की प्रतिबद्धताओं के कारण यदि अनुपलब्ध हो जाते हैं, तो डफी की मुख्य स्क्वॉड में एंट्री हो सकती है.AdvertisementOur @ICC Champions Trophy 2025 squad, announced by our captain 🇳🇿 #ChampionsTrophy pic.twitter.com/oSwMpTeEiO— BLACKCAPS January 11, 2025न्यूजीलैंड के स्क्वॉड को देखा जाए तो सीनियर केन विलियमसन और टॉम लैथम बल्लेबाजी में टीम को बहुमूल्य अनुभव प्रदान करेंगे. लैथम टूर्नामेंट में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभालेंगे. सेंटनर, विलियमसन और लैथम 2017 में हुई चैम्पियंस ट्रॉफी में कीवी टीम का हिस्सा थे. विलियमसन ने तो 2013 की चैम्पियंस ट्रॉफी में भी भाग लिया था. विल यंग, मार्क चैपमैन और ऑलराउंडर डेरिल मिचेल पर भी नजरें होंगी.चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए न्यूजीलैंड की 15 सदस्यीय टीम: मिचेल सेंटनर , माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, विल ओरोर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग.बता दें कि चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में न्यूजीलैंड को ग्रुप-ए में रखा गया है, जिसमें भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश भी हैं. न्यूजीलैंड की टीम अपना पहला मैच 19 फरवरी को पाकिस्तान से खेलेगी, जो इस टूर्नामेंट का शुरुआती मैच भी होगा. फिर कीवी टीम 24 फरवरी को रावलपिंडी में बांग्लादेश का सामना करेगी. न्यूजीलैंड का आखिरी ग्रुप मैच 2 मार्च को दुबई में भारत के साथ होगा.न्यूजीलैंड के ग्रुप चरण के मैच:19 फरवरी- पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, कराची24 फरवरी- बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी2 मार्च- भारत बनाम न्यूजीलैंड, दुबईचैम्पियंस ट्रॉफी का फुल शेड्यूल...19 फरवरी- पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, कराची20 फरवरी- बांग्लादेश बनाम भारत, दुबई21 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, कराची22 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, लाहौर23 फरवरी- पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई24 फरवरी- बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी25 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, रावलपिंडी26 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, लाहौर27 फरवरी- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, रावलपिंडी28 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाहौर1 मार्च- साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, कराची2 मार्च- न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई4 मार्च- सेमीफाइनल-1, दुबई5 मार्च- सेमीफाइनल-2, लाहौर9 मार्च- फाइनल, लाहौर 10 मार्च- रिजर्व डे
न्यूजीलैंड ICC चैम्पियंस ट्रॉफी टीम पाकिस्तान
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारतीय क्रिकेट टीम का 2025 का शेड्यूलभारतीय क्रिकेट टीम का 2025 का शेड्यूल जारी किया गया है जिसमें दो ICC ट्रॉफी के फाइनल और इंग्लैंड दौरा शामिल है।
Read more »
चैंपियंस ट्रॉफी ऐलान तारीखचैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान कब होगा इसके बारे में जानकारी
Read more »
भारतीय क्रिकेट टीम का 2025 का घरेलू कार्यक्रमभारतीय क्रिकेट टीम का 2025 का घरेलू कार्यक्रम इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज और चैम्पियंस ट्रॉफी के साथ शुरू होगा।
Read more »
ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025: पाकिस्तान में स्टेडियम तैयार करने में देरीICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के शुरू होने से पहले पाकिस्तान में स्टेडियम तैयार करने में देरी हो रही है। ICC ने पाकिस्तान को स्टेडियम तैयार करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है।
Read more »
न्यूजीलैंड ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम का ऐलान कियान्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है.
Read more »
ICC चैंपियंस ट्रॉफी के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान: सेंटनर कप्तानी करेंगे; विलियम्सन की एक साल के बाद वनडे ट...न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। स्पिन ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी करेंगे। वहीं पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज केन विलियम्सन को भी टीम में जगह मिलीNew Zealand ICC Champions Trophy 2025 Squad Players List Update; न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने ICC...
Read more »
