ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025: पाकिस्तान में स्टेडियम तैयार करने में देरी

खेल News

ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025: पाकिस्तान में स्टेडियम तैयार करने में देरी
ICCChampions Trophy 2025पाकिस्तान
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 140 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 83%
  • Publisher: 63%

ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के शुरू होने से पहले पाकिस्तान में स्टेडियम तैयार करने में देरी हो रही है। ICC ने पाकिस्तान को स्टेडियम तैयार करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है।

Champions Trophy 2025 : पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाली ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर अब ज्यादा समय नहीं बचा है. टूर्नामेंट का आगाज 19 फरवरी को होगा. यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के तहत हो रहा है.

भारतीय टीम अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी. बाकी मुकाबले पाकिस्तान के तीन शहर लाहौर, कराची और रावलपिंडी में होने हैं. मगर एक ओर जहां टूर्नामेंट सिर पर आ गया है, वहीं दूसरी ओर खबर सामने आ रही है कि अभी भी पाकिस्तान में तीनों स्टेडियम में काम चल रहा है. यानी तीनों स्टेडियम पूरी तरह तैयार नहीं हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल लगातार इन पर नजरें बनाए हुए हैं.इसी बीच बड़ी खबर यह भी सामने आ रही है कि पाकिस्तान ने स्टेडियम तैयार कर ICC को सौंपने की तारीख बढ़ा दी है. पहले यह तारीख 31 दिसंबर 2024 थी, जिसे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बढ़ाकर 26 जनवरी कर दी है. ऐसे में एक तरह जहां टूर्नामेंट सिर पर है, वहीं पाकिस्तान तारीख पर तारीख कर रहा है.गद्दाफी स्टेडियम में अब भी काम जारी हैलाहौर के गद्दाफी स्टेडियम की क्षमता 35 हजार दर्शकों की गई है. पूरे स्टेडियम में नई कुर्सियां लगाई गई हैं. 480 LED लाइट्स लगाए गए हैं. अगले हफ्ते तक दो डिजिटल रीप्ले स्क्रीन्स भी लग जाएंगे. पीसीबी के मुताबिक, यह स्टेडियम जनवरी के आखिरी हफ्ते तक तैयार हो जाएगा.Advertisementस्टेडियम का दूसरा विकल्प हमेशा रहता हैस्टेडियम तैयार करने की जिम्मेदारी मेजबान बोर्ड की है, जबकि पिच भी उनके द्वारा ही काम किया जाना है. यदि कोई जरूरत होती है, तो उस स्थिति में ICC मैनेजर इस पर ध्यान देंगे. जबकि ICC का सपोर्ट पीरियड 12 जनवरी से शुरू होगा.आगे देखा जाएगा कि होता क्या है. जहां तक स्टेडियम निर्माण का सवाल है और यह अपने सही समय पर पूरा नहीं हो पाता है, तो दूसरा विकल्प हमेशा ही मौजूद रहता है. हालांकि इस पूरे मामले पर अभी कोई कमेंट करना सही नहीं होगा.Check out the full fixtures for the ICC Champions Trophy 2025. pic.twitter.com/oecuikydca— ICC December 24, 2024भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप मेंचैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में 8 टीमों के बीच फाइनल समेत कुल 15 मुकाबले होंगे. सभी टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है. भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप-ए में हैं. उनके साथ बाकी दो टीमें न्यूजीलैंड और बांग्लादेश हैं. जबकि ग्रुप-बी में साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और इंग्लैंड को रखा गया है.सभी 8 टीमें अपने-अपने ग्रुप में 3-3 मुकाबले खेलेंगी. इसके बाद हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी. पहला सेमीफाइनल दुबई, जबकि दूसरा लाहौर में होगा. इसके बाद फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. ऐसे में यदि कोई टीम फाइनल तक पहुंचती है, तो वो टूर्नामेंट में कुल 5 मैच खेलेगी.Advertisementचैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का फुल शेड्यूल 19 फरवरी- पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, कराची20 फरवरी- बांग्लादेश बनाम भारत, दुबई21 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, कराची22 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, लाहौर23 फरवरी- पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई24 फरवरी- बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी25 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, रावलपिंडी26 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, लाहौर27 फरवरी- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, रावलपिंडी28 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाहौर1 मार्च- साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, कराची2 मार्च- न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई4 मार्च- सेमीफाइनल-1, दुबई5 मार्च- सेमीफाइनल-2, लाहौर9 मार्च- फाइनल, लाहौर 10 मार्च- रिजर्व डे

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

ICC Champions Trophy 2025 पाकिस्तान स्टेडियम तैयारी खेल क्रिकेट

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पूरा शेड्यूल जारीICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पूरा शेड्यूल जारीICC ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट 19 फरवरी से 9 मार्च तक पाकिस्तान में होगा। भारतीय टीम दुबई में अपने सभी मैच खेलेगी।
Read more »

IND vs PAK: चैंपियंस ट्रॉफी में हेड-टू-हेड रिकॉर्डIND vs PAK: चैंपियंस ट्रॉफी में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड2025 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड के बारे में जानकारी। चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है।
Read more »

गद्दाफी स्टेडियम: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की तैयारी में अंतिम समय की भागमभागगद्दाफी स्टेडियम: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की तैयारी में अंतिम समय की भागमभागचैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान में तैयारियां अंतिम दौर में हैं। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में निर्माण कार्य अभी भी बाकी है।
Read more »

पाकिस्तान में ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का भविष्य धुंधला, तैयारियां अधूरीपाकिस्तान में ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का भविष्य धुंधला, तैयारियां अधूरीICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान में तैयारियां अभी भी अधूरी हैं. तीनों स्टेडियमों में काम चल रहा है और ICC को इस बाबत चिंता है. टूर्नामेंट के स्थान का संकट बढ़ रहा है. क्या ट्रॉफी पाकिस्तान में होगी या UAE में?
Read more »

चैम्पियंस ट्रॉफी 2025: पाकिस्तान के स्टेडियम की तैयारी में देरी, टूर्नामेंट में बदलाव की आशंकाचैम्पियंस ट्रॉफी 2025: पाकिस्तान के स्टेडियम की तैयारी में देरी, टूर्नामेंट में बदलाव की आशंकाICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान के स्टेडियमों में अभी भी तैयारियों का काम चल रहा है. ICC इस मामले से चिंतित है और रिपोर्ट्स के अनुसार, यदि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) समय पर स्टेडियम तैयार नहीं करा पाता है, तो टूर्नामेंट को पूरी तरह से स्थानांतरित कर दिया जा सकता है. UAE इस बदलाव का सबसे संभावित विकल्प है.
Read more »

ICC Champions Trophy 2025: पाकिस्तान में स्टेडियम निर्माण में देरी, टूर्नामेंट का आयोजन संभव?ICC Champions Trophy 2025: पाकिस्तान में स्टेडियम निर्माण में देरी, टूर्नामेंट का आयोजन संभव?ICC Champions Trophy 2025 के लिए पाकिस्तान में उत्साह है लेकिन स्टेडियम निर्माण में देरी के कारण चिंता भी बढ़ रही है. 43 दिनों में टूर्नामेंट शुरू होने वाला है लेकिन तीनों स्टेडियमों का निर्माण पूरा नहीं हुआ है. पीसीबी को 25 जनवरी की डेडलाइन है. अगर समय पर स्टेडियम तैयार नहीं होते हैं तो टूर्नामेंट का आयोजन संभवतः UAE में हो सकता है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:15:57